तालाब में नहा रहे अधेड़ की डूबने से हुई मौत, एसडीईआरएफ ने रेस्क्यू कर निकाला शव


शहडोल

पपौंध थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार निपनिया निवासी लल्लू उर्फ ललुआ कोल मंगलवार दोपहर अपने घर के पास स्थित तालाब में नहा रहे थे। इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो तुरंत शोर मचाया और तालाब में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण उन्हें बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। बुधवार सुबह शव को पानी से बाहर निकाला लिया गया है।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पपौंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक तलाश जारी रही, लेकिन गहराई और पानी की स्थिति के चलते सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद एसडीईआरएफ (राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल) की टीम को सूचना दी गई।

शाम हो जाने के कारण एसडीईआरएफ द्वारा रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं किया जा सका। बुधवार सुबह टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू दल ने लल्लू उर्फ ललुआ कोल का शव तालाब से बरामद कर बाहर निकाला। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी विजेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आगे की विवेचना की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

कॉलोनी में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर

जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 9 बब्बा कॉलोनी में बुधवार की सुबह एक अज्ञात पुरुष का शव पुलिस ने बरामद किया तथा अज्ञात पुरुष के पहचान का प्रयास पुलिस कर रही है।

बुधवार की सुबह अनूपपुर नगर के वार्ड क्रमांक 9 बब्बा कॉलोनी निवासी अविनाश दुबे को मोहल्ला वालों ने बताया कि खाली पड़े जमीन में रखें पुलिया वाले बड़े पाइप के टुकड़े के अंदर एक अज्ञात युवक जो लगभग 25 से 30 वर्ष की उम्र का है पड़ा हुआ है, जिसे नजदीक पर जाकर देखने पर वह मृत स्थिति में होना पाए जाने पर कोतवाली थाना अनूपपुर को सूचना दी गई, जिस पर सहायक उप निरीक्षक सतानंद रावत पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा कर शव को जिला चिकित्सालय अनूपपुर भेजकर पता तलाश प्रारंभ की, आसपास के मोहल्ला वासियों ने बताया कि यह अज्ञात पुरुष जिसके बड़े बाल एवं बड़ी दाढ़ी काली सफेद पट्टेदार फुल शर्ट नीले रंग का पेंट खाकी रंग का जैकेट पहने हुए हैं, विगत कई दिनों से मोहल्ला के आसपास घूमता रहता रहा, जिसे देखने एवं बातचीत से मानसिक रोगी होना प्रतीत होता रहा है, कोतवाली पुलिस अज्ञात मृतक की पहचान हेतु विभिन्न माध्यमों से पहचान किए जाने का प्रयास कर रही हैं।

सीएचसी परासी में वित्तीय प्रभार की उलझन से चरमराईं स्वास्थ्य सेवाएं पूर्व सरपंच ने उठाई आवाज




अनूपपुर

जमुना कोतमा विकासखंड अनूपपुर अंतर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परासी इन दिनों वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों के अभाव में गंभीर अव्यवस्था का सामना कर रहा है इस संबंध में पूर्व सरपंच वीरेंद्र सिंह परासी ने शासन और जिला प्रशासन को विस्तृत आवेदन सौंपते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में बताया गया है कि वर्तमान में अस्पताल का वित्तीय प्रभार बीएमओ डॉ. धनीराम के पास है, जो फूनगा अस्पताल में पदस्थ हैं और परासी में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते परिणामस्वरूप छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए भी स्वीकृति प्रक्रिया लंबित रहती है, जिससे दवाइयों की उपलब्धता, वैक्सीन परिवहन, गंभीर मरीजों के रेफरल, एम्बुलेंस ईंधन प्रबंधन, भवन की लघु मरम्मत, बिजली-पानी व्यवस्था और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

वीरेंद्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि CHC परासी केवल एक ग्राम का नहीं, बल्कि परोड़, धूरवासिन, तितरी, पौड़ी, लतार, हरद, कोटमी सहित आसपास के अनेक गांवों की बड़ी आबादी के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है ऐसे में वित्तीय अधिकारों की कमी का सीधा असर हजारों मरीजों पर पड़ रहा है।

उन्होंने मांग की है कि परासी में पदस्थ डॉक्टर को ही वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रभार सौंपा जाए, ताकि त्वरित निर्णय लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके यदि शीघ्र कदम नहीं उठाए गए तो जनआक्रोश बढ़ने की आशंका जताई गई है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget