एसपी बंगले के सामने दो दुकानदार के बीच हुई खुलेआम मारपीट, वीडियो हुआ वायरल


शहडोल

जिले में पुलिस का खौफ लोगों में खत्म होता नजर आ रहा है। इसका ताजा उदाहरण उस समय सामने आया जब जिले के पुलिस कप्तान के बंगले ठीक सामने और शहडोल जोन के डीआईजी कार्यालय के ठीक बगल में स्थित भगत सिंह परिसर में खुलेआम मारपीट की घटना हो गई। दुकान लगाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और लोग सरेआम एक-दूसरे पर टूट पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक युवक को घेर लिया और लात-घूंसे व मुक्कों से जमकर पिटाई की। यह मारपीट कई मिनट तक चलती रही। घटना स्थल पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, बाद में कुछ लोगों ने हिम्मत कर बीच-बचाव किया। हो-हल्ला सुनकर पास में मौजूद महिला थाना और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जिनमें से एक पुलिसकर्मी ने हस्तक्षेप कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

हैरानी की बात यह रही कि घटना पुलिस के अति संवेदनशील क्षेत्र में होने के बावजूद कोतवाली स्टाफ ने मीडिया से बातचीत में इस मामले की जानकारी से ही इनकार कर दिया। थाना प्रभारी से इस संबंध में संपर्क नहीं हो सका। वहीं मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे एक पुलिस आरक्षक को बस से कुचल दिया गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने यातायात थाना प्रभारी संजय जायसवाल को निलंबित करने की मांग भी की थी और शहर की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।

दो मामले, कार घुसी दुकान में, युवती व एएसआई घायल, कार पलटी तीन की मौत दो गंभीर


शहडोल

सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कॉलेज चौराहे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती और मेडिकल कॉलेज चौकी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब रायपुर से रीवा की ओर तेज रफ्तार में जा रही एक कार मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास पहुंची।

पुलिस के अनुसार, स्कूटी सवार युवती मेडिकल कॉलेज की ओर से बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अचानक स्कूटी कार के सामने आ गई। युवती को बचाने के प्रयास में कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगी एक चाय की गुमटी में जा घुसी। इस गुमटी पर उस समय मेडिकल कॉलेज चौकी में तैनात एएसआई भैरव सिंह चाय पीने बैठे हुए थे, जिन्हें इस हादसे में मामूली चोटें आई हैं। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के शीशे में गोमती में लगी बड़ी लकड़ी आर पार हो गई।

घटना में स्कूटी सवार युवती भी घायल हुई है, वहीं कार चालक को भी हल्की चोटें पहुंची हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

*कार पलटी तीन की मौत दो की हालत गंभीर*

जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर खैरा मोड ताला मार्ग पर  एम् पी 17 सी ए 5098 सिटी होंडा कर की दुर्घटना होने से कर में सवार पांच लोग घायल हुए थे, जिनमें तीन को जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया,  इसके अलावा दो अन्य घायल गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में अस्पताल चौकी प्रभारी की ने दी एक जानकारी के अनुसार रात को 1:00 बजे के लगभग पांच लोग उमरिया से कार में सवार होकर ताला जा रहे थे, जहां खैरा मोड़ के नजदीक ही चट्टान से टकराकर पुलिया के ऊपर से होती हुई कर आनियंत्रित गति से चार पांच पलटी खाते हुए सीधी होकर सड़क मार्ग से 100 मीटर दूर जाकर खाई में गिर गई, जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में रेहान अंसारी पिता वकील अंसारी उम्र 17 इमरान अंसारी पिता इम्तियाज मोहम्मद उम्र 18 साल सलमान पिता रहमान उम्र 23 साल की दुर्घटना में मौत हो गई, दो अन्य घायल जिन्हें जिला अस्पताल से रेफर किया गया जिसमे शाहिद अंसारी पिता अब्दुल रब्बानी उम्र 26 साल आजाद पिता अब्दुल शरीफ उम्र 19 साल जबलपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

21 हजार का गांजा जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार, 1.5 क्विंटल अवैध कोयला पीकप सहित जप्त


अनूपपुर

थाना कोतमा की पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा 2.70 किलो ग्राम कीमती 21000/- रूपये एवं 02 नग मोबाईल जप्त कर ,दो आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेजा है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पचखुरा पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति खड़ा होकर मोबाईल पर किसी व्यक्ति से अवैध गांजा खोड़री नं0 01 तरफ से लाने की बात कर रहा है । मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम कार्यवाही करते हुए रेड़ कार्यवाही हेतु रवाना किया गया तो एक व्यक्ति ग्राम खोड़री तरफ से ग्राम पचखुरा तरफ हाथ मे बोरी में कुछ लिये आते दिखा जो ग्राम पचखुरा पानी की टंकी के पास रोड पर पहुंचकर रोड पर खडे  व्यक्ति को बोरी दे रहा था जिन्हे कोतमा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ गया जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम राकेश कुमार तिवारी पिता राजेन्द्र प्रसाद तिवारी  उम्र 36 साल निवासी ग्राम खोड़री एवं दुसरे व्यक्ति द्वारा अपना नाम हेमराज जयसवाल उर्फ मोटू पिता रामउजागर जयसवाल उम्र 35 साल निवासी जर्रा टोला थाना कोतमा का होना बताया, जिनकी तलाशी ली गई जिनके पास रखे बोरी की तलाशी पर बोरी के अंदर खाकी रंग के टेप से चिपके हुए दो पैकेट मिले दोनो पैकेटो को खोलकर देखा गया, जिसके अंदर कली दार मादक पदार्थ गांजा पाया जाने पर आरोपी राकेश कुमार तिवारी पिता राजेन्द्र प्रसाद तिवारी  उम्र 36 साल निवासी ग्राम खोड़री एवं दुसरे व्यक्ति द्वारा अपना नाम हेमराज जयसवाल उर्फ मोटू पिता रामउजागर जयसवाल उम्र 35 साल निवासी जर्रा टोला थाना कोतमा के विरूध्द धारा 08/20 बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर उनके कब्जे अवैध मादक पदार्थ गांजा 02.70 किलो ग्राम कीमती 21000/- रूपये एवं 02 नग मोबाईल जप्त किया गया एवं गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार तिवारी पिता राजेन्द्र प्रसाद तिवारी  उम्र 36 साल निवासी ग्राम खोड़री एवं दुसरे व्यक्ति द्वारा अपना नाम हेमराज जयसवाल उर्फ मोटू पिता रामउजागर जयसवाल  उम्र 35 साल निवासी जर्रा टोला को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

*1.5 क्विंटल अवैध कोयला पीकप सहित जप्त*

अनूपपुर जिले के बिजुरी पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन करते पिकअप वाहन को जप्त कर कार्यवाही की गयी। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन क्र एमपी 65 जीए 1060 मे चोरी का कोयला लेकर बिजुरी तरफ से मौहरी की तरफ जाने वाला है, मुखबिर की सूचना पर थाने के स्टाप की मदद से संदेही पिकअप वाहन को रोककर वाहन की तलाशी ली गयी जिसम 90 बोरियो मे कुल 1580 किलोग्राम अवैध कोयला बरामद हुआ, जिस पर पिकअप वाहन चालक  वीरेन्द्र पाण्डेय पिता जगदीश पाण्डेय उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मौहरी से कोयले एवं परिवहन के संबंध मे दस्तावेज चाहे गये जिसके कोई वैध दस्तावेज नही मिला, जिस पर पिकअप वाहन को विधिवत जप्त किया जाकर थाना सुरक्षार्थ खडा किया गया। वाहन चालक वीरेन्द्र पाण्डेय पिता जगदीश पाण्डेय उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मौहरी तथा वाहन स्वामी सागर मिश्रा पिता जमुना प्रसाद मिश्रा उम्र32 वर्ष निवासी मौहरी थानगांव थाना बिजुरी के विरुद्ध अपराध क्र 422/25 धारा 303(2) बीएनएस 4/21 खनिज अधिनियम का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget