जिला चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली में आयोजित हुई बैठक


अनूपपुर

थाना कोतवाली में शासकीय जिला चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था पर सिविल सर्जन डॉ एस. बी. अवधिया, नायाब  तहसीलदार एम. डी. चक्रवर्ती, डॉ एन.पी. मांझी, डॉ प्रदीप कोरी, डॉ प्रदीप राय,  डॉक्टर प्रवीण भगत, अस्पताल चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक हरपाल सिंह, पुलिस चौकी में पदस्थ पुलिस स्टाफ एवं प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों  के साथ टी. आई. कोतवाली अनूपपुर अरविंद जैन द्वारा  बैठक का आयोजन किया गया।  जिसमें अस्पताल की सुरक्षा कॉल करने वाले डॉक्टर मेडिकल स्टाफ एवं मरीजों की सुरक्षा के संबंध  निर्देशों को बताया गया । अस्पताल पुलिस चौकी में कार्यरत पुलिस कर्मचारी एवं प्राइवेट सुरक्षा गार्ड्स को निर्देशित किया गया कि वह सजग होकर  अस्पताल में अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें । अस्पताल में किसी भी प्रकार का न्यूसेंस  करने वाले अथवा नशे में हंगामा करने वालों पर त्वरित कार्यवाही की जाये। अस्पताल में महिलाओं के आने-जाने एवं रुकने वाले स्थान पर विशेष चौकसी की जाए । भीड़ होने पर सुरक्षा गार्ड द्वारा व्यवस्थित तरीके से लाइन लगाकर अस्पताल में व्यवस्था की जाये। अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाकर निगरानी बढ़ाई जाए। अस्पताल में महिलाओं के आने जाने वाले ऐसे स्थान जहाँ अंधेरा हो तो वहां पर लाइट की व्यवस्था बढ़ाई जाए। रात्रि में अस्पताल में आने जाने वालों  का रजिस्टर में  रिकॉर्ड रखा जाए।

ड्राइवर की लापरवाही से यूपी से सीजी जा रही बस पलटी, दो दर्जन यात्री घायल

*तेज रफ्तार यही बस, शराब के नशे मे था ड्राइवर, झपकी लगते ही हुआ हादसा*


उत्तर प्रदेश के लखनऊ से मध्‍य प्रदेश के शहडोल होकर छत्तीसगढ़ के कवर्धा जा रही भोरमदेव कंपनी की बस क्रमांक सीजी 09 जेएल 7181 जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिठौरी के जंगल में पलट गई है। बस में सवार 80 यात्रियों में दो दर्जन से अधिक घायल हो गए हैं। यात्री बोले-तेज रफ्तार और अचानक झपकी आ गई थी। सुबह लगभग छह बजे बिजली पोल से टकराई है, जिससे भमरहा फीडर का पोल टूट गया है। फिर बस सिंहपुर के मिठौरी के जंगल में पलट गई। पलटने के बाद बस लगभग 30 मीटर तक फिसली है, लेकिन सौभाग्य रहा कि किसी यात्री की जान नहीं गई है। हादसे के दौरान बस में 80 यात्री सवार थे। दो दर्जन से अधिक घायलों को सिंहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्री बोले-तेज रफ्तार और अचानक झपकी आ गई थी।

पुलिस ने घायलों को पहुँचाया अस्पताल*

सिंहपुर थाना से लगभग एक किलोमीटर दूर हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही वहां पुलिस पहुंच गई और लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल तक पहुंचा गया है। पलटने के बाद बस बिजली पोल से भी टकराई है, जिससे भमरहा फीडर का पोल टूट गया है। गनीमत रही कि करंट नहीं लगा नहीं तो यह बड़ी घटना हो सकती थी।

*तेज रफ्तार झपकी बनी हादसे का कारण*

यात्रियों का कहना है कि बस चालक ने ढाबे में शराब भी पी थी, और नींद में भी था। अचानक झपकी लग गई। बस की रफ्तार भी तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई है। लोगों का कहना है कि लखनऊ से जो चालक चढ़ा है, वह पूरा कवर्धा तक जाता है तो स्वाभाविक है कि नींद लगेगी। लगातार लंबी दूरी तक बस चलाने से थकान भी होगी।

*चालक की लापरवाही से हुआ हादसा*

यात्री बोले-हल्की-फुल्की छोटे सभी को लगी है लेकिन 20 यात्रियों को अधिक चोट लगने के कारण अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है। यात्रियों के अनुसार बस मालिक कुप्रबंधन और चालक की लापरवाही यह हादसा हुआ है। सिंहपुर पुलिस ने घटना को संज्ञान में ले लिया है और यात्रियों को व्यवस्थित करते हुए मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

प्रेरणा हिंदी सभा के दिल्ली आयोजन में पधारेंगे नेपाल से हिंदी के दिग्गज 


जबलपुर

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा द्बारा आयोजित 14 सितंबर 2024 को जंतर मंतर में ऐतिहासिक सभा व करोलबाग नई दिल्ली के राष्ट्रीय सम्मेलन में नेपाल से डाॅ घनश्याम न्योपाने परिश्रमी कुलपति गंडकी प्रदेश प्रज्ञा प्रतिष्ठान विश्वविद्यालय नेपाल व डॉ देवी पन्थी विराटनगर विश्वविद्यालय नेपाल मुख्य रूप से पधार रहे हैं। दोनों अतिथियों के आगमन  का संयोजन प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के मार्गदर्शक व सचेतक डॉ हरेन्द्र हर्ष बुलंदशहर उत्तर प्रदेश कर रहे हैं।

           प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के प्रेरणा स्त्रोत डाॅ धर्म प्रकाश वाजपेई व महासचिव प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं।

       जंतर मंतर व राष्ट्रीय सम्मेलन में मो. अहमद कटिहार बिहार, सरदार अमरसिंह कटिहार बिहार, कादम्बिनी मिश्रा जबलपुर मध्यप्रदेश, विश्व भूषण गुप्त बरौनी बेगूसराय बिहार, आशुकवि के पी एस चौहान इंदौर मध्यप्रदेश, अभिषेक मिश्रा अभि दिल्ली, तरुण तरंग खुर्जा बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, माही मुन्तजिर दिल्ली, ललित मोहन जोशी दिल्ली, अंकित सारस्वत दिल्ली शामिल हो रहे है उक्ताशय की जानकारी कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने दी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget