महिलाओं से छेड़छाड़ व लूट के तीनो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


अनूपपुर

जिले के थाना करनपठार के अप. क्र. 152/2024 धारा 309(6), 76, 296, 351(2), 3(5) बी. एन. एस. के मामले में आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। 02 सितंबर 2024 को ग्राम सरपंच के द्वारा जरिये मोबाईल सूचना दी गई कि ग्राम पडमनिया में ग्राम माला चुआ से ग्राम मछेहा थाना नौरोजाबाद तीन पुरूष व दो महिला दो मोटर सायकल से वापस घर मछेहा जा रहे थे गाव के कुछ लोग महिलाओ से छेडछाड कर मारपीट किये एवं मोटर सायकल छीन कर ले गये जिसकी सूचना तस्दीक बाद सत्य पाये जाने पर फरियादी के रिपोर्ट् पर थाना करनपठार के अप. क्र. 152/2024 धारा 309(6), 76, 296, 351(2), 3(5) बी. एन. एस. के मामले में आरोपी दादू लाल पिता सेम सिंह गोड उम्र 26 वर्ष, दलबीर सिंह पिता लम्मू सिंह गोड उम्र 35 वर्ष, गिरजेश सिंह उर्फ बृजेश पिता लम्मू सिंह उम्र 32 वर्ष नि. सभी पडमनिया चौकी सरई थाना करनपठार से 24 घण्टे के अंदर लूट की गई मोटर सायकल को बरामद किया गया एवं आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने पर न्यायालय द्वारा तीनो आरोपियों को जेल भेजा गया।

हाथ पैर बंधे हुए रेलवे ट्रैक में अज्ञात युवक की दो टुकड़ों में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

*युवक की हत्या कर लाश रेलवे ट्रैक में फेंकने की जताई आशंका*


शहडोल 

जिले में सोहागपुर थाना क्षेत्र के पतेरा टोला रेलवे ट्रैक में एक अज्ञात युवक की दो टुकड़ों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक के सिर से 10 मीटर की दूरी में उसका धड़ मिला है। युवक के दोनों पैर बंधे हुए थे। जानकारी लगने के बाद रेलवे पुलिस के साथ सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

बताया गया कि सिंहपुर रेलवे स्टेशन के समीप पतेरा टोला के पास रेलवे ट्रैक में अज्ञात युवक की दो टुकड़े में लाश मिलने की जानकारी के बाद आरपीएफ पुलिस के साथ सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंची है। अज्ञात युवक की पहचान जुटाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, जहां सिर पड़ा हुआ मिला। वहां से करीब दस मीटर की दूरी पर धड़ पड़ा हुआ मिला। मृतक के हाथ और पैर बंधे हुए थे।

लोग ऐसी आशंका जता रहे हैं कि युवक की ह्त्या करने के बाद ट्रेन के सामने शव फेंक दिया गया है। यह घटना बीती देर रात्रि करीब एक बजे के आसपास बताई जा रही है। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह लगने के बाद मौके पर आरपीएफ अमला पहुंचा, जिसके बाद यह क्षेत्र सोहगपुर थाना क्षेत्र में होने पर सोहगपुर पुलिस को सूचना दी गई। सोहागपुर पुलिस एवं सिंहपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामला सोहागपुर थाना क्षेत्र का होने के कारण सोहागपुर पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया है। शव की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है, जिस तरह शव दो टुकड़ों में मिला है और उसके हाथ और पैर बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं। उससे ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक के शव को लाकर उसे ट्रेन के सामने फेंका गया है।

थाना प्रभारी सोहगपुर भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी आरपीएफ थाने से मिली थी। जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर भेजी गई, जहां दो टुकड़ों में एक अज्ञात युवक की लाश मिली है, जिसके हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए हैं। प्रथम दृष्टिया ऐसी आशंका लगाई जा रही है कि युवक को बांधकर ट्रेन के सामने फेंका गया होगा? हालांकि, अभी मृतक युवक की पहचान करवाई जा रही है। आसपास के थानों व जिलों में फोटो भेज कर गुम इंसान की भी जानकारी मंगवाई गई है। युवक की पहचान होने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल, अभी मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

शिकारियों ने जंगल में लगाया कर करंट, तेंदुए के साथ युवक की हुई मौत मचा हड़कंप, जांच जारी

*वन विभाग की टीम मौके पर, डॉग एस्कॉर्ट को मौके पर बुलवाया*


शहडोल 

जिले में करंट लगाकर जंगली जानवरों का शिकार करने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जंगल में करंट लगाकर जंगली जानवर का शिकार करने के दौरान एक युवक के साथ तेंदुए की मौत का मामला प्रकाश में आने के बाद वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। घटना गोहपारू वन परिक्षेत्र अंतर्गत चुहिरी सर्किल के कोडार बीट की है। बुधवार की सुबह तेंदूऐ के शव से 100 मीटर की दूरी में एक युवक का शव मिला है।

बताया गया कि युवक कमलेश बैगा पिता बिरजू बैगा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कुदरी का रहने वाला था, जिसका कोडार बीट के जंगल में तेंदुए के शव के पास ही युवक का शव मिला है। सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने तेंदुए के पास पड़े युवक के शव को देखकर मामले की जानकारी पुलिस के साथ वन विभाग के अधिकारियों को दी। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी एवं पुलिस मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। जहां यह दोनों शव मिले हैं, वहां 11 हज़ार केवी की लाइन से जंगल में करंट बिछाया गया था। करंट की चपेट में आने से ही दोनों की मौत होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इस मामले पर वन विभाग के साथ पुलिस जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक कमलेश बैगा जंगल में शिकार करने अपने अन्य साथियों के साथ गया था। तभी 11 हज़ार केवी की लाइन से जीआई तार के माध्यम से जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में युवक खुद आ गया और उसकी मौत हुई है। युवक को करंट लगता देख उसके अन्य साथी वहां से फरार हो गए, कुछ देर उसी रास्ते जा रहा तेंदुआ भी इसकी चपेट में आ गया, जिससे दोनों की ही मौत हो गई। वन विभाग अधिकारी अपनी टीम के साथ घटना स्थल बुधवार की सुबह पहुंचे और जांच कर रहे हैं, रेंजर ने अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा है।

बीते दिनों केशवाही वन परिक्षेत्र के जंगल में जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए करंट में पिता पुत्री चपेट में आ गए थे, जिससे दोनों बुरी तरीके से झुलस गए थे। ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि वन विभाग के अधिकारियों के साठ गाठ से शिकारी यहां शिकार करते हैं। गोपाहरू वन परिक्षेत्र में कई तेंदुए जंगल में विचरण कर रहे हैं। लेकिन वन विभाग की गश्ती पर यह घटना ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अधिकारी तो कागजों में कई बार निर्देश जारी करते रहते हैं। लेकिन मैदानी अमला गस्ती नहीं करता, जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

बता दें, जिस बीट में यह घटना घटी है वहां के डिप्टी रेंजर स्वयं मुख्यालय में नहीं रहते। ऐसा विभागीय सूत्रों का कहना है। रेंजर की लापरवाही की वजह से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों का कहना है कि रेंजर ने जब से वन परिक्षेत्र गोहपारु की कमान संभाली है, तब से जंगल में गश्ती कम हो गई है और मैदानी अमला भी गश्ती नहीं करता, जिसकी वजह से शिकारी बेखौफ हो गए हैं और करंट लगाकर जंगली जानवरों का शिकार कर रहे हैं।

गोहपारू रेंजर हेमंत कुमार प्रजापति का कहना है कि लगातार गश्ती की जाती है, जो कर्मचारी मुख्यालय में नहीं रहते उन पर कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। तेंदुए के समीप ही युवक का शव मिला है। जंगल में शिकार करने युवक गया था या नहीं, अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।मामले की जांच चल रही है। डॉग एस्कॉर्ट को मौके पर बुलवाया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget