कॉलरी कर्मचारियों की तनख्वाह एसईसीएल से ड्यूटी साहब के बंगले में

*ऐसे मे लक्ष्य तक कैसे पहुचेगा कोयला उत्पादन, कोल इंडिया हो रहा है खोखला*


अनूपपुर

कोयलांचल नगरी जमुना कोतमा क्षेत्र के बरतराई कालरी के अधिकारियों द्वारा लाखो रुपए वेतन पा रहे कालरी कर्मचारियों को अपने बंगले में कार्य पर लगाया जा रहा है ग्राम बरतराई के ग्रामीणों ने किया विरोध

कोल इंडिया को खोखला करने में एसईसीएल के अधिकारी कोई कोर कसर नही छोड़ रहे, यहां तक कि जहा खदानों में मेन पावर श्रमिको के रिटायर होने से दिन प्रतिदिन खदान में श्रमिको की कमी होते जा रही है, वही अधिकारियों द्वारा उत्पादन की चिंता छोड़ कंपनी द्वारा लाखो रुपए वेतन पा रहे कर्मचारियों को अपने घर में साफ सफाई चौकीदारी बागवानी जैसे कार्यों में लगाया जा रहा है। क्षेत्र की सबसे ज्यादा भूमिगत उत्पादन करने वाली बरतराई खदान के सब एरिया मैनेजर हस्ते साहब ने कालरी कर्मचारी खूबचंद को अपने बंगले में ड्यूटी पर लगा रखे है, एवं बरतराई कालरी मैनेजर त्रिपाठी साहब ने सीताराम केवट को अपने बंगले में ड्यूटी पर लगा रखे है जिसकी वीडियो भी बरतराई ग्राम के ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है।

ग्राम के बेरोजगार युवाओं में भारी रोष व्याप्त है, उनका कहना है कि लाखो का वेतन पा रहे कर्मचारियों जिनकी खदान में पद अनुसार कार्य निर्धारित है, उनको अपने बंगलो में कार्य कराया जा रहा एरिया में रविवारीय ड्यूटी बंद होने के बावजूद इनको पैसे लेकर रविवारीय ड्यूटी लगाई जा रही है, कंपनी को लाखो रुपए की छति पहुचाई जा रही है, जबकि खदान में श्रमशक्ति के कमी के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा हैं।

ग्रामीणों ने क्षेत्र के महाप्रबंधक से इसकी जांच करने की माग की ताकि बरतराई ग्राम के बेरोजगार ग्रामीणों को रोजगार मिल सके, कंपनी के स्किल कर्मचारियों का अधिकारियों द्वारा दूरउपयोग बंद कर उनका उपयोग खदान के कार्यों में हो सके एवं एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक एवम निदेशक तकनीकी से निवेदन का की इसकी जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए, भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के वेतन से जो कंपनी को लाखो रुपए की क्षति पहुचाई गई है उसकी भरपाई की जाए।

ऐतिहासिक श्रीकृष्ण झूला महोत्सव का धूमधाम से हुआ आयोजन

*ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने की एकता की मिसाल*


अनूपपुर

अनूपपुर जिले में इस वर्ष श्रीकृष्ण झूला महोत्सव एक ऐतिहासिक आयोजन के रूप में दर्ज हो चुका है। पहली बार, जिले की ब्राह्मण समाज की सभी महिलाओं ने मिलकर इस पारंपरिक पर्व को मनाया और जिले में एकता और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। इस महोत्सव का आयोजन ब्राह्मण समाज महिलाओं के द्वारा किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज की महिलाओं के बीच आपसी सहयोग, स्नेह, और सांस्कृतिक मूल्य को बढ़ावा देना था। पूरे महोत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक झूलों की सजावट, भजन-कीर्तन, नृत्य, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। आयोजन महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि समाज की महिलाओं को एकजुट करने और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। स्थानीय समुदाय और प्रतिभागियों ने इस आयोजन की प्रशंसा की और इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया। महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी ने इसे अनूपपुर जिले के सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास में एक विशेष स्थान दिलाया है। इस आयोजन की सफलता ने न केवल जिले में, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी ब्राह्मण समाज की महिलाओं के बीच एकता और सहयोग का संदेश फैलाया है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित वरिष्ठ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उषा त्रिपाठी, एडवोकेट सुधा शर्मा,   डा. सरोज शुक्ला , उषा शर्मा, सुधा मालवीय, सुनैना मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री कृष्णा जी की झांकी में पुष्प अर्पित की गई तथा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं द्वारा भगवान की आरती व पूजा कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ जनों का चंदन तिलक को बैच लगाकर सम्मान व स्वागत किया गया तथा उपस्थित सभी महिलाओं का भी तिलक बंदन किया गया स्वागत उद्बोधन  एडवोकेट सुधा शर्मा जी द्वारा दिया गया  कार्यक्रम में अनेक भक्ति गीतों के साथ मनमोहन सुंदर झांकियां और मनमोहक मचीय प्रस्तुतियां भी दी गई। समस्त उपस्थित बहनों ने कार्यक्रम में भाग लिया तथा संगीत गायन व मंचीय नृत्य किया गया साथ ही सामाजिक कार्य करने समाज के विकास व एकता के विषय में तथा राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी के विषय में प्रस्तुति कर अपना उद्बोधन व्यक्त किया गया व नारी सम्मान पर सुंदर-सुंदर कविताओं का भी गायन किया गया। बड़े धूमधाम के साथ कार्यक्रम की प्रस्तुति व झांकियां निकल गई तथा नृत्य किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अन्नपूर्णा शर्मा व डॉक्टर आशीष प्रवीण त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन निर्मला मिश्रा व डॉक्टर सरोज शुक्ला द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारी कि बागडोर महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण का परिचय देते हुए अपने हाथों में ले रखा था।

पेट्रोल पंप में काम करने वाली महिला के साथ हुआ दुष्कर्म, मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

*महिला सुसाइड नोट लिखने के बाद आत्महत्या की कर ली थी तैयारी*


अनूपपुर

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खांड़ा स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल फिलिंग का काम करने वाली 29 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने तथा परेशान होकर महिला ने एक दिन पहले सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने का विचार को त्यागते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने आरोपी रामखेलावन राठौर निवासी खांडा के खिलाफ धारा 376, 376 (2)(एन) एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की धारा 3(2)(व्ही) के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने 2 सितम्बर को आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

*यह है मामला*

ग्राम खांड़ा स्थित प्रेम पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप में पेट्रोल फिलिंग करने वाली 29 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी पहचान उसी पेट्रोल पंप में पेट्रोल फिलिंग करने वाले कर्मचारी रामखेलावन राठौर से हुई थी, जिसके बाद से हम दोनो के बीच बातचीत शुरू हो चुकी थी। जहां बात किए 10 दिन ही हुए थे कि रामखेलावन राठौर ने मुझे पेट्रोल पंप में बोला कि मेरे घर के पास बने खेत तरफ मुझसे मिलना आना, तो मै उसकी बातों में आकर उससे मिलने चली गई। जहां उसने मुझसे शारीरिक संबंध बनाने की बात कहने लगा और मेरे मना करने के बाद भी जबरन मेरे साथ शरीरिक संबंध बनाने लगा और हमेशा साथ देने की बात कही गई, जिसके बहकावें में आई और घटना की बात परिजनों को नही बताई। 

*गर्भवती होने पर कराया था गर्भपात*

महिला ने बताया कि इसी दौरान रामखेलावन ने मेरे साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया, जिसके बाद मै दो बार गर्भवती हो गई थी, जिस पर रामखेलावन ने मुझे दो बार टेबलेट लाकर दिया था, जिसे मेरा बार गर्भपात हो गया था। तीसरी बार माह अप्रैल 2024 में मेरे फिर गर्भवती हुई और फिर मुझे टेबलेट लाकर दिया गया, लेकिन यह बात मेरे पति को पता चली गई, जिसने मुझे अपने साथ रखने से मना कर दिया। जिसके बाद मैने रामखेलावन को अपने साथ रखने की बात कही गई तो उसने मुझे नीच जाति की हो इसलिए अपने साथ नही रखने की बात बोली गई। 

*एक दिन पूर्व लिखी थी सुसाइड नोट*

महिला ने बताया कि उसने परेशान होकर शिकायत के एक दिन पहले सुसाइड नोट लिख आत्महत्या करने का विचार किया था, लेकिन बाद में मैने अपना मन बदलकर थाने में शिकायत करने पहुंची। उसने बताया कि मै अनुसूचित जाति की महिला हॅू ये जानते हुए भी उसने मेरे साथ कई बार शरीरिक शोषण किया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी लगभग 10 वर्ष पहले हुई थी, जिससे हमारे चार बच्चे है। पति मई माह में मुझसे लड़ाई-झगड़ा कर मुझे छोडक़र बाहर दुर्ग काम करने चला गया था। जिसके बाद मैने प्रेम पेट्रोलियम खांडा में पेट्रोल फिलिंग कर काम करने लगी थी।

*इनका कहना है*

महिला शिकातय पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

*अरविंद जैन, कोतवाली निरीक्षक अनूपपुर*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget