शहर में हुई चाकूबाजी, घायल युवक मेडिकल कालेज में भर्ती


शहडोल। 

जिला मुख्यालय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के इदिरा चौक से बगिया चौराहे के और जाने वाले मार्ग पर स्थित चाय सुट्टा बार नामक प्रतिष्ठान के ठीक सामने चाकू बाजी की घटना सामने आई है।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची इस दौरान घायल युवकों को पहले कोतवाली और फिर स्वास्थ्य लाभ के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, किसी भी युवक की हालत गंभीर नहीं बताई गई है, पुलिस एमएलसी के बाद आगे की कार्यवाही करने में जुट गई है।

यह बताया गया की चाय सुट्टा बार नामक प्रतिष्ठान के आसपास बीते कुछ महीनों से शहर के दर्जन शोहदों का जमघट लगा रहता है, जो विवाद का कारण बनता है पूर्व में भी इसी स्थान पर कुछ घटनाएं हुई है,फिलहाल समय पर कोतवाली पुलिस के पहुंचने के कारण कोई बड़ी घटना कारित नहीं हो सकी, लेकिन मुख्यालय के मुख्य मार्ग पर चाकू बाजी की घटना चिंता जनक है।

नाबालिग छात्रा को उठाकर जंगल मे ले जाकर 2 लोगो ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज


उमरिया

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम में कक्षा 10 की नाबालिक छात्रा अपने मामा के घर मे रह कर पढ़ाई कर रही थी, रात में जैसे ही घर के पीछे निकली घात लगाए बैठे दरिन्दे छात्रा का मुंह दबा कर पास के ही जंगल मे उठा कर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए।

महिला थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने बताया कि घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम की है। 15 वर्षीय नाबालिक छात्रा कक्षा 10 में पढ़ती है और अपनी मां के साथ अपने नाना, मामा के घर मे रह कर पढ़ाई कर रही है। रात लगभग साढ़े 10 बजे घर के पीछे बारी में निस्तार के लिए निकली तभी 2 दरिन्दे जो उसके गांव के पास के ही थे, घात लगाए बैठे थे जो उसका मुंह दबा कर जंगल की तरफ उठा ले गए और बारी - बारी से दोनो उसके साथ दुष्कर्म कर धमकी भी दिए किसी तरह उनसे छूट कर छात्रा घर आई और अपनी माँ को सारी घटना बताई। उसके मामा कहीं गए हुए थे, जब आज वापस आये तो थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाने में अपराध क्रमांक 04/2024 धारा 137(2), 70(2), 87 BNS एवं पॉस्को एक्ट  की धारा 5G के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीम रवाना किया गया है एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टाइगर रिजर्व में वयस्क तेंदुए की मौत, लगातार हो रही है वन्य जीवो की मौत


उमरिया

जिले के विश्वविख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक वयस्क मादा तेंदुए की मौत से हड़कंप मच गया था,घटना मंगलवार की सुबह की है जब पार्क के गश्ती दल ने तेंदुए का शव देखा और प्रबंधन के उच्च अधिकारियों को सूचना दी,जिसके बाद टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा सहित वन्य जीव चिकित्सक मौके पर पहुंचे और घटना के कारणों की जांच शुरू की गई,प्रबंधन के मुताबिक तेंदुए की मौत किसी बाघ की लड़ाई से हुई होगी, हालांकि वास्तविक कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दिया कि वनगस्ती के दरम्यान शाम को वन परिक्षेत्र धमोखर (बफर) के बीट सकरिया अन्तर्गत कक्ष क्रमांक आर एफ 104 में एक वयस्क मादा तेन्दुआ मृत अवस्था में मिली जिसे एनटीसीए के गाईड लाईन अनुसार पशु चिकित्सक दल द्वारा मेरी मौजूदगी में पोस्ट मार्टम का कार्य किया गया शव विच्छेदन उपरांत मृत मादा तेन्दुआ के शव को तैयार किये गये लकड़ी की चिता में रखकर एवं आग लगाकर शव को पूर्ण रूपेण जलाकर नष्ट किया गया। गौरतलब है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व कुप्रबंधन का शिकार होने के कारण लगातार वन्य जीवों की मौत का दंश झेल रहा है। यदि यही स्थिति रही तो वन्य प्राणियों की मौत होती रहेगी और प्रबंधन अपने को पाक साफ बताने के लिए अपना राग अलापता रहेगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget