बैगा मृतिका के शव को कचरा गाड़ी में ले जाने पर अधिकारी पर कार्यवाही की मांग

*प्रांतीय बैगा जनजातीय समाज उत्थान संगठन ने राजपाल को लिखा पत्र*


अनुपपुर

अनूपपुर जिला के जैतहरी थाना अंतर्गत दिनांक 23 अगस्त 2024 को मृतक जानकी बैगा, पति रवि बैगा, ग्राम-चोलना, थाना-जैतहरी का मृत शरीर उनके बाडी में मृत अवस्था में मृत अवस्था में पड़ा था। घर वालों के द्वारा जब मृतक के मृत शरीर को देखा गया, तो इसकी सूचना उनके द्वारा थाना जैतहरी को दिया गया। थाना-जैतहरी के द्वारा मौके पर निरीक्षण कर पंचनामा कर शव को कचरे के गाड़ी में पोस्टमार्टम के लिए जे जाया गया था, मीडिया के द्वारा समाचार प्रकाशित करने के बाद उक्त मामले संज्ञान में आया था। जिसके बाद अब प्रांतीय बैगा जनजाति समाज उत्थान संगठन द्वारा मृतक जानकी बैग के सबको कचरा गाड़ी में ले जाने और मृतक के साथ बैगा समाज का अपमान को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन लिखा गया है। योगेश बैग जिला अध्यक्ष ने कहा कि मृतका के बॉडी को इस तरह कचरा गाड़ी में ले जाना मृतका के साथ-साथ पूरे समाज का अपमान है जो कि प्रशासन की तरफ से निंदनीय और शर्मसार सोच है, इसलिए समाज इससे आहत है। यह घटना भी उस समय की है जब हमारे देश के राष्ट्रपति देश के प्रधानमंत्री हमारे राज्य के मुख्यमंत्री बैगा जनजाति के उत्थान के लिए वर्तमान में अनेक योजनाएं चला रही है। शासन स्तर से बैगा उत्थान के प्रयास हो रहे है, लेकिन जमीनी स्तर पर जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी, बैगा जनजाति को कचरा समझ रहे हे। वही पत्र लिखकर उन्होंने कानून तरीके से अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द अगर अधिकारी कर्मचारी के ऊपर कानूनी कार्रवाई नहीं होती है तो वह का समाज उग्र आंदोलन भी कर सकता है।

डिप्टी रेंजर आरोपी को बचाकर शिकायतकर्ता को षडयंत्र रचकर फंसाने की कर रहा है साजिश

*अजगर को मारने वाला बचा रहा हैं डिप्टी रेंजर, स्थानांतरण की उठी मांग*


वन परिक्षेत्र कोतमा सर्किल लतार ग्राम कोटमी जंगल आर एफ 442 की वन भूमि वन पौधे वन जीव तथा वन मुनारा को डिप्टी रेंजर के द्वारा अपने सहयोगियों को लगभग 20 लाख की फारेस्ट की वन भूमि में अतिक्रमण करा दी गई और  शासकीय सपति को भारी क्षति पहुंचाई है जिसको लेकर लगातार शिकायत संबधित अधिकारियो तक की जा रही है मगर वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा खबर को अनदेखा करने से डिप्टी रेंजर विनोद कुमार मिश्रा का भ्रष्टचार करने में हौसला बुलंद हो गया है  जिसके चलते डिप्टी रेंजर के द्वारा नए नए हथकड़े अपनाकर अपने चहेते सहयोगियों के साथ मिलकर वन अपराध में वन भूमि में अतिक्रमण वन पौधे की अवैध कटाई तथा वन जीव जन्तु को हत्यारा को बचाने एव वन मुनारा को नष्ट करने के वन अपराधियों को बचाने में अपना सहयोग निभाते है जिसके वजह से जंगल में अपराध का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है और अपराधियो के द्वारा अपराध करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है

कोटमी जंगल की वन मुनारा क्रमांक 08 को तोड़कर कर नष्ट कर दी गई है उक्त मुनारा के संबध में शिकायत की गई है उक्त मुनारा में अधिकारियो द्वारा ध्यान तथा अंकुश नहीं लगाया तो कुछ ही दिनों में मुनारा क्रमांक 08 को परिवर्तन करने में सफल हो जाते, इसके पूर्व में कोटमी जंगल की वन मुनारा 04 और 06 को परिवर्तन किया जा चुका है जहा पर आए दिन विवाद निर्मित होती है 

डिप्टी रेंजर के ही जरिए वन अपराधी फल फूल रहे है और जंगल में आय दिन जंगल की क्षति पहुंचाई जाती है जिस संबंध में पूर्व डिप्टी रेंजर विनोद कुमार मिश्रा के द्वारा मनमानी तथा जंगल की नुकसान को लेकर डिप्टी रेंजर के  विरूद्ध हरी प्रसाद यादव के द्वारा पेड़ पौधे अवैध कटाई को लेकर वन मंडलाधिकारी अनूपपुर को दिनांक 20 फरवरी 2024 को शिकायत की गई थी जिसमे लोकल जांच टीम अधिकारियो को मैनेजमेंट कर मामला को पूरी तरह से छिपाने प्रयास किया गया यहां तक की डिप्टी रेंजर के द्वारा अपने सहयोगियों से जंगल की अवैध कटाई के सराई के ठूठ में आग लगवाकर ठूठो को पुराना बनाने की भी प्रयास किया गया जिसमे जांच टीम के शिकंजे के आगे असफल हो गए वन परिक्षेत्र कोतमा डिप्टी रेंजर वन रक्षक अवैध कटाई में लगभग 3 लाख से ऊपर की शासकीय समाप्ति की नुकसान हुई थी

मगर डिप्टी रेंजर के द्वारा अपने पद प्रभाव का इस्तेमाल कर एसटीएफ टीम से साठ गांठ कर लाखो के नुकसान को कम  नुकसान बताकर 77 हजार 740 रुपए मात्र जांच टीम शहडोल द्वारा वसूली बनाया है जंगल की क्षतिग्रस्त होने के बाद भी वही अधिकारी कर्माचारी डिप्टी रेंजर उसी सर्किल में आज भी पदस्थ है जिस सर्किल में रहकर इतना बड़ा भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है और लगातार जंगल की सुखी सरई इमरती लकड़ी को अवैध कटाई कराई जाती है जिससे जंगल में पेड़ पौधे कम होते जा रहे है सर्किल प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा कई वर्षो से एक ही स्थान पदस्थ होने से कोटमी धुरवासिन लतार जंगल को भारी क्षति हो रही है वरिष्ठ अधिकारी को अपने संज्ञान मे लेकर लतार डिप्टी रेंजर विनोद कुमार मिश्रा को  तत्काल प्रभाव से तबादला करने की आवश्कता है

शिकायतकर्ता को फसाने डिप्टी रेंजर ने की साजिश अपने वन भूमि अतिक्रमणकर्ता से मिलकर तथा झूठा गवाह तैयार कर मनगढ़ंत षडयंत्र रच कर फसाने की साजिश की जा चुकी है कुछ दिन पहले एक मामला ग्राम कोटमी जंगल का सामने निकल कर आया है जहा पर वन परिक्षेत्र कोतमा अंतर्गत आर एफ 442 ग्राम कोटमी के जंगल में अजगर को मार कर जंगल के सीपीटी गड्ढे में फेक दिया गया था जहा पर मुखबिर के सूचना उपरांत वन मंडल अधिकारी अनूपपुर के दिशा निर्देश अनुसार वन परिक्षेत्र कोतमा अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर अजगर की सर्प की शरीर की पूरी पैट्स की हड्डी को घटना स्थल पाया गया है मगर  डिप्टी रेंजर के द्वारा अजगर के मारने वाले मुख्य हत्यारा को बचा कर डिप्टी रेंजर पुरानी रंजिश को बदले के रूप में हरी प्रसाद यादव के विरोधियों से मिलकर अजगर मारने की झूठा आरोप लगाकर गवाह तैयार कर फसाने की साजिश की जा रही है 

अजगर का मुख्य हत्यारा के संबंध में सर्किल प्रभारी डिप्टी रेंजर वन रक्षक वन परिक्षेत्र कोतमा को जानकारी और सच्चाई तक पहुंच गई है मगर मुख्य आरोपी को बचाने की भरसक प्रयास की जा रही है और अजगर के हत्यारा को डिप्टी रेंजर के द्वारा हरी प्रसाद यादव से बदले लेने के लिए विरोधियों को गवाह बनाकर फसाने की मनगढ़ंत जाल साजिश षडयंत्र रचकर फसाने की साजिश की जा चुकी है हरी प्रसाद यादव  के विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा चुकी है जिसकी सूचना वन मंडलाधिकारी अनूपपुर को सूचना संप्रेषित कर दी गई है अब देखना होगा की अजगर को मारने वाले मुख्य आरोपी हत्यारा को पकड़ने में कितना सक्षम  होती है यह तो वन विभाग कटघरे में है।

कृषि संकट और समाधान विषय पर अखिल भारतीय किसान सभा का सेमिनार संपन्न


अनूपपुर

अखिल भारतीय किसान सभा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष कामरेड जनक राठौर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि *कृषि संकट और उसके समाधान* विषय पर आयोजित सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन छीरसागर ने अपने वक्तव्य में मौजूदा समय में किसानों की समस्याएं और उन पर गहराते संकट, सरकार की जन विरोधी और कॉर्पोरेट परस्त नीतियों को उजागर करते हुए इस बात पर जोर दिया कि आने वाला दौर जलवायु संकट का दौर है कृषि के लिए पानी और उर्वरक की जो जरूरत है वह बड़े कारपोरेट सेक्टर के कब्जे में जा चुकी है किसानों के पक्ष में कोई नीतिगत कानून बनाने में मौजूदा सरकार लगातार  हीला हवाला कर रही है जिसके चलते कृषि संकट बहुत तेजी से बढ़ रहा है।

जिसके समाधान के लिए संगठित किसान आंदोलन की जरूरत है उन्होंने अपने उद्बोधन में सिंचाई के सवाल को लेकर मध्य प्रदेश के अंदर जल अधिकार यात्रा निकाले जाने का आवाहन किया।

आगामी दिनों में मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन जनवरी के प्रथम सप्ताह में अनूपपुर जिले में आयोजित किया जाएगा तीन दिवसीय उक्त राज सम्मेलन में एक दिन का सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों और किसानों के बीच कृषि संकट और उनके समाधान विषय पर सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा।

आयोजित कार्यक्रम में कामरेड हीरालाल राठौर ,कामरेड मोहन राठौर, कामरेड पी एस रावत राय ,कामरेड असीम मुखर्जी ,कामरेड विजेंद्र सोनी, बासु चटर्जी, विवेक यादव ,सुरेश राठौड़ ,आनंद चौधरी ने  भी संबोधित किया कार्यक्रम के अंत में गिरीश पटेल लालमणि त्रिपाठी ,वी एल द्विवेदी रामचरण पटेल ,गया मिश्रा, अशोक पाठक ने अपने विचार रखें कार्यक्रम का संचालन कामरेड विजन सोनी ने किया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget