एसपी ने तीन एसआई, दो एएसआई एवं एक आरक्षक का किया स्थानांतरण


अनूपपुर

एसपी ने कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए तीन उपनिरीक्षकों, दो सहायक उपनिरीक्षकों एवं एक आरक्षक को उनके वर्तमान पदस्थापना से अन्यंत्र नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किये है।

पुलिस अधीक्षक मोती उर्र रहमान ने प्रशासनिक दृष्टि से की गई पदस्थापना में उपनिरीक्षक संजय खलको को कोतवाली अनूपपुर से थाना करनपठार प्रभारी, कार्यवाहक उपनिरीक्षक अजय टेकाम को थाना करनपठार से कोतवाली अनूपपुर, कार्यवाहक उपनिरीक्षक अमरलाल यादव को थाना जैतहरी से पुलिस सहायक केन्द्र वेंकटनगर प्रभारी, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक सुरेश अहिरवार को पुलिस लाईन अनूपपुर से वेंकटनगर चौकी, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक अरविंद राय को पुलिस लाईन अनूपपुर से वेंकटनगर चौकी एवं आरक्षक चालक गुरूप्रसाद चतुर्वेदी को पुलिस लाईन से महिला थाना अनूपपुर के लिए आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से पदस्थापना की गई है।

शशि एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

*उत्कृष्ट स्वयं सेवी संगठन का पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया था 1 लाख रूपए पुरूस्कार*


अनूपपुर

कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 37 वर्षीय महिला को शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने से महिला वर्ष 2003 अक्टूबर माह में गर्भवती होने तथा 31 जुलाई में पुत्र होने के बाद आरोपी उसे अपना पुत्र मानने तथा शादी करने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी देने पर महिला ने रेप की शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित के खिलाफ धारा 376, 376 (2) (एन) एवं 506 के तहत मामला दर्ज कर महेश प्रसाद नापित को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ज्ञात हो कि आरोपित और कोई नही बल्कि शशि एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष महेश प्रसाद नापित पिता स्व. कमला प्रसाद नापित निवासी वार्ड 15 जैतहरी हैं, जिसे 27 नवम्बर 2017 में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट स्वयं सेवी संगठन का पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा 1 लाख रूपए पुरूस्कार प्रदान किया गया था। इतना नही आरोपित सोशल वर्कर के साथ ही मुख्यमंत्री समुदाय नेतृत्व विकास में मेंटर, जन अभियान परिषद में परामर्शदाता तथा पूर्व में गायत्री विद्या शिशु मंदिर का संचालन करता था।

*यह है मामला*

पीडिता ने बताया कि वर्ष 2012 में उसकी पहचान गायत्री विद्या शिशु मंदिर के संचालक महेश नापित से अपने बच्चों के एडमिशन के समय हुई थी, जहां बच्चों की पढ़ाई को लेकर उनकी बातचीत फोन पर होने लगी तथा धीरे-धीरे पहचान बढ़ी तो महेश प्रसाद का उसका घर आना जाना होने लगा था। वर्ष 2021 में जब कोविड़ के दौरान लाकडाउन होने पर जब बच्चे घर पर नहीं थे तो वार्ड नंबर 13 अनूपपुर में किराए के मकान में आया और जबरन दो बार शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा और इसकी शिकायत थाने में करने को बोलने पर बदनामी का डर और पति से तलाक के बाद मिलने वाला खाना बंद हो जाने की धमकी देता साथ ही आश्वासन देता रहा की मै तुम्हारी आर्थिक रूप से मदद तथा बाद में तुमसे शादी करने की बात कहता रहा।

*पुत्र को मानने से किया इंकार*

महिला ने बताया कि लगातार शादी के आश्वासन देने और लगातार शारीरिक संबंध बनाने से वर्ष 2023 में मै गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद 31 जुलाई 2024 को मुझे जबलपुर मेडिकल कॉलेज में पुत्र हुआ तब से महेश प्रसाद मुझसे दूरी बनाने लगा तथा यह मेरा बच्चा नहीं है कहते हुए शादी करने से इंकार करते हुए मुझे जाने से मारने की धमकी देने लगा।

*अपने पति से हुई थी अलग*

फरियादिया ने बताया कि वर्ष 2003 में उसकी शादी रीति रिवाज के साथ हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे है। 13 वर्षों के साथ रहने के बाद पति से मनमुटाव हो जाने पर वर्ष 2016 में मैं अपने पति से अलग हुई और अनूपपुर में वार्ड 13 में किराए के मकान में अपने दोनो बच्चों के साथ रहने लगी थी। जहां पति से अलग होने और मेरे अकेले होने का फायदा उठाते हुए महेश नापित ने मुझसे अपनी पत्नी को जल्द तलाक देकर शादी करने का आश्वासन देता रहा और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

विवाहित महिला से दुष्कर्म का आरोपी व बालिका को शादी का झांसा देकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर 

जिले के कोयलांचल नगरी थाना भालूमाडा के अंतर्गत 29 अगस्त 2024 को फरियादी किशोरी बालिका के मां के द्वारा थाना भालूमाडा में किसी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला कर ले जाने की रिपोर्ट की जिससे थाना भालूमाडा में अपराध क्रमांक 322/ 24 धारा 137(2) बी.एन.एस. का अपराध कायम कर बालिका की तलाश करके नाबालिक किशोरी को हैदराबाद से दस्तयाब किया गया एवं पूछताछ पर बताई कि भालूमाडा में रहने वाले रेहान खान पिता शैरुद्दीन उम्र 22 साल नि. भालूमाडा के द्वारा किशोरी बालिका से शादी करने के लिए हैदराबाद ले जाना बताई किशोरी बालिका के बयान के आधार पर धारा 96 बी.एन.एस. एवं 3(2)v एस.सी. एस.टी. एक्ट की इजाफा किया जाकर आरोपी रेहान खान को गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय पेश किया जाएगा इस उल्लेखनीय कार्य में ए.एस.आई.विनोद द्विवेदी, ए एस आई किरण मिश्रा और आरक्षक संजय वर्मा और सायबर सेल की प्रमुख भूमिका रही।

*विवाहित महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार* 

कोतवाली अनूपपुर अंतर्गत निवासरत 28 वर्षीय विवाहित महिला के द्वारा कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पिछले 2 सालों से  अपने पति से अलग रह रही है, जो रामखेलावन राठौर निवासी ग्राम खांड़ा रामपुर द्वारा विगत एक वर्ष से मित्रता कर साथ में रखने का आश्वासन देकर कई बार बलात्कार किया गया है। जो महिला उपनिरीक्षक दयावती मरावी द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 394/24 धारा 376,376(2) एन भादवि. 3 (2)5 एससी एसटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर प्रकरण की विवेचना एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर सुमित केरकेट्टा द्वारा की गई एवं आरोपी रामखेलावन राठौर पिता प्रीतमदास राठौर उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा रामपुर को गिरफ्तार किया गया है।


MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget