अवैध रेत का उत्तखनन व परिवहन करते ट्रैक्टर चालक व मलिक गिरफ्तार


अनूपपुर

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक स्वराज कंपनी का नीले रंग का बिना नम्बर के ट्रेक्टर के ट्राली में अवैध रेता लोड कर करहीवाह तरफ से सामतपुर तरफ जा रहा है, मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली अनूपपुर के सहायक उपनिरीक्षक संतोष पाण्डेय एवं आरक्षक दीपक बुंदेला एवं आरक्षक अमित यादव द्वारा कार्यवाही करते हुए स्वराज कंपनी के नीले रंग के ट्रेक्टर जिसके ट्राली में लोड रेत करीब तीन घन मीटर, ट्रेक्टर ट्राली सहित कीमती 700000 रूपये व रेत कीमती 5000 रूपये कुल कीमती 7,05,000 रूपये को जप्त किया गया है।

तथा आरोपी वाहन चालक कमलेश सिहं पिता गिरधन सिहं गोड़ उम्र 23 वर्ष निवासी खोलीटोला परसवार को गिरफ्तार किया गया जाकर आरोपी वाहन चालक कमलेश सिहं व वाहन स्वामी छत्रपाल राठौर पिता स्व. लिल्ला राठौर निवासी वार्ड न. 6 सामतपुर के विरूद्ध थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 395/24 धारा 303(2), 317 (5) बी.एन.एस.4/21 खान खनिज अधिनियम,39/192,3/181,5/180,130 (3)/177 मोटर व्हीकल एक्ट का पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अतिथि शिक्षकों का सब्र टूटा, मांगों को पूरा करने को लेकर रैली निकालकर सौपा ज्ञापन

*तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की वादा खिलाफी के विरुद्ध जताया विरोध*


शहड़ोल

अतिथि शिक्षकों की महापंचायत में विगत 1 वर्ष पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हजारों अतिथि शिक्षकों के समक्ष जो खयाली पुलाव परोसा गया था। वह कुछ इस प्रकार था। अतिथि शिक्षकों का अनुबंध कर एक वर्ष का पूरा कार्यकाल उन्हें दिया जाएगा साथ ही शिक्षा भारती में अतिथि शिक्षकों को 50% आरक्षण देने की बात शिवराज सिंह चौहान ने की थी उच्च शिक्षा विभाग में अतिथि शिक्षकों को प्रतिवर्ष चार अंक एवं अधिकतम 20 अंक बोनस मिलेगा साथ ही निश्चित महीने की तारीख में उचित मानदेय की बात तत्कालीन मुख्यमंत्री ने की थी ने की थी ।

वह बात अलग है कि आज दिनांक तक विगत 9 महीने पूर्ण हो जाने के बाद भी अतिथि शिक्षक अवैतनिक हैं। और लगातार विद्यालयों के शैक्षणिक गतिविधियों को अतिथि शिक्षकों के माथे ही छोड़ दिया गया है। गुरु जी की भांति विभागीय परीक्षा लेकर नियमित करने की योजना बनाई जाएगी। ऐसा सपना हजारों अतिथि शिक्षकों को दिखाया गया था जिसको लेकर आज पूरे 1 वर्ष पूर्ण हो गए किंतु अब तक तत्कालीन मुख्यमंत्री के किए गए घोषणाओं में कोई स्पष्ट विस्तार देखने को नहीं मिल रहा हैं।

सवाल यह है कि जब सता में असीन पार्टी वही है जो कल थी। तो फिर क्यों इन मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है??? क्यों अतिथियों को  दिखाए गए झूठे सपने जिसको लेकर 1 वर्ष बाद अतिथि शिक्षकों का सब्र टूट गया और अपनी मांगों को पूरा करने को लेकर अतिथि शिक्षकों ने आज जिला मुख्यालय में गांधी चौक से लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकालकर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की वादा खिलाफी के विरुद्ध स्पष्ट विरोध जताया। फिलहाल इस पूरे मामले में बड़ा सवाल यह है कि यदि सरकार कोई ऐसे वादे करें जिसको वह पूरा न कर सके। तो क्या ऐसा वादा करना उचित है।

क्योंकि अब तक तो यह वादे शेखचिल्ली के सपने सा साबित हो रहे हैं। जो नींद में तो हकीकत दिखते हैं लेकिन हकीकत में कुछ भी नहीं है। इसी के साथ अतिथि शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपकर यह मांग की है कि यदि नियमित समय सीमा में तत्कालीन मुख्यमंत्री के वादों को पूरा नहीं किया जाता तो बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक संघ प्रदेश स्तर पर शिक्षक दिवस के दिन राजधानी कूंच करेगी।

वन परिक्षेत्र के गांव में जंगली हाथी ने दी दस्तक, खेतों में लगी फसल को पहुंचाया नुकसान

*बांधवगढ़ के जंगल से भटक कर हाथी यहाँ पहुँचा, ग्रामीणों में दहशत का माहौल*


शहडोल। 

जिले के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में फिर एक बार जंगली हाथी ने उत्पात मचाया है, कई खेतों की फसल को जंगली हाथी ने नष्ट कर दिया है, जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। बीते कुछ महीने पहले भी जंगली हाथी ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में अपना डेरा जमाए हुए थे, और कई खेतों की फसलों को चौपट भी किया था, अब फिर एक बार जंगली हाथी ने यहां दस्तक दे दी है। बांधवगढ़ के जंगल से अपने झुंड से भटक कर एक हाथी यहां पहुंचा है। यह क्षेत्र बांधवगढ़ के जंगल से जुड़ा हुआ है।

बताया गया कि कोठिया गांव में एक जंगली हाथी बीती रात पहुंचा और खेतों में लगी धान की फसल को नष्ट कर दिया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अर्जुन दहिया, जाबिलिया गोड ,प्रेमलाल सहित कई किसानों के खेतों में धान की फसल लगी हुई थी जिसे जंगली हाथी ने पूरी तरीके से नष्ट कर आगे की ओर चला गया है। रात में किसान अपने खेत में तकवारी कर रहे थे तभी हाथी की आहट सुन लोग वहां से भागे और घरों में घुसकर अपनी जान बचाई है। गांव में हाथी होने की जानकारी के बाद ग्रामीण काफी दहशत में है और फसलों को हुए नुकसान के बाद किसान आक्रोशित भी है।

खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहा हाथी को देख किसानो एवं ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को बीती रात ही दे दी थीं , जानकारी लगने के बाद वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जंगली हाथी पर निगरानी बनाए हुए हैं। वन विभाग की पूरी कोशिश है कि हाथी बस्ती में न घुस पाए। गांव के आसपास में वन विभाग मुनादी भी कर रहा है,कि जंगलों की ओर लोग ना जाए हाथी गांव के जंगल में मौजूद है।

एसडीओ फॉरेस्ट रेशम सिंह धुर्वे ने बताया की जानकारी लगने के बाद अधिकारियों के साथ वन विभाग की टीम लगातार जंगली हाथी के मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं। हाथी अभी बेडरा के जंगलों में है, रात में कई खेतों की फसलों को जंगली हाथी ने नुकसान पहुंचा है। यह हाथी बांधवगढ़ जंगल से अपने झुंड से भटक कर इस क्षेत्र में आ गया है कोशिश की जा रही है कि वह अपने झुंड में वापस चला जाए।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget