झोलाछाप क्लीनिकों का फैला साम्राज्य, सीएमएचओ फर्जी डॉक्टरों से वसूल रहे हैं राशि- अनिल गुप्ता

*कार्यवाही के नाम पर शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा है स्वास्थ्य विभाग*


अनूपपुर

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने म०प्र० के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य तथा कलेक्टर अनूपपुर को पत्र लिखकर अनूपपुर जिले के स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता प्रकट किया है तथा स्पष्ठ आरोप लगाया है कि अनूपपुर जिले में झोलाछाप चिकित्सकों एवं उनके क्लीनिकों का साम्राज्य है। अनूपपुर जिले में म०प्र० शासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी आदेश एवं निर्देश धूर्त एवं बेईमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में धूल चाटते हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में अवैध क्लीनिक व झोलाछाप चिकित्सकों पट विशेष अभियान चलाया गया है किन्तु अनूपपुर जिले में सेवानिवृत्त की बांट जोह रहे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कार्यवाही के नाम पर शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए लूट का विशेष अवसर पाकर उपकृत हो गया है। अनूपपुर के जैतहटी, कोतमा, विजुरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम फर्जी डाक्टर फर्जी क्लीनिक संचालित कर रहे है, जिनकी विधिवत शिकायते अनेक माध्यमों से की गई है किन्तु स्वास्थ्य विभाग के मिलीभगत व संरक्षण के कारण एक भी झोलाछाप चिकित्सक पर विधिवत आपराधिक प्रकरण कायम नहीं कराया गया है बल्कि पुलिस अधीक्षक को दो लाइन की सूचना देक स्वास्थ्य अधिकारी ने कलेक्टर एवं शासन को आईना दिखाया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री गुप्ता ने कहा कि आये दिन गरीब एवं निरीह जन झोलाछाप चिकित्सकों के उपचार एवं सर्जरी से स्वर्ग सिधार गये है, बिजुरी में 04 वर्षीय आदिवासी बालक की मृत्यु ने स्वास्थ्य विभाग की कलई खोल दी है। उनके इस आचरण एवं कृत्य से म०प्र० के भाजपा सरकार की छवि धूमिल हो रही है, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन अनूपपुर पति-पत्नी स्वास्थ्य सेवाओं को चौपट करते हुए शासकीय राशि से खरीदी करने एवं अवैध कलीनिकों से राशि वसूल करने में मशगूल है। भारतीय जनता पार्टी नेता श्री गुप्ता ने नवागत कलेक्टर से अपेक्षा की है कि राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम चनाकर तहसील मुख्यालय जैतहरी सहित अन्य तहसील मुख्यालय में संचालित अवैध झोलाछाप क्लीनिकों का आकस्मिक निरीक्षण कराकर आपराधिक प्रकरण कायम कराये तथा शासकीय सभी चिकित्सालयों में चिकित्सकों की उपस्थिति तथा उपचार के लिए समुचित कार्यवाही सुनिश्चित कराये । नवागत कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधा दुरस्त करने के लिए उनकी पहल प्रशंसनीय है, इस तरह नियमित रूप से समूचे जिलें में प्रतिमाह आकस्मिक निरीक्षण की रचना कर स्वास्थ्य सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करे, ऐसी अपेक्षा है।

खेत में गिरने से किसान की हुई मौत, पुलिस जाँच में जुटी


अनूपपुर 

जिले के भालूमाडा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बदरा की कुशियरा गांव में 38 वर्षीय किसान राजू पाव पिता सैफाली पाव जो खेत में काम करने के बाद साम को वापस घर आ रहा था तभी अचानक खेत में बेहोश हो जाने के जाने पर परिजनों द्वारा 108 एंबुलेंस की सुविधा प्राप्त न होने के कारण निजी वाहन से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाये लेकिन किसान की जिला अस्पताल पहुंचने के पूर्व मृत्यु हो जाने पर ड्यूटी डॉक्टर की सूचना पर जिला अस्पताल पुलिस द्वारा सोमवार की सुबह परिजनों की उपस्थिति में मृतक के शव का पंचनामा कर ड्यूटी डॉक्टर से पी,एम,कराने बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपते हुए घटना की जानकारी संबंधित थाना को अग्रिम कार्रवाई हेतु दी।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर हुआ संपन्न, जरूरतमंदों तक पहुंचा एसईसीएल का स्वास्थ्य अमला

*सफाई मित्रो का हुआ स्वास्थ्य परिक्षण*


अनूपपुर

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बैगा जनजाति के बीच बैगा बस्ती डूमरकछार में 2 सितंबर को एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के राजनगर उपक्षेत्र के  डूमरकछार बसाहट में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय प्रांगण मे एसईसीएल प्रबंधन एवं डॉ.सुनील कुमार चौरसिया अध्यक्ष नगर परिषद डूमरकछार,जिला योजना समिति सदस्य के मार्गदर्शन में हसदेव क्षेत्र मे वर्ष 2009 के पहले बंद हुई खदानों मे माइन क्लोजर प्लान के तहत 5 किमी के दायरे अंतर्गत आने वाले गांवों/बसाहट योजना के तहत डूमरकछार बसाहट मे निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर एवं दवा वितरण किया गया, चिकित्सा शिविर में जनजाति वर्ग के लोगों को विशेष लाभ पहुंचा,बसाहट में बैगा एवं पाव जनजाति समाज के सर्वाधिक लोग निवास करते हैं। यह शिविर एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा एवं नगर परिषद डूमरकछार के सहयोग से संपन्न हुआ। आयोजित शिविर मे लगभग 190 मरीजों ने स्वास्थ लाभ लिया लिया,जिन्हें स्वास्थ्य परिक्षण और दवाइयों का निशुल्क लाभ मिला। शिविर मे क्षेत्रवासियो एवं आस-पास के नागरिको/मरीजो ने पहुंचकर निशुल्क मेडिकल कैम्प का लाभ उठाया ।

*सफाई मित्रो का हुआ स्वास्थ्य परिक्षण*

आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर मे निकाय के सफाई मित्र सूरज खरारे, छिद्दू, प्रकाश सनकत, चंदन,राजेन्द्र सरवारी,मुरली, राजन,शनि,सूरज बहोत,कमलेश, सुनील,विनोद डागौर,विकास,भीम,मनीष, रमेश स्वीपर,रेखा, राजश्री,शकुन, नेहा, मीना, सोनम, मीना डागौर, का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ,जिन्हे विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा जांच उपरांत निशुल्क दवाईयां दी गई ।

आयोजित शिविर मे सेंट्रल हॉस्पिटल मनेन्द्रगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टर अजय कुमार, डॉ. एल. वामन, डॉ.वी.जी मिश्रा, डॉ. चिन्मय पटेल, डॉ. सुमित मिश्रा, डॉ.शेख वाफिआ, चीफ फार्मासिस्ट  ए.के पटेल, सीनियर फार्मासिस्ट पंकज पाण्डेय, झिरिया भूमिगत खदान के खान प्रबंधक (कार्यवाहक उपक्षेत्रीय प्रबंधक) आर.बी नेताम, जीएम योजना/परियोजना रजनीश पाण्डेय, हॉस्पिटल एवं आयोजक टीम एम.कुमार, मो.इकबाल, ए.घोसाल,राधेश्याम सिंह, ए.के सूरी,रामबहोर,कृष्णा तथा निकाय के सभापति रवि सिंह,जीतेंद्र चौहान,रंजीत वर्मा,पार्षद महोदया चंदा देवी महरा, पार्षद पति राजेन्द्र महरा, परिषद के कर्मचारी सत्येन्द्र चौहान,हरीश सिंह, तीरथ पनिका,अजय राम, प्रवीण शर्मा, पंकज चतुर्वेदी, विशाल महतो, चंद्रशेखर जायसवाल समेत नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget