16 फरार वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल


अनूपपुर

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा कांबिग गस्त के दौरान फ़रार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारन्टियों की तलाश करने हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी रामनगर निरीक्षक अमर वर्मा के नेतृत्व में कांबिंग गस्त किया गया। कांबिग गस्त के दौरान वर्ष 2021 के मारपीट के प्रकरण में फरार स्थाई वारन्टी रामावतार चौधरी पिता स्व० राममिलन चौधरी उम्र 55 वर्ष निवासी वार्ड क्रं. 03 काली बस्ती राजनगर, वर्ष 2014 के मारपीट के प्रकरण में फरार स्थाई वारन्टी व वर्ष 2018 के एक्सीडेन्ट के प्रकरण में फरार वारन्टी छोटेलाल कोल पिता गंगू कोल ,उम्र 45 वर्ष, निवासी विशेषर दफाई राजनगर एवं 2023 के मारपीट के प्रकरण में फरार आरोपी वारन्टी वंशराज चौधरी पिता स्व० सुदर्शन चौधरी उम्र 40 वर्ष, निवासी कटिंग दफाई राजनगर को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय कोतमा में पेश किया गया है।

थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक सुन्द्रेश सिंह  के नेतृत्व में वारन्टियों की तलाश हेतु दो पुलिस टीम गठित कर कांबिंग गस्त कराया गया । कांबिग गस्त के दौरान न्यायालय जेएमएफसी कोतमा के मारपीट के प्रकरण क्र.719/20 के गिरफ्तार वारन्टी सुबेलाल साहू पिता राम कुबेर साहू उम्र 35 वर्ष निवासी बनिया टोला कोतमा एवं माननीय न्यायालय के  प्रकरण क्र. 767/2020  के  धारा 13 जुआ एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तारी वारण्टी राकेश भरिया पिता खुद्दू भरिया उम्र 35  वर्ष निवासी  बनिया टोला  कोतमा , राजू मोगरे पिता  सम्भूलाल मोगरे उम्र 30 वर्ष निवासी  बनिया टोला कोतमा, दीपक समुन्द्रे पिता  मुन्ना समुन्द्रे उम्र 30 वर्ष निवासी   बनिया टोला  कोतमा ,  पूरन भरिया पिता  दुकालू भरिया  उम्र 28 वर्ष निवासी  बनिया टोला  कोतमा एवं न्यायालय के  प्रकरण क्र.2119/20 मोहनलाल चौधरी पिता राजा चौधरी उम्र 75 वर्ष निवासी ग्राम बुढानपुर थाना कोतमा , पूरनलाल चौधरी पिता कृपाल चौधरी  उम्र 32 वर्ष निवासी  ग्राम बुढ़ानपुर थाना कोतमा , विष्णू चौधऱी पिता सुबेदार चौधरी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बुढानपुर थाना कोतमा , तुलाराम चौधरी पिता  रामप्रसाद चौधऱी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बुढ़ानपुर थाना कोतमा को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय कोतमा में पेश किया गया है ।

थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम निरीक्षक पी.सी. कोल के नेतृत्व में  कांबिंग गस्त किया गया। कांबिग गस्त के दौरान फरार गिरफ्तारी  वारन्टी  न्यायालय के प्रकरण .क्र.196/19 एवं प्रकरण क्रं. 388/22 के गिरफ्तारी वारंटी  धरमू पिता भोला 32 उम्र निवासी सोनियामार एवं प्रकरण क्र.196/19 के आरोपी जागवती पति भोला सिंह निवासी सोनियामार थाना राजेन्द्रग्राम को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय राजेन्द्रग्राम में पेश किया गया है।

थाना कोतमा द्वारा 09 गिरफ्तारी वारन्टी, थाना राजेन्द्रग्राम द्वारा 03 गिरफ्तारी वारंटी, रामनगर 04 स्थाई / गिरफ्तारी वारन्ट के फ़रार अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया

छात्राओं ने सीखा मिट्टी-गोबर के गणेश प्रतिमा बनाना, अपने घरों में बनाकर करेंगे पूजा

*युवाओं की टोली की पहल, होगा पर्यावरण का संरक्षण*


उमरिया

गणेश उत्सव सात सितंबर से शुरू हो रहा है, जो 10 दिनों तक चलेगा। इसके लिए जिले की सक्रिय  युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया ने जिला कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक  स्कूल बंनौदा में एक दिवसीय ग्रीन गणेश अभियान कार्यशाला का आयोजन किया। छात्राओं को बताया गया कि मिट्टी की गणेश प्रतिमा को ही स्थापित करना है। कारण साफ है कि पीओपी से बनी हुई प्रतिमाएं पानी में नहीं घूलती हैं और जहां इनका विसर्जन होता है।

वहां पर बहने वाला पानी या भरा हुआ पानी को दूषित कर देती हैं। इसके साथ ही मिट्टी से बनाई गई प्रतिमा को पूजा के लिए शुभ और पवित्र माना जाता है। युवाओं की टोली ने छात्राओं को गोबर और मिट्टी से गणेश जी प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया। विद्यालय प्राचार्य मैथिलीशरण पांडेय ने कहा कि ग्रीन गणेश अभियान पर्यावरण संरक्षण की ओर अग्रेषित है और यह अभियान अति सराहनीय है। पर्यावरण संरक्षण में हम सभी को अपनी भूमिका अदा करना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि मिट्टी और गोबर से बने हुए श्री गणेश की प्रतिमा ही स्थापित करें। ना कि प्लास्टर ऑफ पेरिस के प्लास्टर ऑफ पेरिस से नदी तालाब प्रदूषित होते हैं।

पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि गोबर और मिट्टी से गणेश प्रतिमा कैसे बनाएं। सबसे पहले हमें प्रतिमा के हिसाब की मिट्टी कोई इकट्ठा करना होता है। इसके बाद इसे अच्छी तरह से साफ कर इसमें से कंकड़ निकाल कर अलग करना होता है। इसके बाद इस मिट्टी है। यदि थोड़ा सा गाय का गोबर हल्दी मिलकर गणेश प्रतिमा बनाई जाती है।छात्रों को अवगत कराया कि वह घर में मिट्टी से गणेश जी बनाने एवं उसे घर में ही गमलों में विसर्जित करने की पद्धति को अपनाएं। तेजाबी कलर एवं प्लास्टर ऑफ पेरिस से सबसे ज्यादा नुकसान जलीय जीवों को हो रहा है।प्रशिक्षण के दौरान प्राचार्य मैथिलीशरण पांडेय,विद्यालय शिक्षक वीरेंद्र गर्ग,रामजी काछी,  पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी,पर्यावरण मित्र खुशी सेन,प्रेरणा तिवारी,नैंसी सोनी विद्यालय विद्यार्थी दिशा सिंह,मिनी द्विवेदी, काजल द्विवेदी, दीसु द्विवेदी, निधि सिंह,मधु सिंह,आशी शर्मा,निशा सिंह,सागर चौधरी व सभी उपस्थित रहे।

ज्यादा रात कहाँ रहते हो पूछने पर पति ने पत्नी को कुदाल मारकर उतारा मौत के घाट

*आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल*


अनूपपुर 

जिले में पति ने पत्नी को कुदाली से मार डाला। बताया जा रहा है कि पत्नी ने सिर्फ इतना कहा था कि तुम ज्यादा रात तक कहां अपने दोस्तों के साथ बैठे रहते हो। इसी बात से कातिल के सिर पर खून सवार हो गया और मार डाला। पूरा मामला फुनगा चौकी के रक्शा गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मरने वाली महिला का नाम सीताबाई गोंड है। वहीं कातिल पति का नाम छोटू सिंह गोड़ (38) है। दोनों के बीच आए दिन लड़ाई झगड़े होते रहते थे। पति अपनी पत्नी को पीटते ही रहता था और एक दिन मौत के घाट उतार दिया।

दरअसल, आरोपी पति 28 अगस्त को घर से बाहर था। उसकी पत्नी सीताबाई घर में अकेली थी। पति रात में घर पहुंचा। इस दौरान पत्नी ने कहा कि तुम ज्यादा रात तक कहां अपने दोस्तों के साथ बैठे रहते हो। यहां घर में मैं अकेली रहती हूं, डर लगता है। समय से घर वापस क्यों नहीं आते। पत्नी की इसी बात से पति आग बबूला हो गया। छोटू सिंह गोंड ने डंडा और धारदार कुदाली से हमला कर दिया। मारपीट से सिर, चेहरे, आंख, पैर में गहरी चोट पहुंची, जिससे सीताबाई गोंड की मौके पर मौत हो गई।

मामले में चौकी प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि 29 अगस्त को सूचना मिली थी कि ग्राम रक्शा में सीताबाई गोंड की लहूलुहान लाश पड़ी मिली है। इसके बाद पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची। लाश के अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शक के पर परिजनों और पति से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी पहले पुलिस को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन बाद में परत-दर-परत सब उगल दिया। आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget