टीम ने छापा मारकर उप डाकपाल को 2.26 लाख के अवैध टिकट बनाते पकड़ा

*रेसुब अपराध गुप्तचर शाखा ने की कार्यवाही, मामला किया दर्ज*


अनुपपुर 

रेसुब अपराध गुप्तचर शाखा अनूपपुर टीम के द्वारा शहडोल मे छापा मार कर उप डाक पाल को दो लाख से अधिक की अवैध रेल टिकट बरामद करने मे सफलता हासिल की है। रेसुब अपराध गुप्तचर शाखा अनूपपुर टीम के द्वारा मुख्यालय द्वारा आदेशित अवैध टिकट दलालो के विरूद्ध धरपकड़ अभियान के दौरान गुप्त सुचना के आधार पर अमरकंटक डाक घर स्थित रेलवे पी आर एस में जांच के दौरान डाकघर में पदस्थ उप डाकपाल पंकज सिंह कवर, पिता बेनी सिंह कवर उम्र 33 वर्ष, निवासी हाउस नम्बर 95 बस्ती रोड़ नवागांव, थाना गोहपारू, जिला शहडोल म प्र को विधिवत नोटिस देकर उसकी सहमती उपरांत गवाहो के समक्ष उसके पास मौजुद मोबाईल को चेक किये जाने पर उसके द्वारा एक रेलवे पी आर एस से बनाए गए, 31 नग ओल्ड तत्काल रेलवे आरक्षित यात्रा टिकटें कीमत रूपये 202345.00/- रुपए बनाना पाया गया, जिसे मोबाईल मे से बरामद किया गया। इस सबंध मे पुछने पर उप डाकपाल द्वारा बताया गया कि वह रेलवे पी आर एस से टिकट बनाकर नारायण प्रसाद गुप्ता को 7869416034 एवं 6260191185 नंबर में वाट्स ऐप के माध्यम से दिया करता है, टिकट मुल्य के अतिरिक्त प्रति यात्री 200 रू कमीशन लेकर टिकट उपलब्ध कराता है। उपस्थित गवाहो के समक्ष बरामद टिकटो एवं उपयोग मे लाए गए मोाबईल को जप्त कर बयान मौके पर दर्ज किया गया। आरोपी को उचित वैधानिक कार्यवाही हेतु रेलवे सुरक्षा बल अनूपपुर को सुपुर्द किया गया।

जप्त मोबाईल का सूक्ष्मता से अध्ययन करने पर आरोपी पंकज सिंह कवर द्वारा मेल आईड़ी पर्सनल आईडी से 14 नग पूर्व रेलवे ई-टिकट जिसका कीमत 24573.95/- पाया गया। पुछताछ में उपरोक्त टिकट को बनाने संबंधी कोई वैधानिक दस्तावेज नही होना बताया, और यह भी बताया कि उपरोक्त टिकट ग्राहको की माॅग पर बनाता हूू और उसके एवज में प्रत्येक टिकट 50/- रुपये अतिरिक्त कमीशन के रुप में लेता हॅू।  रेलवे सुरक्षा बल अनूपपुर में अपराध क्रमांक 848/2024 धारा 143 रेलवे अधिनियम का मामला पंजीबध्द किया गया। जप्तशुदा कुल टिकट 45 नग (पूर्व) जिसकी कुल कीमत 226918.95/- रुपये है।

 जिला बदर के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला अनूपपुर के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा कोमिंग गस्त कराई जाकर सभी निगरानी बदमाश गुण्डा बदमाश जिला बदर के आरोपियों की अकस्मात चेकिंग कराई गई तथा स्थायी वारंटी गिरफ्तारी वारंट की तामीली कराई जाने पर जिला बदर का आरोपी सूर्या चौधरी निवासी कोतवाली अनूपपुर जिसका जिला बदर 22 मार्च 2024 को किया गया था अपने घर पर मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया साथ ही 5 स्थाई वारंटी तथा 24 गिरफ्तारी वारंटियो को गिरफतार किया जाकर न्यायालय पेश किया जाता है।

अंगूठा लगवा कर प्रबंधक एवं विक्रेता ने दो मांह का नहीं दिया खाद्यान्न 

*हजारों हितग्राही परेशान आमजन में भारी आक्रोश*


अनूपपुर

मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्राम उद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार विधानसभा क्षेत्र कोतमा के विधायक दिलीप जायसवाल के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अनूपपुर जिले के विकासखंड कोतमा क्षेत्र अंतर्गत आदिम जाति सहकारी समिति कोठी,शासकीय उचित मूल्य दुकान खोड़री नंबर 1 एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान मझौली कोतमा ब्लॉक में प्रबंधक एवं विक्रेता के मिली भगत से हितग्राहियों को विगत दो माह से राशन नहीं दिया गया है यहां के ग्रामीणों ने जानकारी दिया है कि विक्रेता अनुराग पांडे सभी हितग्राहियों से अपने खाद्यान्न वितरण मशीन में थम लगवा कर चले गए हम एक माह से शासकीय उचित मूल दुकान का चक्कर लगा रहे हैं परंतु आज दिनांक तक हम हितग्राहियों को खाद्यान्न नहीं मिला है। अपुष्ट सूत्रों से जानकारी मिली है कि मझौली एवं कोठी नंबर 1 के दुकानों का खाद्यान्न कालाबाजारी कर दिया गया है जिसके चलते हितग्राहियों को विश्वास में लेकर थम लगवा कर अब खाद्यान्न नहीं दिया गया इस ओर समिति के प्रबंधक छबीले प्रसाद द्वारा अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है प्रबंधक एवं विक्रेता अनुराग पांडे की हठ धर्मिता लापरवाही के चलते 1000(एक हजार)से अधिक हितग्राही राशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं इस ओर विशेष ध्यान देते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोसीजनो के खिलाफ श्रीमान कलेक्टर साहब कानूनी कार्यवाही करें। इतना ही नहीं ग्राम पंचायत खली के कई विद्यालयों में मध्यान भोजन बंद हो गया है कारण की प्रबंधक एवं विक्रेताओं द्वारा स्व-सहायता समूह से केवाईसी करने के बावजूद उन्हें खाद्यान्न नहीं दिया गया है जिसे लेकर आम जनों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget