पिकअप में 132 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करने पर पुलिस ने की कार्यवाही


अनूपपुर

जिले के बिजुरी पुलिस को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि एक चार पहिया टाटा योद्धा पिकअप रजिस्ट्रेशन क्रमांक एमपी 65 जी ए 1799 में अवैध अंग्रेजी शराब राजनगर से मेंनटोला टोल प्लाजा तरफ परिवहन कर ले जा रहा है जिस सूचना पर रेड कार्यवाही कर बिजुरी पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उक्त पिकअप वाहन को पकड़ा गया जिसकी तलाशी ली गई उक्त पिकअप वाहन में 60 लीटर बीयर एवं 72 लीटर गोवा अंग्रेजी शराब कुल 132 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब मौके पर बरामद की गई संपूर्ण रेड कार्रवाई में ₹900000 का मशरूका आरोपीगणों से बरामद किया गया तथा आरोपीगण राजेश कुमार साहू पिता जगन्नाथ साहू उम्र 35 वर्ष निवासी बाजार दवाई राजनगर एवं महेंद्र कहार पिता स्व. करण सिंह कहार उम्र 33 वर्ष निवासी नरसिंहपुर के विरुद्ध थाना में अपराध धारा 34(2 ) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है एवं आरोपीगणों को माननीय न्यायालय में जेआर पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है उक्त रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजुरी निरीक्षक विकास सिंह, उप निरीक्षक उदित नारायण मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप अग्निहोत्री, सहायक उप निरीक्षक कमलेश तिवारी, प्रधान आरक्षक 171 सतीश मिश्रा, आरक्षक 504 लक्ष्मण डांगी, आरक्षक 528 प्रभाकर त्रिपाठी, आरक्षक 304 रवि सिंह एवं चालक आरक्षक 264 अनिल मरावी का उल्लेखनीय भूमिका रही।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चरवाहे की मौत,पुलिस कर रही जांच


अनूपपुर

जिले जैतहरी थाना अंतर्गत मुण्डा गांव में मवेशी चरा रहे चरवाहे की अचानक आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आने पर 45 वर्षीय विशंभर सिंह पिता स्व,चैतू सिंह गोड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो जाने की सूचना पर वेंकटनगर पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक सुखदेवराम भगत द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी के ड्यूटी डॉक्टर से मृतक के शव का पी,एम,कराते हुए मृतक के शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौपा है मृतक अपने मवेशियों बकरी,बैल को चरा रहा था तभी अचानक तेज आंधी तूफान गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी तब वह छुईला के पेड़ के नीचे खड़ा रहा है जिससे वह चपेट में आकर बुरी तरह झुलसने के कारण स्थल पर ही मृत हो गया रहा।

 जिला चिकित्सालय का कलेक्टर, जिपं. सीईओ ने किया औचक निरीक्षण

*आर्थोपेडिक सर्जन मिले अनुपस्थित, शोकॉज नोटिस जारी करने दिए निर्देश*


अनूपपुर 

कलेक्टर हर्षल पंचोली तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. अवधिया, सिविल सर्जन डॉ. सत्यभामा अवधिया उपस्थित थे। कलेक्टर ने औचक निरीक्षण के दौरान ओपीडी पंजीयन तथा जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा मरीजों को अटेन्ड करने की व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। जिला चिकित्सालय में आर्थोपेडिक सर्जन के अनुपस्थित मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए उन्हें शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित हो। अगर कोई कार्य में लापरवाही बरतता है, तो उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाए। 

कलेक्टर ने ओपीडी की बेहतर व्यवस्था बनाए जाने के संबंध में सिविल सर्जन को निर्देश दिए। उन्होंने कहा ओपीडी पंजीयन पर्ची में मरीजों को किस चिकित्सक से कौन से कक्ष में उपचार हेतु सम्पर्क करना है का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए। ओपीडी पंजीयन के विरुद्ध संबंधित मरीज चिकित्सक के कक्ष पर पहुंचे की नही इसका रजिस्टर भी संधारित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ओपीडी पंजीयन कक्ष के समीप प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के संचालन के लिए आवश्यक संसाधनों के निर्देश सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन को दिए। कलेक्टर ने ओपीडी व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए प्रतिदिन कार्यों का रिव्यू कर व्यवस्थाओं में सुधार लाने की बात कही। उन्होंने निरीक्षण के दौरान महिला प्रसव वार्ड का निरीक्षण करते हुए मरीजों के उपचार, दवाईयों, जांच आदि के मैकेनिजम को और दुरुस्त कर सुलभ व्यवस्था मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget