दुष्कर्म का आरोपी प्राचार्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

*गिरफ्तारी के लिए एसपी ने बनाई थी 11 सदस्यीय टीम, 35 हजार का था इनाम*


अनूपपुर। 

गुरू-शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाले माध्यमिक शिक्षक पीटीआई प्रभारी प्राचार्य खमरौध 51 वर्षीय उदय नारायण सिंह बघेल पिता स्व. शंकर सिंह निवासी एमपीईबी कॉलोनी शहडोल को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि मामला संगीन व अति संवेदनशील होने तथा पीडित छात्रा द्वारा 48 घंटे में आरोपित प्राचार्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान ने आरोपी को पकड़ने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी के नेतृत्वा में 11 सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन किया गया था। जो लगातार हर संभावित ठीकानो में दबिश देते हुए शहड़ोल-अनूपपुर मुख्य मार्ग से गिरफ्तार किया गया। ज्ञात हो कि इसे पकड़ने के लिए आईजी शहडोल ने 30 हजार एवं पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रूपयें के पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

दुष्कर्म का आरोपित के गिरफ्तार होने पर 29 अगस्त को पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान ने पुलिस कार्यालय सभागार में पत्रकार वर्ता में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित प्रभारी प्राचार्य की गिरफ्तारी के संबंध जानकारी दी। उन्होने बताया कि छात्रा कक्षा 12वीं की ओपन परीक्षा फार्म भरने के लिए 23 अगस्त की दोपहर लगभग 4 बजे थाना करनपठार अंतर्गत शासकीय उमा. विद्यालय खमरौध में प्रभारी प्राचार्य उदय नारायण सिंह बघेल से मिली थी। जहां छात्रा को फार्म भरवाने के नाम पर अपने चार पहिया वाहन से शहडोल ले जाने के लिए निकले और छात्रा को दलदली गांव के स्कूल और वहां से पड़मनिया स्कूल पुराना विद्यालय भवन ले जाकर छात्रा को पहले जबरन शराब पिलाई और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और 24 अगस्त की दोपहर लगभग 12 बजे मुझे शहडोल में छोड़ दिया। जहां से बस में बैठकर अपने घर शाम को पहुंची और अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी देते हुए 26 अगस्त को करनपठार थाना पहुंचकर प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान ने बताया कि आरोपी प्रभारी प्राचार्य की गिरफ्तारी हेतु हर संभावित स्थानों पर दबिश दी गई थी, लेकिन आरोपी उदय नारायण सिंह बघेल का उनके परिवार एवं सोसाइटी में काफी विवादित होने के कारण टीम को उसकी गिरफ्तारी के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ी। इसके साथ ही एसपी ने शासकीय उमा. विद्यालय पड़निया पहुंचकर वहां अध्यनरत छात्र-छात्राओं को लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूक भी किया गया है।

2 बाइक सवारों से लूट का चौथा फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर

जिले के थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र अंतर्गत बंजारी मंदिर धर्मदास पुल के पास 11 जुलाई की रात दो बाइक सवार से कार सवार चार लोगो द्वारा मारपीट करते हुए 3 हजार 500 रूपए नगद एवं मोबाइल फोन की लूट के मामले में सोनू महेश्वरी, मनोज सिंह बंजारा एवं धन्नू सिंह को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था, वहीं एक आरोपी राजेश कुमार उर्फ जुगनू पिता हीरराम उर्फ मुन्ना पनिका मौके से फरार था, जिसे पुलिस ने अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया। 

मामले की जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश पिता लालसिंह गोड़ उम्र 30 वर्ष निवासी कपरिया चौकी वेंकटनगर ने राजेन्द्रग्राम थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 11 जुलाई की रात लाल सिंह की तबियत अचानक खराब हो जाने पर मेरे चाचा शंकर सिंह, मामा रामसिंह एवं नाना नोहर सिंह दो बाइक में ग्राम हवेली के लिये निकले थे। जहां रात लगभग 10.30 बजे जैतहरी-राजेन्द्रग्राम रोड़ स्थित बैहार घाट पार कर बंजारी मंदिर के पास पहुंचकर निस्तार के लिए रूके तभी एक सफेद रंग का ईको कार क्रमांक एमपी 65 जेडए 7862 वहां आकर रूकी और कार सवार चार लोगो ने मेरा मोबाइल छीनते हुए चारो लोगो ने जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए, लेकिन उसके हवेली गांव जाते समय धर्मदास गांव मेन रोड़ स्थित पुल के पास फिर से ईको कार हमारा पीछा करते हुए हमारे बाइक के सामने अपनी कार अचानक से रोक कर बाइक की चॉबी निकालते हुए मारपीट कर मेरे लडक़े के जेब से 3500 रूपये जिसमें 5-5 सौ के 6 नोट एवं 100-100 के 5 नोट को लूट लिए। जहां शिकायत पर पुलिस ने चारो लोगो ने खिलाफ मामला दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन राजेश उर्फ जुगनू पनिका जो कि घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।

करंट से युवक की मौत पर नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे मे शव रखकर किया जाम

*पानी निकासी नही होने से घरों में भरा पानी, जिससे फैला था करंट*


अनूपपुर

जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुढ़ानपुर निवासी विजय चौधरी पिता धीरशाह चौधरी उम्र 34 वर्ष के घर में 27 अगस्त की रात लगभग 8 बजे करंट फैल जाने के कारण करेंट की चपेट में आने से विजय चौधरी की मौत हो गई। जहां रात के समय परिजनों ने बारिश के पानी निकासी को मिट्टी डाल कर गांव के कुछ दबंगो द्वारा अवरूद्ध कर बाउंड्रीवॉल बनाने के कारण 8 से 10 परिवारों के घरों में पानी भर जाने तथा पूर्व में की गई शिकायतों के बाद भी कार्यवाही नही करने के कारण उनके घर में करंट फैल जाने के कारण विजय चौधरी की मौत हो जाने का आरोप लगाते हुए शव के पीएम उपरांत परिजनों ने 29 अगस्त की सुबह लगभग 10 बजे बुढ़ानपुर रोड़ हाईवे में शव को रखकर चक्कजाम करते हुए उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई। जहां हाइवे जाम की सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी कोतमा सुन्द्रेश मरावी एवं उपसरपंच बुढ़ानपुर के.के. सोनी ने गुस्साएं परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाईश देते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने आश्वासन के बाद अपना धरना समाप्त किए। 

जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को ग्राम बुढ़ानपुर के ग्रामीणों द्वारा जनपद कोतमा के सीईओ को लिखित शिकायत कर लालजी चौधरी, जयपाल चौधरी निवासी वार्ड 6 बुढ़ानपुर द्वारा बारिश की पानी निकासी को बंद कर देने एवं उक्त स्थान पर मिट्टी डालकर बाउंड्रीवॉल निर्माण कर लेने के कारण बारिश का पानी उक्त मोहल्ले के 8 से 10 घरों परिवारों के घरों के अंदर पानी घुस रहा है, जिसके कारण उक्त परिवारों पर प्राकृतिक आपदा एवं दुर्घटना का कारण बन सकती है। जहां प्रशासन द्वारा उक्त शिकायत को संज्ञान नही लेने एवं घरों की दीवारों पर सीपेज होने के कारण घर में करंट फैलने से विजय चौधरी की मौत का जिम्मेदार मान रहे है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच तहसीलदार कोतमा ईश्वर प्रधान एवं थाना प्रभारी सुन्द्रेश मरावी ने घटना स्थल का निरीक्षण करते ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप की जांच की गई। 

तहसीलदार ने बताया कि नाली नही होने के कारण पानी की निकासी नही होने से कुछ घरों के अंदर पानी जा रहा है, वहीं घरों से नाली की ऊंचाई अधिक होने के कारण नाली का पानी भी घरों में घुस रहा है, जिसके कारण कई घरों में सीपेज वा दीवारों में पानी भरा हुआ है। फिलहाल पूरे मामले की जांच कोतमा पुलिस द्वारा की जा रही है। तहसीलदार ने बताया की नाली आगे तक क्यो नही बन पाई ग्राम पंचायत से इसका कारण पूछा जाएगा, फिलहाल पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है, जिसके निर्देशन पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget