युवा कांग्रेस के 500 युवा पहुंचे राजधानी, युवा क्रांति' हल्ला बोल कार्यक्रम में होंगे शामिल


अनूपपुर

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन द्वारा दिनांक 30 अगस्त 2024 को अब करेगा युवा  क्रांति, हल्ला बोल कार्यक्रम का अहवान कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जायेगा। जिसमें युवा कांग्रेस अनूपपुर जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में अनूपपुर जिले के कोतमा विधानसभा से 200, अनूपपुर विधानसभा से 150 एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा से 150 युवा कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता दिनांक 29 अगस्त 2024 को भोपाल पहुंचे तथा युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह के अहवान पर अब करेगा युवा क्रांति के तहत हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल होंगे। ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय अनूपपुर से राजधानी भोपाल की दूरी 650 किलोमीटर है और इतनी लंबी दूरी को तय कर 500 युवाओं का भोपाल पहुंचना, एक ऊर्जावान, सक्रिय, 24 घंटे जमीनी स्तर पर लोगो के हक लिए लड़ने वाले व कांग्रेस पार्टी में सबसे सक्रिय संगठन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान से ही संभव हो सकता है। गुड्डू चौहान का नाम अनूपपुर जिले में कांग्रेस के सबसे सक्रिय नेता में सबसे पहले आता है, वे हर दिन अपना पूरा समय लोगो के बीच देते है, हर समय लोगो की मदद के लिए तैयार रहते हैं, उनके द्वारा अनूपपुर जिले में आए दिन जनहित के लिए धरना, प्रदर्शन, उग्र आंदोलन किए जाते हैं, उन्होंने एक बार फिर यह साबित किया है कि यदि आप लोगों से जुड़ते और उनकी मदद के लिए हर समय तैयार रहते हो तो निश्चित ही लोग भी आपके साथ रहेंगे। इसी का उदाहरण है की आज गुड्डू चौहान के साथ इतनी भारी संख्या में युवा, राजधानी भोपाल से सबसे ज्यादा दूरी पर स्थित जिला अनूपपुर से भोपाल पहुंचे है, जो इससे पहले भविष्य में कभी नहीं हुआ है।

33 केव्ही फीडर के नीचे ट्रक के पलटा, क्रेन से उठाने के लिए बिजलीं रहेगी बन्द


अनूपपुर 

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड अनूपपुर के अधीक्षण अभियंता (संचा./संधा.) ने बताया है कि संचा./संधा. उपसंभाग अनूपपुर अंतर्गत चचाई रोड मेड़ियारास में वाहन क्रमांक एमपी-19, जेडएच-6886 रोड के किनारे पलट गई है। जिसके ऊपर से 33 के.व्ही. अनूपपुर फीडर गुजरी हुई है। उक्त वाहन को क्रेन से उठाने हेतु 33 के.व्ही. अनूपपुर फीडर से जुड़े समस्त विद्युत उपभोक्ताओं के यहां 30 अगस्त 2024 को प्रातः 8 बजे से प्रातः 9 बजे तक विद्युत प्रवाह अवरुद्ध रहेगा। आवश्यकतानुसार विद्युत आपूर्ति अवरूद्ध रहने की समयावधि को बढ़ाया या घटाया जा सकता है।

घर पर संदिग्ध अवस्था मे महिला का लहूलुहान मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

*शराब पीने से मना करने का हुआ था विवाद, पुलिस जांच में जुटी*


अनूपपुर

जिले के फुनगा चौकी अंतर्गत ग्राम रक्शा में स्थित घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में 38 वर्षीय महिला का लहुलुहान शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल एवं शव का निरीक्षण करते हुए पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रक्सा में 38 वर्षीय सीताबाई गोड़ पति छोटू सिंह गोड़ का लहूलुहान हालत में घर पर शव मिला। जिस पर परिजनों ने इसकी जानकारी फुनगा पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल व शव का निरीक्षण करते हुए। जांच में में जुट गई है। । पूरे मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की गई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका सीता बाई गोड़ का उसके पति छोटू सिंह गोड़ से विवाद चल रहा था, बताया गया कि मृतिका अपने पति छोटू सिंह को शराब नही पीने देती थी, जिसको लेकर दो तीन दिनों से उनके बीच लगातार विवाद चलता रहा है, जहां गुस्से में आकर पति ने धारधार हथियार से अपने पत्नी के सिर पर वार कर दिया। जिससे महिला के सिर पर गंभीर चोट आने तथा अत्याधिक खून बह जाने के कारण महिला की मौके पर मौत हो गई।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget