जुआं खेलते 4 आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3650 रुपया जप्त


अनूपपुर

जिले के थाना रामनगर के द्वारा मुखबिर की सूचना पर खम्हाई तालाब के पास आम पेड के नीचे सेमरा में आरोपीगण गौरव उपाध्याय पिता बिहारीलाल उपाध्याय उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्र0 10 ग्राम सेमरा, कोट्टू उर्फ नन्दलाल केवट पिता गोविन्द केवट उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड क्र0 04 सेमरा थाना रामनगर के द्वारा ताश के पत्तो में कट पत्ती के द्वारा रूपये पैसो का दाव लगाकर हारजीत की बाजी से जुआ खेलते पकडे गये, उनके फड एवं पास से नगदी 1280 रूपये एवं 52 तास का पत्ता जप्त किया गया व आरोपीगणो के विरूद्ध थाना रामनगर में अपराध क्र० 289/24 धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई।

मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुहका तिराहा खोड़ी नम्बर 02 में आरोपीगण पप्पू चौधरी पिता स्व. लहरू चौधरी, उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड क्रं0 08 बदरा खेपीटोला थाना भालूमाड़ा, छेदू लाल चौधरी पिता स्व. द्ददी चौधरी उम्र 65 वर्ष निवासी वार्ड क्रं0 14 बदरा थाना भालूमाड़ा के द्वारा ताश के पत्तो में कट पत्ती के द्वारा रूपये पैसो का दाव लगाकर हारजीत की बाजी से जुआ खेलते पकडे जाने पर उनके फड एवं पास से नगदी 2350 रूपये एवं 52 तास का जप्त किया गया व आरोपीगणो के विरूद्ध थाना रामनगर में अपराध क्र० 290/24 धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई। इस प्रकार थाना रामनगर के द्वारा सम्पूर्ण कार्यवाही से 52 ताश के पत्तो से रूपये पैसो से जुआ खेलते हुये 04 आरोपीगणो के कब्जे से कुल 3650 रूपये व 52 तास के पत्ते जप्त कर आरोपीगणो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई। 

पाक्सो एक्ट में किशोर व 1 वर्ष से फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर

जिले के थाना जैतहरी के अप.क्र. 274/24 धारा 363,366क, 376(2) एन. 506 ताहि 3,4,5,6 पाक्सो एक्ट में फरार विधि विवादित किशोर निवासी गौरेला जिला गौरेला पेड्रा मरवाही (छ.ग.) का घटना दिनांक से फरार था जिसकी लगातार तलास की जा रही थी जीपीएम (छ.ग.) से गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया जिसे किशोर न्याय बोर्ड अनूपपुर मे पेश किया गया है।

एक वर्ष से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय शिवानी असाटी न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर के प्र.क्र. 599/18 धारा 138 एन आई एक्ट एवं प्र.क्र. 595/18 धारा 138 एन आई एक्ट मे दो स्थाई वारंट तथा गीता सिंह प्रधान न्यायाधीस कुटुम्ब न्यायालय अनूपपुर के न्यायालय से जारी एक वसूली वारंट प्र.क्र. 46/23 धारा 125 (3) द.प्र.सं. मे वर्ष 2023 मे आरोपी के दो स्थाई वारंट एवं एक वसूली वारंट जारी किये गये थे जो वारंटी एक वर्ष से फरार चल रहा था, स्थायी वारंटी गणेश चौधरी पिता रमेश चौधरी उम्र 28 वर्ष निवासी लहरपुर थाना जैतहरी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया न्यायालय द्वारा उक्त वारंटी का जेल वारंट जारी करने पर जिला जेल अनूपपुर मे दाखिल किया गया है।

चोरी के 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 9400 का सामान जप्त


अनूपपुर

27 अगस्त 2024 को फरियादी विवेक सिंह पिता अर्जुन सिंह निवासी वार्ड क्रमांक 2 जमुना थाना भालूमाडा के द्वारा घर की दरवाजा की कुंडी तोडकर चोरी करने की रिपोर्ट पर थाना भालूमाड़ा में अपराध क्रमांक 320/ 24 धारा 331(4), 305 (ए)  बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद किया गया । विवेचना के दौरान आरोपी रोहित बसोर पिता सुदामा बसोर उम्र 22बसाल   जमुना थाना भालुमाडा एवं शुभम पटेल पिता राम जी पटेल नि. जमुना थाना भालुमाडा को गिरफ्तार किया गया और चोरी गए मशरूका 2000 नगद ,3 नग कांसा की थाली, एक नग  काॅसा का लोटा, एक नग तांबे का लोटा, 2 कांसा की कटोरी, खाकी कलर की कार्टून में 12 नग (पैकेट) एक-एक लीटर के तेल बरामद किया गया कुल कीमती 9400 रुपए की संपत्ति बरामद किया गया । आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। उल्लेखनीय कार्य में ए.एस.आई.प्रभाकर पटेल , आरक्षक संजय की सराहनीय भूमिका रही।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget