किशोरी से छेड़छाड़ अपराधी तरुण को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर

25 अगस्त 2024 को फरियादी किशोरी बालिका के द्वारा थाने पर छेड़छाड़,पीछा करना, गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में रिपोर्ट की गई थी। फरियादी किशोरी बालिका के रिपोर्ट पर थाना भालुमाडा में अपराध क्रमांक 318/ 24 धारा 75, 78, 296,351(2)  बी.एन.एस. एवं 11 (5), 12, 11(4),पाक्सो एक्ट  के तहत अपराध पंजीबद किया गया जाकर विवेचना के दौरान थाना भालूमाडा के सूचीबद गुंडा तरुण पांडे पिता रामायण प्रसाद उम्र 24 साल निवासी गणेश चौक जमुना कॉलोनी थाना भालुमाडा को गिरफ्तार किया गया जो न्यायालय पेश किया जाएगा आरोपी तरुण पांडे की गिरफ्तारी में एएसआई किरण मिश्रा, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार तिवारी, आरक्षक देवेंद्र तिवारी एवं आरक्षक ऋषि पासी का सराहनीय भूमिका रही है।

लापरवाही पर कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित 


अनूपपुर

कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर दीपशिखा भगत ने ग्राम पटनाकला के पटवारी राजेंद्र सिंह परस्ते को निलंबित किया है। गौरतलब है कि कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा 28 अगस्त 2024 को ग्राम पटना कला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित पटवारी राजेंद्र सिंह परस्ते से शासन द्वारा संचालित नक्शा तरमीम एवं ई-केवाईसी कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी चाही गई। राजेन्द्र परस्ते द्वारा किसी प्रकार का समाधान कारक जवाब पेश नहीं किया गया एवं उपस्थित ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर को अवगत कराया गया कि लगभग दो माह से पटवारी ग्राम के भ्रमण करने नहीं आए हैं। राजेंद्र परस्ते को ईकेवाईसी एवं नक्शा तरमीम का उनके क्षेत्र में क्या निर्धारित लक्ष्य है एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कितनी तरमीम एवं ई केवाईसी का कार्य आज दिनांक तक पूर्ण किया गया है, इसके संबंध में पटवारी राजेंद्र सिंह परस्ते द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। पटवारी का उक्त कृत्य शासकीय कार्य में स्वेच्छाचारिता एवं लापरवाही का परिचायक है। जिस कारण से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान राजेन्द्र परस्ते का मुख्यालय तहसील कार्यालय अनूपपुर नियत किया गया है। राजेन्द्र परस्ते को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। राजेन्द्र परस्ते के निलंबन अवधि के दौरान ग्राम पटनाकला एवं देवहरा के हल्के का प्रभार पटवारी शालिनी ठाकुर को अपने हल्के के वर्तमान दायित्वों के साथ सौंपा गया है।

विदेश से मेडिकल पढ़ाई कर मेडिकल काउंसिल की परीक्षा पास कर सौरभ मिश्रा बने चिकित्सक


अनूपपुर

मेडिकल काउंसलिंग ऑफ़ इंडिया की परीक्षा को पास कर  सौरव मिश्रा पिता शशि भूषण मिश्रा बने चिकित्सक अनूपपुर नगर का नाम रोशन किया हम आपको बता देंगे सौरभ मिश्रा अनूपपुर नगर के वार्ड नंबर 9 में निवासरत शशि भूषण मिश्रा जो की राजस्व निरीक्षक के पद पर अनूपपुर जिले में सेवा दे रहे हैं आप उनके सुपुत्र हैं सौरव मिश्रा ने नॉर्दर्न स्टेट मेडिकल कॉलेज रसिया से एमबीबीएस का कोर्स पूरा कर भारतीय चिकित्सा बोर्ड के नियमानुसार विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करके अगर भारत में डॉक्टरी करनी है, तो इसके लिए  मेडिकल काउंसलिंग ऑफ इंडिया की परीक्षा पास करनी होती है जिसे उन्होंने पास किया डॉ सौरभ अब भारत में चिकित्सा सेवा प्रदान करेंगे । उनकी इस कामयाबी का श्रेय वह अपने पिता शशि भूषण मिश्रा के पूरे परिवार को देते है जिन्होंने हर कदम उनका साथ दिया । उनकी इस कामयाबी उनके इष्ट मित्रों परिवार जन एवम अनूपपुर जिले के लोगों ने शुभकामनाएं दीं है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget