लड़की की बनाई अश्लील तस्वीरें, ब्लैकमेल कर किया गैंगरेप, 2 नाबालिग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*एआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित ऐप का उपयोग करके बदल अश्लील तस्वीरों में*


शहड़ोल

जिले में एक लड़की के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, इस वारदात को दो नाबालिग लड़कों ने अंजाम दिया है। आरोपियों ने सोशल ऐप्स के जरिए 18 वर्षीय लड़की की अश्लील तस्वीरें बनाई. इसके बाद उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया. उसे जबरन अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया, इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों में उस मकान मालिक का नाबालिग बेटा भी शामिल है, जहां पीड़िता किराएदार के तौर पर रह रही थी, नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर लड़की की तस्वीरें खींची और एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित ऐप का उपयोग करके उन्हें अश्लील तस्वीरों में बदल दिया, एक आरोपी ने लड़की के साथ बदसलूकी शुरू कर दी और अपने दोस्त को भी इसमें शामिल कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने नर्सिंग छात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। फोरेंसिक जांच के लिए उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. इसके बाद दोनों को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

बताते चलें कि दो दिन पहले ही शहडोल जिले एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई थी. यहां 69 साल के व्यक्ति ने नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया, इस बारे में जानकारी होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया, यह घटना मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी की है।

यहां नाबालिग लड़की को बुजुर्ग व्यक्ति अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर उसके साथ रेप किया। रेप के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, इस घटना के बारे में जब बच्ची के परिजनों को पता चला तो उन्होंने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी. इस घटना को लेकर आसपास के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया, लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।

मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं- उप मुख्यमंत्री

*जिला चिकित्सालय शहडोल का होगा विस्तार, उप मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश*



शहडोल

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा-शहडोल और उमरिया से शहडोल निर्माणाधीन मार्ग में गतिरोध उत्पन्न होने पर नाराजगी व्यक्त की है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अधिकारियों और निर्माण एजेन्सियों को निर्देश दिए हैं कि उमरिया से शहडोल मार्ग और रीवा से शहडोल मार्ग के निर्माण में जो भी गतिरोध उत्पन्न हो रहा है उसे दूर करें और दोनों मार्गों का निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं। उप मुख्यमंत्री ने सड़कों के निर्माण कार्यों से जुडे अधिकारियों और निर्माण एजेन्सियों को भी निर्देश दिए हैं कि वह आपस में समन्वय स्थापित कर दोनो सड़कों का निर्माण अक्टूबर 2024 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित कराएं। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अधिकारियेां और निर्माण एजेन्सियों को निर्देश दिए हैं कि रीवा से शहडोल और उमरिया से शहडोल मार्ग का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारम्भ कराएं। उन्होनें कहा कि जनमानस को इन दोनों मार्गों के निर्माण में गतिरोध के कराण कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा लोंगो को परिवहन के लिए अच्छी सड़कों का लाभ मिलना चाहिए इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य करना सुनिश्चित कराएं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने यह निर्देश आज कलेक्टर कार्यालय शहडोल में आयोजित जिला कार्य समिति के बैठक में अधिकारियों को दिए। 

बैठक में शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शहडोल मेडिकल कालेज एवं जिला चिकित्सालय शहडोल से मरीजों को बहेतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होना चाहिए। उप मंख्यमंत्री ने अधिकारियेां को निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय शहडोल में मरीजों की बुनियादी सुविधाओं के लिए अगर आवश्यक हो तो जिला चिकित्सालय शहडोल में 500 बेड की सुविधा के लिए शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जाए। उप मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्डम भवन को डिस्मेंटल कर पोस्टमार्डम भवन के लिए नवीन प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज शहडोल द्वारा मरीजो को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में डीन मेडिकल कालेज से विस्तार पूर्वक जानकारी ली तथा डीन मेडिकल कालेज को निर्देश दिए कि मेडिकल कालेज शहडोल में सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित किया जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कालेज शहडोल के माध्यम से मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना चाहिए इसकी व्यवस्थ्या की जाए। बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक पेयजल उपलब्ध कराना है उन्होनें कहा कि इस योजना का लाभ लोगों को मिलना चाहिए। 

राजेंद्र शुक्ल ने आज कलेक्टर कार्यालय शहडोल के परिसर से  पीएम जनमन आई ई सी कैंपन वैन को  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि पीएम जनमन आई. ई.सी. कैंपन वैन के माध्यम से गांव-गांव जाकर प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के तहत विशेष पिछड़ी हुई जनजातियों के लिए दी जा रही सुविधाए जिसमें सबको पक्का आवास, हर घर नल से जल,गांव गांव तक सड़क, बिजली,शिक्षा, कौशल विकास, मोबाइल मेडिकल यूनिट, सबको पोषण, उन्नत आजीविका जैसे अन्य जानकारियों से अवगत कराया जाएगा। प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में  जिला कार्य समिति की बैठक के पश्चात पीएम जन मन कार्ड का विमोचन किया।

जगत विहीन कुआं में गिरे चार जंगली सूअर एक की मौत तीन का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू


अनूपपुर

अनूपपुर थाना एवं वन परिक्षेत्र अंतर्गत दुलहरा गांव के बगीचा में विगत रात विचरण कर रहे चार जंगली सूअर एक किसान के खेत में स्थित कुआं में गिर गए जिसमें से एक की मौत हो गई घटना की जानकारी पर वन विभाग के द्वारा ग्रामीणों की मदद से जीवित तीन जंगली सुअरों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया जो बाहर निकलते ही जंगल की ओर रवाना हो गए वहीं मृत जंगली सूअर का पंचनामा एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दाह संस्कार किया गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दुलहरा गांव के निवासी एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारी रामसेवक पटेल को रामदास बुनकर के पुत्र द्वारा इस आशय की जानकारी दी गई थी बगीचा में स्थित उनके खेत के कच्चे कुआं में विगत रात चार जंगली सूअर गिर गए हैं जिसमें से एक की मौत हो गई वही तीन पानी में तैर रहे हैं की जानकारी रामसेवक पटेल द्वारा वन्यजीव संरक्षक अनूपपुर शशिधर अग्रवाल को दिए जाने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर स्वर्णगौरव सिंह,परिक्षेत्र सहायक अनूपपर सोनवानी, वनरक्षक राजीव कुमार पटेल को दिए जाने पर वन विभाग की अधिकारी/कर्मचारी स्थल पर पहुंचकर कुआं के पानी के अंदर जीवित स्थिति में तैर रहे तीन जंगली सुअरों को रस्सी एवं अन्य माध्यमों से ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया जो कुआं से बाहर निकलते ही जंगल की ओर चले गए वही एक जंगली सूअर जो मृत स्थिति में कुआं के अंदर पानी में उतरा रहा था को सुरक्षित बाहर निकालते हुए पंचनामा तैयार कर पशु चिकित्सक से पी,एम,कराने बाद वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दाह संस्कार किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget