खेत मे युवक की बिजली करेंट से हुई मौत, नहर में मिला वृद्ध का शव


उमरिया

जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम घघडार मे एक युवक की बिजली की करंट से मौत हो गई। मृतक का नाम उमेश पिता रामनारायण गुप्ता 42 बताया गया है। परिजनो के अनुसार सुबह उमेश कहीं जाने के लिये घर से पैदल निकला था। इसी दौरान वह अपने चाचा शिवनारायण गुप्ता के खेत मे बिछी बिजली की तार की चपेट मे आ गया। इस घटना मे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर आ कर हालात का जायजा लिया। जानकारी मिली है कि शिवनारायण गुप्ता ने अपना खेत मुड़गुड़ी निवासी वीरेंद्र पिता बच्चू यादव को ठेके पर दिया था। इस इलाके मे किसान अपनी फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिये अक्सर बिजली की तार फैला देते हैं। जिसमे फंस कर कई बार इंसानो को अपनी जान से हांथ धोना पडता है। संभवतः उमेश भी ऐसी ही दुर्घटना का शिकार हुआ है। बहरहाल पोस्टमार्टम के उपरांत मृतक का शव परिजनो को सौंप दिया गया है। इस मामले मे प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है।

*नहर मे मिला वृद्ध का शव*

जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ददरी गांव के पास स्थत नहर मे एक वृद्ध का शव पाया गया है। सूत्रों के मुताबिक मृतक का नाम सूरज पाल पिता चमरू सिंह राठौर 60 निवासी ग्राम ददरी है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को मर्चुरी भेजने की व्यस्था की है। मृतक के पुत्र राजाराम सिंह राठौर ने पिता की हत्या का संदेह जताया है। इस मामले मे विस्तृत जांच की जा रही है।

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने बड़ी ही भव्यता से जिले में निकाली मनोरम शोभायात्रा

*बृंदावन से आए कलाकारों ने बांधा शमा, मनमोहक नृत्य ने लोगों को लुभाया*


अनूपपुर

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा अनूपपुर की जिला इकाई ने अपने आराध्य देव श्री कृष्ण के जन्मोत्सव में भव्य शोभायात्रा निकाली। महीनों से चल रही तैयारी के बीच कल जन्माष्टमी के दिन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा अनूपपुर द्वारा अनूपपुर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकल गई जिसमें यादव समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग शामिल हुए ।हजारों की संख्या में पुरुष,महिलाएं, बच्चे बड़े ही उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा शोभायात्रा को सफल बनाने में अथक प्रयास किया जिसका शहर के लोगों ने भी जमकर स्वागत किया।

*निकाली भव्य झांकी, किया नगर भ्रमण*

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा अनूपपुर द्वारा शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र से आए यादव समाज के महिला एवं पुरुष सभी तहसील कार्यालय अनूपपुर के पास  एकत्रित हुए शोभा यात्रा तहसील कार्यालय से निकलकर इंदिरा तिराहा,अमरकंटक तिराहा,मुख्य बाजार से होकर सामतपुर तालाब जहां मंचीय कार्यक्रम होना था पहुंची। शोभा यात्रा के भ्रमण के दौरान शहर के लोगों ने आत्मीय तरीके से स्वागत करते हुए आरती तथा पुष्प वर्षा की ।

*बृंदावन से आए कलाकारों ने बांधा शमा*

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा अनूपपुर के द्वारा जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में वृंदावन से आए कलाकारों ने अपने नृत्य से सभी शहर वासियों का मन मोह लिया जिसे अनूपपुर शहर के लोगों ने जमकर सराहा तथा शोभायात्रा एवं नृत्य कला का आनंद लिया पूरी शोभायात्रा जय कन्हैया लाल की नारों से गूंजता रहा और पूरा अनूपपुर शहर भक्तिमय हो गया तहसील कार्यालय से निकलने वाली शोभायात्रा जब शहर के विभिन्न चौराहों से गुजरी तो वृंदावन से आए कलाकारों के नृत्य और प्रस्तुति को देखकर लोगों का मन भाव विभोर हो उठा तथा लोगों ने इन कलाकारों का जमकर उत्साह वर्धन किया। पूरे शोभायात्रा के दौरान भक्तिमय गानों से लोग भक्ति मय दिखे तथा जय कन्हैया लाल की से पूरा शहर गूंजता रहा।

*मनमोहक नृत्य से लोगों को लुभाया*

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा अनूपपुर के द्वारा जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा तहसील कार्यालय, इंदिरा तिराहा अमरकंटक तिराहा,मुख्य बाजार से होते हुए सामतपुर तालाब के पास पहुंची जहां समाज का एवम बृंदावन से आए कलाकारों द्वारा मंचीय कार्यक्रम होना तय किया गया था मंचीय कार्यक्रम से पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से पधारे गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न  राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों का स्वागत समारोह करने के पश्चात वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिसमें कार्यक्रम में आए गणमान्य नागरिक भी जमकर झूमे तथा कलाकारों का उत्साह वर्धन करते हुए जमकर सराहना की मनमोहक प्रस्तुति होने की वजह से कार्यक्रम में उपस्थित हजारों की संख्या में लोग भी भक्ति में होकर जमकर थिरके तथा अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा को धन्यवाद प्रेषित किया

*कार्यक्रम को लगाए चार चांद*

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास पूरी,शैलेंद्र सिंह, शिवरतन वर्मा, सत्यनारायण सोनी,राकेश गौतम, मयंक त्रिपाठी,आशु सिंह के साथ ही यादव समाज के शिवदयाल यादव,भूरा यादव,शंखधर यादव,सुरेश यादव,सोमनाथ यादव,संतोष यादव,निरंजन यादव, दुर्गेश यादव, देव लाल यादव,अश्वनी यादव,छोटे लाल यादव,शंभू यादव,गुलाब यादव,अमित यादव ,तेजभान यादव ,वीरू यादव ,मुनेंद्र यादव, मनोज यादव आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे

एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का प्रांतीय सम्मेलन भोपाल में हो- मुख्यमंत्री मोहन यादव


भोपाल

भोपाल एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के एक प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री मोहन यादव से सौजन्य भेंट की और एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन  द्वारा शीघ्र ही पत्रकारों का प्रांतीय सम्मेलन उज्जैन में किए जाने पर चर्चा की मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि यूनियन के पत्रकार सदस्य दूरस्थ इलाकों से आएंगे इसलिए आवागमन की दृष्टि से भोपाल में सम्मेलन करना उचित होगा एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संदीप पाठक प्रदेश संगठन महासचिव प्रवाल सक्सेना एवं भोपाल जिले के अध्यक्ष सरस्वती चंद्र ने इस आशय का पत्र मुख्यमंत्री को दिया प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया एवं उनसे शीघ्र सम्मेलन की तारीख तय करने के लिए आग्रह किया इस समय पूरे प्रदेश में संगठन का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है इसके पश्चात शीघ्र ही तारीख तय होकर सम्मेलन की रूपरेखा के लिए एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसकी सूचना सदस्यों को और पदाधिकारी को अलग से दी जाएगी गौरतलब है की एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का उद्देश्य प्रदेश के दूरस्थ अंचल तक कार्य कर रहे पत्रकारों के हित में एवं प्रशासन से समन्वय के साथ सामाजिक नवाचार लाने हेतु प्रयासरत है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget