आरोपी बना रहा दवाब, 48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग, 30 हजार का इनाम घोषित

*छात्रा ने आईजी से लगाई न्याय की गुहार, एसपी ने एसआईटी सहित तीन दबिश टीम का किया गठन*


अनूपपुर

थाना करनपठार क्षेत्र में प्राचार्य ने 12वीं की ओपन परीक्षा का फार्म भरवाने के नाम पर 19 वर्षीय छात्रा को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले पुलिस ने आरोपी उदय नारायण सिंह बघेल के खिलाफ धारा 64(2)(ख) बीएनएस एवं 3(2)(1) एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की पता तलाश की जा रही है। वहीं पूरे मामले में संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग शहडोल ने दुष्कर्म का आरोपी माध्यमिक शिक्षक (पी.टी.आई) प्रभारी प्राचार्य उ.मा.वि. खम्हरौध विकास खंड पुष्पराजगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं। जहां निलंबन अवधि में मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी जैतहरी नियत किया गया है।जिसके बाद 27 अगस्त को पीडि़ता ने पुलिस महानिरीक्षक शहडोल से लिखित शिकायत करते हुए आरोपी प्राचार्य उदय नारायण सिंह बघेल द्वारा पीडि़ता पर दवाब बनाकर केस वापस लेने तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जहां पीडि़ता ने आरोपी प्राचार्य को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने की मांग की है, जिससे आदिवासी जनसमुदाय की बेटी सुरक्षित रह सके। 

*प्राचार्य पर एसपी एवं आईजी ने रखा ईनाम*

12वीं की ओपेन परीक्षा फार्म भरवाने के नाम पर प्राचार्य उदित नारायण सिंह बघेल द्वारा छात्रा को पड़मनिया स्कूल के पुराने भवन में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान ने 24 अगस्त को 5 हजार के इनाम की घोषणा की थी, जहां प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक अनुराग शर्मा द्वारा 27 अगस्त को प्रकरण में फरार आरोपी की सूचना देने वा आरोपी की गिरफ्तारी करवाने वालो को 30 हजार के ईनाम की घोषणा की है।

*एसआईटी टीम सहित तीन दबिश टीम गठित*

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार करने पुलिस अधीक्षक द्वारा 11 सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन किया गया है, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीओपी पुष्पराजगढ़ सहित दो उपनिरीक्षक, एक सहायक उपनिरीक्षक, 4 प्रधान आरक्षक, दो आरक्षक एवं एक महिला आरक्षक है। वहीं 5-5 सदस्यीय तीन दबिश टीम भी बनाई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी ने बताया कि सभी टीम लगातार आरोपी प्राचार्य के हर संभावित ठिाकनों पर दबिश दी रही है। जहां जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिलेगी।

वन्दना खरे मुक्त को दतिया पीताम्बरा शक्ति पीठ में मिला राष्ट्रीय मधुकर सम्मान


अनूपपुर

जिले अनूपपुर की चचाई में निवास करने वाली वंदना खरे मुक्त को दतिया पीताम्बरा शक्ति पीठ में राष्ट्रीय मधुकर सम्मान से सम्मानित किया गया है। सम्मान मिलने के बाद वंदना खरे मुक्त को पूरे जिले से शुभकामना संदेश मिल रहा है। दतिया मां पीतांबरा की नगरी दतिया जहां धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के लिए जानी जाती है वही कला और संस्कृति में पंडित मधुकर मिश्रा की साधना  के रूप में भी जानी जाती है। उनकी स्मृति में शक्ति आराधना के रूप में आयोजित यह आयोजन धार्मिक भाव से देवी आराधना का एक आयोजन हुआ  वही नारी सशक्तिकरण को समर्पित प्रयोजन भी है उक्त विचार 14वां मधुकर समारोह के अंतर्गत मधुकर अलंकरण एवं शक्ति आराधना सम्मान समारोह  की मुख्य अतिथि पीतांबरा पीठ की ट्रेष्टि एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनुराधा शर्मा ने वृंदावन धाम के सभागार में व्यक्त किया उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है और इस दर्पण को बनाने वाले समस्त साहित्यकार हमारे लिए प्रेरणा का कार्य करते है आज उनका सम्मान दतिया की पवित्र भूमि पर मां पीतांबरा के चरणों में होना एक इतिहास कर्षण है अनुराधा शर्मा मधुकर शोध संस्थान इंटेक  दतिया इमीग्रेशन पायनियर  के संयुक्त पतत्वावधान में आयोजित मधुकर समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थी कार्यक्रम की अध्यक्षता दतिया  प्रकाश की संपादक गयात्री मोर द्वारा की गई और विशेष उपस्थिति के रूप में देश के ख्याति प्राप्त कहानीकार राजनरण बोहरे और पीतांबरा पीठ के आचार्य याज्ञक्यल्लभ के विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती मधुकर मिश्रा के चित्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रजरान एवं हिमालय पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिला बदर आरोपी अवैध कबाड का कर रह था परिवहन, पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर

जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत 27 अगस्त 2024 को रात्रि करीब 12.30 बजे पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिजुरी का जिला बदर आशीष कुशवाहा पिता शंकर लाल कुशवाहा निवासी केबिन दफाई का चोरी का कबाड (स्क्रैप) आयसर ट्रक क्र एमपी 20 जीए 7634 से परिवहन कर विक्री करने जा रहा है सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर बिजुरी पुलिस द्वारा आरोपी आशीष कुशवाहा एवं शरद यादव पिता स्वामीनाथ यादव निवासी पनागर जबलपुर के कब्जे से करीब 06 टन अवैध स्क्रैप एव उक्त वाहन कुल कीमती करीब 09 लाख रुपये का मसरुका बरामद किया गया व आरोपियो के विरुद्ध इस्तगाशा क्र 01/24 धारा 35(1) (ड), 106 बीएनएसएस, 303(2), 317(2), 317(4), बीएनएस का कायम कर अनुसंधान किया जा रहा है।

यह तथ्य उल्लेखनीय है कि आरोपी आशीष कुशवाहा जिला कार्यपालिक दण्डाधिकारी अनूपपुर के आदेश क्र. प्रकरण 24/जिला बदर/2023 अनूपपुर दिनांक 30 अक्टूबर 2023 के तहत 01 वर्ष के लिये जिला अनूपपुर से जिला बदर है जो उक्त आदेश का उल्लंघन करता पाया जाने पर आरोपी के विरुद्ध पृथक से अपराध क्र. 209/24 धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का पंजीबद्ध कर न्यायालय न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पूर्व मे भी आरोपी को उक्त आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर दिनांक 11.06.24 को अपराध क्र. 154/24 धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत पंजीबद्ध कर न्यायालय न्यायायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था जो वर्तमान मे उक्त प्रकरण मे जमानत पर रिहा है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget