पीआरटी महाविद्यालय में बड़े ही धूमधाम से श्री कृष्ण जन्मोत्सव का मनाया पर्व 


अनूपपुर

महाविद्यालय में छात्र छात्राओं द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों, अध्यापक तथा अध्यापिकाओं ने भक्ति भाव से श्रद्धापूर्वक भगवान श्री कृष्ण जी का पूजन एवं आरती किया गया।  छात्र छात्राओं ने कृष्ण लीला के दृश्यों सहित राधा-कृष्ण के जीवन पर आधारित अनेक प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए। वहीं  महाविद्यालय के प्राध्यापक श्रीमती आशना दुबे ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व से हमें अपने कर्तव्यों को पूरा करने तथा बिना किसी स्वार्थ के कर्म करने सहित समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने की प्रेरणा मिलती है । 

महाविद्यालय में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिनमें छात्र छात्राएं ने हिस्सा लिया। मटकी फोड़, गीत-संगीत और रास लीला जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थीयो को भगवान कृष्ण की शिक्षाओं, मित्रता, जीवन दर्शन और लीलाओं का परिचय कराया गया।

इस कार्यक्रम में प्राध्यापक श्री रणविजय शाही, श्री रवि त्रिपाठी, अशोक मिश्रा, कमला सिंह, तुलसी पटेल, दीपिका श्रीवास, स्नेहा श्रीवास्तव, दोहित सोनवानी, अंजना साहू और प्रबंधक विजय तिवारी एवं समस्त छात्र छात्राएं की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

गुमशुदा चार बालिका को पुलिस ने उनके परिजनों से मिलाया परिवार के चेहरों में लौटी खुशी

*ऑपरेशन मुस्कान के तहत मिली सफलता*


अनूपपुर

ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले भर से गुमशुदा बालक, बालिकाओं सहित महिलाओं की दस्तयाबी कर उन्हे परिजनों से मिलाते हुए उनके चेहरे मुस्कान लाने के लिए पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में बीते 4 दिनों से लगातार 4 नाबालिग बालिकाओं की खोज कर उन्हे उनके परिजनों से मिलाते हुए उनके चेहरे में मुस्कान लाई गई। इसके पूर्व भी तत्कालीन पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवॉर द्वारा 1 जनवरी 2023 के पूर्व जिले से 19 बालक, 43 बालिका एवं 1 जनवरी 2023 से अब तक 37 बालक एवं 215 बालिकाओं की गुमशुदगी पर 40 बालक एवं 196 बालिकाओं कुल 236 बच्चों को दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया था। 

जानकारी के अनुसार बिजुरी थाना क्षेत्र में 23 अगस्त की शाम लगभग 6 बजे 16 वर्षीय नाबालिग के गुमशुदगी की सूचना उसके परिजनों ने दर्ज कराई थी, जहां बिजुरी पुलिस ने 2 घंटे के अंदर उक्त नाबालिग बालिका की खोज करते हुए उसे उसके परिजनों से मिलाया, वहीं 4 जून को 15 वर्षीय नाबालिग द्वारा अपने माता-पिता को बिना बताये घर से चले जाने की सूचना पर कोतमा पुलिस द्वारा लगातार खोजबीन वा पतासाजी के बाद 24 अगस्त को मनेन्द्रगढ़ रेलवे स्टेशन के पास से उक्त नाबालिग बालिका को दस्याब किया गया। 23 अगस्त को ग्राम बम्हनी की 13 वर्षीय किशोरी घर से बिना बताये कहीं चली जाने की सूचना पर फुनगा पुलिस द्वारा लगातार पतातलाश करते हुए उसे 26 अगस्त को दस्तयाब कर उसके परिजनों से मिलाया। 

*मॉ की डांट से नाराज किशोरी ने छोड़ा घर*

राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र में निवास करने वाली शिवदेवी पति अनुज प्रसाद चंद्रवंशी ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के गुमशुदगी की सूचना 22 अगस्त दर्ज कराई। जहां राजेन्द्रग्राम पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए नाबालिग की तलाश प्रारंभ की गई। जहां 24 अगस्त को परिजनों द्वारा अपने रिश्तेदारों में पतासाजी करते हुए उसकी खोजबीन की गई। जहां नाबालिग अपने अंकल के यहां सीधी पहुंच गई, जिसके बाद 25 अगस्त को वापस आने पर परिजनों द्वारा नाबालिग को साथ लेकर थाना पहुंच उसके मिल जाने की सूचना दी गई। वहीं थाना में नाबालिग से पूछताछ पर उसने बताया कि 22 अगस्त को मेरी मम्मी ने रात लगभग 10 बजे पढ़ाई लिखाई नहीं करने तथा दिन भर टीवी देखने रहने की बात को लेकर डांट लगा दी थी, जिससे नाराज होकर मै दो जोड़ी कपड़ा, 30 हजार नगद एवं अपने दस्तावेज रखते हुए सुबह लगभग 6 बजे वाली बस में बैठकर अनूपपुर चली गई, जहां अनूपपुर से ट्रेन में बैठकर शहडोल और शहडोल से बस में बैठकर अपने अंकल हरि कमल सिंह के यहां सीधी चली गई। उसने बताया कि मेरे अंकल जो कि सहकारी मर्यादित केन्द्र राजेंद्रग्राम में नौकरी करते है, जो मेरे मकान में किराए से रहते हैं तथा उनका घर सीधी में है। जिसके बाद अंकल ने मुझे 24 अगसत को अपने साथ रात्रि में 1 बजे वाली बस से वापस घर ले आये। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परिक्षण कराने के बाद उसे उसकी मॉ के सुपुर्द कर दिया है।

मूसलाधार बारिश से बाणसागर बांध लबालब, तीन गेट खोले, मछली मारने गए 4 युवक फंसे

*एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला*


शहडोल 

जिले के तहसील ब्यौहारी के मूसलाधार बारिश के चलते बाणसागर डैम में क्षमता से अधिक जल भराव को देखते हुए बाणसागर के तीन गेट खोलते ही सोन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, नदी में जल स्तर बढ़ने से मछली पकड़ने गए राजेश कोल और विजय कोल नदी में फंस गए, हालांकि दो लोग जान बचाने में सफल रहे और मछली मारने गए दो युवक अभी भी नदी के बीच में बने टापू में पेड में चढ़कर फंसे रहे। देर रात करीब 11 बजे उन्हें बचा लिया गया। 

गौरतलब है कि कलेक्टर ने एक दिन पहले ही डैम के गेट खोलने के बाद की स्थिति का जायजा लेने आंचल का निरीक्षण किया था। इसके बावजूद प्रशासनिक अमला सजग नहीं हुआ और मछली मारने गए चार युवक फंस गए। दो युवक राजेश कोल और विजय कोल तेज बहाव की वजह से भाग नहीं पाए और बीच नदी में टापू में स्थित एक पेड़ में चढ़कर पानी कम होने का इंतजार कर रहे है। बाणसागर डैम में जल स्तर बढ़ाने की वजह से तीन गेट खोले गए हैं, इसकी पूर्व में आसपास व कई जिलों में सूचना भी दी गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी भी करवाई गई थी। इसके बावजूद भी लोग नदी में मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान डैम का गेट खुला और अचानक पानी आ गया, जिसमें फंसे दो युवकों को निकालने के लिए पूरा प्रशासन रेस्क्यू टीम के साथ वहां मौजूद है। कलेक्टर ने जानकारी मिलने के बाद तीनों गेट को बंद कर दिया है और पानी कम होने का रेस्क्यू टीम इंतजार करती रही। बाद में उन्हें बाहर निकाल लिया गया। 

देवलोंद रीवा-शहडोल मार्ग पर स्थित अंतर्राज्यीय बहुउद्देशीय बृहद नदी घाटी परियोजना है। जिले में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के चलते बाणसागर डैम लबालब भर गया है। बाणसागर डैम का जलभराव अधिक हो जाने से डैम के तीन गेट खोल दिए

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget