बाढ़ से जर्जर हुआ मुरना नदी का पुल, मुख्य मार्ग के जर्जर पुल से आवागमन जारी

*अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुल का जायजा लेते हुए कुछ घंटे के लिए आवागमन रोका*


शहड़ोल

एक दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश के कारण मुरना नदी में आई बाढ़ के कारण शहडोल-कटनी मार्ग पर आकाशवाणी के सामने स्थित पुल जर्जर हो चुका है। बाढ़ के थपेड़ों से पुल के दोनों ओर की मिट्टी का कटाव हो चुका है। पुल के ऊपर की रेलिंग उखड़ कर नदी में सामा गई है। अब जर्जर पुल हो जाने के कारण उसके धराशाई होने का खतरा बना हुआ है। कल शाम को एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने इसका निरीक्षण भी किया था, जिसमें यह पाया गया था कि पुल जर्जर हो चुका है। हालांकि खतरे का अंदेशा नहीं बताया गया था। रेलिंग की जगह छोटी-छोटी बोरियों में रेत भर कर रखी गई है जो किसी काम की नहीं है। कटनी शहडोल मार्ग अति व्यस्ततम मार्ग है छोटे बड़े वाहनों का निरंतर आना-जाना जारी है, ऐसे में किसी बड़े खतरे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इधर प्रशासन की लापरवाही और अनदेखी सवालों के घेरे में है।

मुरना नदी ऊफान में थी और पुल के 7 फीट ऊपर से बह रही थी, जिसके कारण कई बड़े-बड़े पेड़ टूट कर पुल से टकराये। जिसकी वजह से पुल में कई क्रैश आ गए हैं एवं नीचे की मिट्टी खसक गई है। ऊपरी हिस्से में लगी दोनों ओर की रेलिंग तेज बहाव के कारण उखड़ कर नदी में समा गई है। पुल के ऊपर बनी सड़क भी टूट गई है ऊपरी हिस्से में शहडोल की ओर मिट्टी का कटाव हो गया है। इतना होने के बाद भी प्रशासन ने इस मार्ग में आवागमन शुरू कर दिया है।

जानाकारी के अनुसार दोपहर नदी में पानी का बहाव कम हुआ और पुल से पानी नीचे उतर गया, जिसके बाद एमपीआरडीसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुल का जायजा लेते हुए कुछ घंटे के लिए मार्ग में आवागमन रोक गया था, लेकिन देर शाम इस पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू करने के अधिकारियों ने निर्देश दे दिए, जिसके बाद जर्जर पुल से बड़े एवं छोटे वाहन आवाजाही कर रहे हैं। इस मार्ग में यात्री बसें भी हर 15 मिनट में गुजरती हैं। बताया जाता है कि मुरना नदी के ऊपर बने इस पुल का निर्माण 1962 में हुआ था। बीच-बीच में इसकी मरम्मत का कार्य कराया गया है।

हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुआ विवाद, युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर। 

जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जर्राटोला के बोडरी गांव में 24 अगस्त की रात हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो परिवारों की महिलाओं के बीच चल रहे विवाद में दोनों परिवार के पुरुषों के बीच झगड़ा हुआ जिसमे एक पक्ष के लिए जानलेवा साबित हो गया। एक युवक की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। वहीं एक युवक घायल हो गया।

कोतमा थाना प्रभारी सुन्द्रेश मरावी ने बताया कि 24 अगस्त की रात मृतक दिनेश उर्फ कल्लू बैगा की बेटी के साथ पानी भरने को लेकर कुछ दिन पहले आरोपित नानदाऊ की पत्नी से झगड़ा हो गया था। शनिवार को पंचायत भवन के पास हैंडपंप से मृतक की बेटी रेखा पानी लेकर आ रही थी जहां नानदाऊ रास्ते में मिल गया था तो वह रेखा से विवाद कर बैठा। जानकारी लगने पर दिनश उर्फ कल्लू बैगा और पुत्र दीपू दोनों नानदाऊ के घर शनिवार शाम को कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा। इस दौरान दोनों के बीच गाली गलौज और झूमा झटकी हुई।

बताया जाता हैं कि मृतक जब कुल्हाड़ी से नानदाऊ को मारने का प्रयास किया तो आरोपित नानदाऊ ने कल्लू से कुल्हाड़ी छीन कर कल्लू के सिर पर प्रहार कर दिया जिससे दाहिने तरफ गंभीर चोट आई। इसी दौरान कल्लू का बेटा दीपू उर्फ मोहन भी नानदाऊ को झपटने लगा तो उसे भी आरोपित द्वारा कुल्हाड़ी से मारने दौड़ा तो दीपू भी घायल हो गया जिसे कोतमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दिनेश उर्फ कल्लू बैगा को अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित नानदाऊ बैगा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 कुआं में पंप निकालने उतरे दो की डूबने से हुई मौत, कुएं के अंदर गैस होने की संभावना

*एनडीएफआरएफ रेस्क्यू दल ने निकाले दोनों के शव, पुलिस जांच में जुटी*


अनूपपुर

कोतवाली अनूपपुर से 10 किलोमीटर दूर स्थित जमुडी गांव में रविवार की सुबह कुआं के अंदर से पंप निकालते समय दो व्यक्ति कुआं के अंदर ही पानी में डूब गए जबकि एक व्यक्ति घबराहट होने पर बाहर आ गया, घटना की सूचना पर तहसीलदार एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है घटना पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि कुआं के अंदर जहरीली गैस होने के कारण दोनों की मौत हुई जबकि एक किसान कुआ मे आधे दूर जाने बाद घबराहट होने पर वापस बाहर आ गया दोनों मृतकों के शव को बाहर निकालने के लिए एनडीएफआरएफ अनूपपुर का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच कर दोनों मृतको के शव सुरक्षित बाहर निकाला।

इस के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुडी के वार्ड क्रमांक 9 डिडवापानी मार्ग के मध्य समसाद अहमद पिता अहमद अली के खेत को कुछ गांव के लोग आधिया में लेकर खेती का काम वर्षों से कर रहे हैं इसी दौरान 25 अगस्त रविवार की सुबह 50 वर्षीय मदनसिंह पिता राम सिंह खेत में बने हुए कुआं के अंदर लगे दो पंप के फुटबॉल जो आपस में फस गए रहे को निकालने के लिए कुएं के नीचे उतरा इसी दौरान वह कुएं के बीच से अचानक कुएं के अंदर पानी में गिरकर डूब गया इसी दौरान 45 वर्षीय देवलाल पिता लल्ला उर्फ तेजू सिंह भी कुएं में उतरा जो अचानक हुए के अंदर पानी में डूब गया दोनों के ना आने पर 45 वर्षीय बोधन सिंह पिता राम सिंह जो कुएं के अंदर रस्सी एवं सीढी के सहारे उतरा लेकिन कुछ दूर जाने बाद घबराहट एवं अकबकाहट, बेचैनी लगने से वह तेजी से ऊपर आ कर हो-हल्ला किया जिससे पास में रोपा लगा रही महिलाओं ने रस्सी डालकर रस्सी को पड़कर बोधन कुआं से आकर बाहर आकर बच सका घटना की जानकारी पर कोतवाली अनूपपुर निरीक्षक अरविंद जैन पुलिस दल के साथ अनुपम पांडेय तहसीलदार अनूपपुर मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखते हुए एनडीएफआरएफ अनूपपुर की टीम को घटना की स्थिति से अवगत कराते हुए बुलाए जाने पर आर,एन,भवेदी के नेतत्व में रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचकर कुआं के अन्दर लोहे का कांटा,,रस्सी की मदद से दोनों के शव को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल हुये दोनों शवों का पंचनामा कर पी,एम,हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget