अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल ने हनुमान चालीसा केंद्र खोलने का लिया निर्णय


अनूपपुर

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अनूपपुर कि मासिक बैठक सम्भाग महामंत्री अमित सिंह टोनू के मार्गदर्शन मे अनूपपुर जिला अध्यक्ष राजा बाबू शर्मा के नेतृत्व मे बैठक रखी गई जिसमे संगठन विस्तार के साथ नए हनुमान चालिसा केंद्र खोलने के साथ हनुमान चालीसा केन्द्र क्रमांक 4 मे साप्ताहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जिसमे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला अनूपपुर महामंत्री शिवकुमार बाहुबली सिंह की अनुशंसा से नव नियुक्तियां की गई हैं।

जिसमे एडवोकेट जिला अध्यक्ष विवेक शर्मा, जिला मंत्री टीकाराम मिश्रा, एएचपी जिला मंत्री सियाराम केवट, आरबीड़ी नगर अध्यक्ष अमित सिंह जिम्मी, हनुमान चालीसा केन्द्र 4  अध्यक्ष ध्यान सिंह, किसन यादव, कोमल केवट, हीरालाल, मोतीलाल, मोहनलाल, अभय यादव, कमलेश यादव, मनमोहन सिंह, राजू केवट, लक्की शाहू, रितेश पवन शाहू, डिग्गू पटेल, वीरेंद्र शुक्ला, बादल केवट, रुना भईया, छोटू सिंह, चंदन पुरी, विशाल गोंड, राहुल चंद्रा, नीक राम केवट, प्रशांत शुक्ला, विक्की सिंह, विनोद केवट, सतीश दुवेदी, मथुरा यादव, आनंद गौतम, अमित द्विवेदी, कमलेश यादव आदि मौजुद रहे, जिसमे नवनियुक्ति पदाधिकारी गोपी नाथ को गो रक्षा प्रमुख, प्रीतम सिंह को जिला उपाध्यक्ष एएचपी अनूपपुर, रविकरण को नगर अध्यक्ष भालुमाडा, किशन यादव ग्राम अध्यक्ष पयारी नंबर 2, कोमल केवट ग्राम अध्यक्ष सोही बेल्हा, नत्थू ग्राम अध्यक्ष धनौली, अरुण केवट ग्राम शिकारपुर, अध्यक्ष रामशरण शुक्ला,  जिला अध्यक्ष दारसागर  की नियुक्तियां की गई हैं। संगठन सभी सनातनी हिंदू भाईयों से आशा करता है की संगठन विस्तार मे सहयोग प्रदान करेंगे।

बैगा परिवार के दो लोगों की उल्टी दस्त से हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीम पहुँची गांव

*इसी माह 3 लोगो की हो गयी थी मौत, और लोगो के बीमार होने की खबर*


अनूपपुर

जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड में लगातार उल्टी दस्त की वजह से यह लोगों की जान पर मुसीबत बन रहीहै। 20 दिन पूर्व पुष्पराजगढ़ विकासखंड के ग्राम सालार गोंदी में एक ही बैगा परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी, नए मामले में ग्राम पंचायत करौंदापानी में उल्टी दस्त से फिर से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई तो वहीं दूसरी ओर परिवार के तीन सदस्य उपचार के लिए राजेंद्रग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराए गए हैं। लगातार गंदे पानी के सेवन से पुष्पराजगढ़ विकासखंड में बैगा ग्रामीणों की मौत हो रही है, पूर्व में भी घटित हुई घटनाओं से प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया।

ग्राम पंचायत करौंदा पानी निवासी परमी बैगा पिता ऐतराम बैगा 24 वर्ष की 24 अगस्त को मौत हो गई इसके साथ ही वीरा बती 30 वर्ष की उपचार के दौरान मौत हो गई। उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल परिवार के सदस्य ऐतराम बैगा ने बताया परिवार में चार-पांच दिन से उल्टी दस्त की समस्या है। जिसकी वजह से परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई इसके साथ ही भतीजा शेर सिंह बैगा एवे ऐतराम बैगा भी बीमार है लेकिन घर में मौत होने के कारण उसे बीमारी हालत में ही घर जाना पड़ा और छोटी बेटी किरण उम्र 16 वर्ष उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती है।

एक ही बैगा परिवार के दो लोगों की मौत हो जाने के पश्चात एसडीएम पुष्पराजगढ़ सुधाकर सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी सुरेंद्र सिंह सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर रही है। खंड चिकित्सा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों को दवाइयां एवं क्लोरीन की गोली दी जा रही है साथ ही उन्हें स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है।

85 लाख का 252 टन कबाड़ पिकअप सहित पुलिस ने किया जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

*गोडाउन में विक्रय करने के लिए रखा गया था कबाड़, कोतवाली व चौकी पुलिस की कार्यवाही*


अनूपपुर

थाना कोतवाली में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोड़ी, नेशनल हाईवे 43 साईं धरमकांटा के पास बने बड़े से गोडाउन में भारी मात्रा में अवैध रुप से कबाड़ विक्रय हेतु संग्रहण करके रखा गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली के उनि. संजय खलखो के द्वारा थाना कोतवाली की टीम को जांच हेतु मुखबिर से बताये स्थान पर रवाना किया गया। मौके पर पहुंच कर थाना कोतवाली की टीम के द्वारा गोडाउन जांच किया गया, जहां पर भारी मात्रा में अवैध कबाड़ लगभग 250 टन कीमत 80 लाख रुपये पाया गया। कोतवाली पुलिस के द्वारा अवैध कबाड़ को अपने कब्जे में लेते हुए गोडाउन को सील कर थाना कोतवाली में धारा 106 बीएनएसएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

चौकी फुनगा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग के पिकअप वाहन क्र. एमपी 65 जीए 1109 में दो व्यक्ति बदरा की ओर चोरी का कबाड़ लोड कर अनूपपुर की ओर जा रहे है। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी फुनगा उनि. सुमित कौशिक के द्वारा अपनी टीम के साथ नेशनल हाईवे 43 में घेराबंदी कर वाहनो की चेकिंग प्रारंभ की गयी। इसी दौरान बदरा से अनूपपुर को ओर एक सफेद रंग की पिकअप आता हुआ दिखाई दिया जिसे रोककर वाहन की तलासी ली गयी जिसमें चालक धर्मेन्द्र सिंह महरा निवासी अनूपपुर एवं साथ में मों. राशिद निवासी धनपुरी जिला शहडोल बैठें थे। वाहन में भारी मात्रा में कबाड़ लोड था। पुलिस के द्वारा कबाड़ एवं पिकअप वाहन के संबंध में दस्तावेज मांगने पर कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाया गया। जिस पर फुनगा पुलिस के द्वारा उक्त वाहन एवं लगभग 02 टन अवैध कबाड़ कुल कीमत 5.20 लाख रुपये जप्त कर धारा 35(1)ड, बीएनएसएस, 303(2), 317(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget