कुल्हाड़ी से युवक की हत्या करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

*हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुआ था विवाद*


अनूपपुर

जिले के थाना कोतमा में फरियादी दीपू उर्फ मोहन पिता दिनेश उर्फ कल्लू बैगा उम्र 18 वर्ष निवासी जर्रा टोला व्दारा रिपोर्ट किया कि इसकी बहन रेखा बैगा हैण्ड पम्प में पानी भरने नानदाऊ बैगा के घर के पास गयी थी शाम करीब 7.00 बजे नानदाऊ बैगा के घर के पास हल्ला हो रहा था तब जाकर देखने पर  इसकी बहन रेखा बैगा जो हैण्ड पम्प में पानी भर रही थी पानी भरने की बात को लेकर नानदाऊ बैगा वाद विवाद कर रहा था उसी समय पिता दिनेश बैगा एवं मां भी झगड़े की आवाज सुनकर वहां पर आ गये तभी नानदाऊ बैगा से पूछे की लड़की से क्यों विवाद कर रहे हो, इतने में नान दाऊ बैगा हमसे भी गाली गलौच कर अपने घर के अन्दर से टंगिया (कुल्हाड़ी) लेकर आया और टंगिया से इसके पिताजी दिनेश बैगा को जान से मारने की नियत से सिर में कुल्हाड़ी मारा तो वह वही गिर गया मै बीच बचाव करने दौड़ा तो मुझे भी जान से मारने की नियत से मेरे सिर में एक कुल्हाड़ी मारा तो मै भी खून से लथपथ हो गया हल्ला किया तो नानदाऊ अपने घर के अंदर चला गया फिर हमे 100 डायल नंबर से ईलाज हेतु कोतमा अस्पताल लेकर आये कोतमा अस्पताल में ईलाज के दौरान पिता की मृत्यु हो गई की रिपोर्ट पर आरोपी नानदाऊ निवासी बोड़री के खिलाफ अपराध क्र. 367/24 धारा 109, 103(1) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया । 

दौरान विवेचना मृतक दिनेश उर्फ कल्लू बैगा पिता बिरजू बैगा उम्र 40 वर्ष निवासी जर्रा टोला के शव का पंचनामा कार्यवाही वैज्ञानिक अधिकारी की टीम के साथ किया जाकर शव का पी एम कराया गया घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया साक्षी गणो के कथनो एवं आये साक्ष्य के आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपी नानदाऊ बैगा पिता स्व. रामदास बैगा के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाये जाने पर आरोपी की पता तलाश हेतु थाना प्रभारी कोतमा के नेतृत्व में दो अलग अलग टीम गठित कर संभावित स्थानो पर आरोपी की तलाश की गई तो आरोपी को जर्रा टोला जंगल से पुलिस टीम व्दारा पकड़कर पूछताछ की गई जो जुर्म करना स्वीकार करने पर मौके से आरोपी के निशादेही पर आला जरब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया । 

जंगल मे जुआं खेल रहे 4 जुआरी गिरफ्तार, 8 बाइक सहित 7420 रुपए जप्त


अनूपपुर 

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मझौली के जंगल में हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना की तस्दीक हेतु थाना भालूमाड़ा से ए.ए‌स.आई. रघुराज सिंह आरक्षक संजय वर्मा, देवेंद्र सिंह, विश्वजीत सिंह, चालक आरक्षक करमजीत सिंह एवं साक्षी अतीक अहमद और साबिर के मझौली के जंगल में पहुंचकर घेराबंदी की गई मौके पर चार व्यक्ति मिले और कुछ व्यक्ति भाग गए चारों व्यक्तियों के नाम पता पूछने पर मनोज कुमार दुबे पिता रामखेलावन दुबे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पयारी नंबर 02, शिवम विश्वकर्मा पिता शिवनाथ विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी विचारपुर थाना कोतमा, किशन कुमार पिता गोपी कुमार साहू उम्र 22 वर्ष निवासी पीली दफाई भालूमाडा, दिलीप कुमार पिता रामखेलावन उम्र 30 वर्ष निवासी गग्राम पयारी नम्बर 02 थाना भालूमाड़ा का अपना नाम बताएं चारों व्यक्तियों के कब्जे से 7420 नगद एवं घटनास्थल पर 8 मोटरसाइकिल , 52 ताश के पत्ते मिले कुल कीमती 272420 रुपए जिन्हें धारा 13 जुआ एक्ट  का अपराध पाए जाने से धारा 13 जुआ एक्ट में जप्त किया गया है।

प्रलेस की बैठक संपन्न, अमरकंटक में होगा कविता शिविर


अनूपपुर

प्रलेस अनूपपुर की अगस्त माह की बैठक प्रलेस के राष्ट्रीय सदस्य विजेंद्र सोनी के निवास पर संपन्न हुई जिसमें भाग लेने के लिए भोपाल से सुश्री आरती विशेष रूप से उपस्थित थीं इनके साथ ही प्रलेस अधयक्ष गिरीश पटेल, सचिव रामनारायण पाण्डेय, उपाध्यक्ष बालगंगाधर सेंगर, कोषाध्यक्ष डॉक्टर असीम मुखर्जी,वरिष्ठ सदस्य पी एस राउतराय , अध्यक्ष मंडल सदस्य द्वय आनंद पाण्डेय व एडवोकेट संतोष सोनी तथा इप्टा के अध्यक्ष आयुष सोनी व विजेंद्र सोनी उपस्थित थे । सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि कविता प्रशिक्षण शिविर अक्टूबर माह की 21-22-23 तारीख़ को अमरकंटक में आयोजित किया जाएगा जिसमें मध्यप्रदेश की विभिन्न इकाइयों से लगभग 25 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे । इस कार्यक्रम का आयोजन प्रगतिशील लेखक संघ इकाई अनूपपुर के तत्वावधान में होगा । यह कविता प्रशिक्षण प्रसिद्ध साहित्यकार कुमार अंबुज, आशीष त्रिपाठी, सुश्री आरती और हरिओम रजोरिया के द्वारा दिया जाएगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget