ग्रामीणों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल हेतु आरो प्लांट का राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन


अनूपपुर

रविवार को कोतमा के समीपी गांव ठोढहा में जे एम यस माइनिंग प्राईवेट कोल माइंस के द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल मुहैया कराए जाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत ठोढहा में 18 हजार लीटर के आरो प्लांट का उद्घाटन मध्य प्रदेश के कुटीर एवं उद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के द्वारा कराया गया । मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कंपनी के द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरो प्लांट को आज ग्रामीणों के नाम किया है उनकी यह पहल बहुत ही सराहनी है इससे ग्रामीणों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा ग्रामीणों को अब पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा । कंपनी के द्वारा 30 भूमि स्वामियों को नियुक्ति पत्र भी मंत्री के हाथों प्रदान करवाया गया । उन्होंने कहा कि भूमि स्वामी जी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है वह सुरक्षा एवं कंपनी के मानकों के अनुरूप कार्य करें ।

कोल माईन के वाइस प्रेसिडेंट संदीप कुमार ने कहा कि आरो प्लांट लग जाने से ठोढहा गांव के ग्रामीणों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा । साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक 119 में भूमि स्वामियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है । उन्होंने आशा व्यक्त की है कि कंपनी के कार्य सुरक्षा एवं कंपनी के अनुरूप कार्य किया जाएगा ।

कार्यक्रम में वाइस प्रेसिडेंट संदीप कुमार उपमा प्रबंधक अमित कुमार सिंह उप क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार कहारा खान प्रबंधक चार्ल्स विक्सल एवं राजीव मिश्रा वित्तीय प्रबंधन सुब्रतो भट्टाचार्य सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

महिला की हत्या के मामले में पति को घटना स्थल लेकर पहुँची पुलिस, हो सकता है खुलासा


अनूपपुर

जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोलना में 23 अगस्त को झाडिय़ों के बीच तीन दिन पुराना 26 वर्षीय महिला का अर्धनग्र हालत में शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं संदेह के आधार पर महिला के पति विजय बैगा को पकड़ते हुए पूछताछ की गई। जहां 24 अगस्त को एसडीओपी सुमित केरकेट्टा एवं जैतहरी थाना प्रभारी रामकुमार धारिया सहित स्टॉफ मृतिका के पति विजय बैगा को घटना स्थल ग्राम चोलना मृतिका के घर लेकर पहुंचे तथा घटना कारिता के संबंध में पूछताछ की गई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जानकी भरिया एवं उसके पति विजय बैगा के बीच कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था, इसके साथ ही दोनो पति-पत्नी शराब का सेवन भी करते थे। विगत दिनों से पत्नी द्वारा खाना नही बनाने की बात को लेकर विवाद चल रहा था, जहां विवाद इतना बढ़ गया कि मंगलवार की रात विजय बैगा ने अपनी पत्नी को डंडे एवं सिर में धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया और शव को घर के बाहर झाडिय़ों के बीच फेंककर बुधवार की सुबह अपने दोनो बच्चों को लेकर बस से अपने घर खाड़ा रामपुर चला गया था। जानकारी के अनुसार पीएम रिपोर्ट में शरीर में चोट के निशान एवं हत्या का कारण सिर में धारदार हथियार से प्रहार करने के कारण हुआ है। 

चोरी के सेंट्रिंग प्लेट को पुलिस ने जप्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


अनूपपुर   

फरियादी दुर्गेश कुमार यादव पिता दरबारी लाल यादव उम्र. 28 वर्ष निवासी बाबाटोला बरगंवा के द्वारा कोतमा से निगवानी रोड में जोया मेडिकल के पहले ओमप्रकाश सोनी निवासी भालूमाडा का नया मकान बनाने का ठेका लिया है ,मकान निर्माण छत लेवल तक हो गया है ,मकान के टाप बीम में सेटरिंग लगाया गया था जिसे अज्ञात चोरो द्वारा रात मे चोरी कर ले गए थे, जिस पर थाना कोतमा मे अपराध क्र. 364/24 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया।

थाना प्रभारी कोतमा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के संदेहियों से पूछताछ की गई, तो पता चला कि गोहण्ड्रा के कुछ संदेहियों का नाम सामने आया,जिन्हे तलब कर पूछताछ की गई तो संदेहियों में से सुग्रीव वर्मन पिता हीरालाल उम्र 30 वर्ष निवासी गोहन्ड्रा एवं राहुल वर्मन पिता अनिल वर्मन उम्र 22 वर्ष से पूछताछ की गई तो सेंटरिंग प्लेट चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि अपनी मोटर साईकल बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स मे लोड करके सेटरिंग प्लेट को चोरी करके मनमारी गोहण्ड्रा के बीच खेत में छुपा कर रखना हैं, संदेहियों के बताए स्थान से उक्त आरोपियो के कब्जे से 19 नग सेटरिंग प्लेट , एवं वाहन एचएफडीलक्स मोटर साईकल कुल कीमत 59,000 रुपए का जप्त कर आरोपियों को अभिरक्षा मे लेकर पेश न्यायालय किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget