जुआं फड़ में पुलिस ने मारा छापा, 6 जुआंरी गिरफ्तार, 9660 रुपया जप्त


अनूपपुर 

जिले के थाना प्रभारी कोतमा के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर दबिस देकर ग्राम पतेरा टोला पप्पू चौधरी के घर के पास जुआंडियो के फड़ में छापामार कार्यवाही किया गया तो मौके पर 06 आरोपी शिब्बू उर्फ ताहीर शेख निवासी लहसुई कैंप, लुकराम चौधरी निवासी बुढानपुर, राकेश चौधरी निवासी बुढानपुर, सूरज कुशवाहा निवासी बनिया टोला कोतमा, भीमसेन चौधरी निवासी बुढानपुर, प्रभात गुप्ता निवासी बदरा से मौके पर जुआं खेलते ,ताश के 52 पत्ते सहित 9660 रुपए जप्त किया गया आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 365/24 धारा 13 जुआं एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया । उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक सुन्द्रेश सिंह, राम खेलावन यादव, चक्रधर तिवारी, इस्तयाक खान, चालक दिनेश किराडे की भूमिक सराहनीय रही।

लगातार बारिश से भरभराकर गिरी दीवार, एक मासूम की हुई मौत, दो बच्चे हुए घायल

*आंगन में खेलेते हुए हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी*


शहडोल

जिले के अंतिम छोर पर सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई घटना में 5 वर्ष के बालक की मौत हो गई, वहीं उसके साथ आंगन में खेल रहे एक बच्ची और एक अन्य बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के संदर्भ में थाना प्रभारी सीधी ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छपराट के पटेरिया टोला में रहने वाले घासी परिवार के यहां रक्षाबंधन और उसके बाद कजलिया तथा आगामी दिनों में पढ़ने वाले हरछठ के पर्व को लेकर तैयारियां चल रही थी, परिवार की बच्चियों अपने मायके से यहां आई हुई थी और छत्तीसगढ़ के जनकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जैती से परिवार की एक बच्ची अपने बच्चों के साथ रक्षाबंधन के समय यहां आई थी।

पटेरिया टोला में खेत में ही उक्त परिवार का मकान बना हुआ है, 5 साल का अभिषेक घासी परिवार के ही दो अन्य बच्चों साक्षी तथा अनुज के साथ खेल रहा था, इसी दौरान दीवार उनके ऊपर आ गई और दीवार की ओट में ही तीनों बच्चे दब गए, बताया गया कि लगातार हो रही बारिश के कारण दीवाल गिली और कमजोर हो चुकी थी और नीचे से भी शायद कमजोर हो गई थी, जिस कारण दीवाल अचानक भर भरा कर गिर गई और तीनों बच्चे इसकी चपेट में आ गए, जब तक घर वाले वहां पहुंचते हैं और उन्हें बाहर निकलते तब तक अभिषेक बुरी तरह घायल हो चुका था, चिकित्सकों के पास ले जाने के बाद अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं दो छोटे बच्चे साक्षी और अनुज की हालत खतरे से बाहर बताई गई है, पुलिस ने मौके का पंचनामा बनाने के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्कूली बस को उफनाते नाला से किया पार चालक, स्कूल संचालक व प्रिसिंपल पर FIR दर्ज 

*कलेक्टर ने मान्यता समाप्त करने को दिया नोटिस, बस जप्त, चालक गिरफ्तार*


अनूपपुर

सोशल मीडिया में उफनाते नाले से स्कूली बच्चो की जान जोखिम में डालकर स्कूली बस को ले जाते पाये जाने का एक वीडियो वायरल होना पाये जाने पर थाना कोतवाली अनूपपुर में बस चालक स्कूल संचालक एवं प्रिसिंपल पर एफ. आई.आर. दर्ज की जाकर बस को जप्त कर बस चालक को गिरफ्तार किया गया है। 

लगातार वर्षा के चलते सभी नदी नालो में जल का स्तर बढ़ता चला गया इसी बीच सोशल मीडिया में 22 सेकण्ड का वीडियो वायरल हुआ जिसमें बेथेल मिशन हायर सेकेण्डरी स्कूल अनूपपुर की स्कूल बस क्रमांक एम.पी. 65 पी 0191 का चालक द्वारा बस को कोयलारीटोला नाला मौहरी गांव के पास पानी से ओवर फ्लो हो रहे उफनाते नाला में, बारिश होने की वजह से नाला के पुलिया के ऊपर पानी बह रही था, नाला के ऊपर बहते पानी में वाहन चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक बस में बैठे स्कूली बच्चो का जीवन खतरे में डालकर वाहन को खतरनाक तरीके से चलाते हुए नाला पार करते दिख रहा है। नाला पार करते समय स्कूली बस क्रमांक एम.पी. 65 पी 0191 के चालक के द्वारा जानबूझकर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर स्कूली बच्चो का जीवन खतरे में खतरनाक तरीके से कोयलारीटोला नाला के ऊपर बहते तेज पानी में वाहन को चलाकर नाला पार किया गया है। उक्त वीडियो की तस्दीक करने पर बस क्रमांक एम.पी. 65 पी 0191 बेथेल मिशन हायर सेकेण्डरी स्कूल अमरकंटक रोड अनूपपुर का होना पाया गया। स्कूल का मालिक एवं संचालक पी. के. पुन्नुस निवासी अनूपपुर, प्रिसिंपल सुदीप चक्रवर्ती निवासी अनूपपुर, बस क्रमांक एम.पी. 65 पी 0191 का चालक हेतराम बैगा निवासी सकरा का होना व आज दिनांक 24.08.24 को बेथेल मिशन हायर सेकेण्डरी स्कूल अनूपपुर की दोपहर 14.00 बजे छुट्टी होने के बाद बस में स्कूली बच्चो को छोड़ने धिरौल जाते समय लगभग 15.00 बजे वाहन चालक द्वारा बस में स्कूली बच्चो को बैठाकर कोयलारीटोला नाला मौहरी गांव के पास नाला के ऊपर बह रही तेज पानी में वाहन को निकालना पाया गया है। 

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा टी. आई. कोतवाली को दिए गए निर्देश के आधार पर वीडियो की तस्दीक करने पर  बेथेल मिशन हायर सेकेण्डरी स्कूल अनूपपुर के मालिक श्री पी.के. पुन्नुस निवासी अनूपपुर, प्रिसिंपल डाक्टर सुदीप चक्रवर्ती निवासी अनूपपुर, बस क्रमांक एम.पी. 65 पी 0191 का चालक हेतराम बैगा निवासी सकरा के द्वारा अपराध धारा 281,125 बी.एन.एस., 184 एम.वी. एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर उक्त बस को जप्त कर बस चालक हेतराम बैगा को गिरफ्तार किया गया है एवं स्कूल के संचालक पी. के. पुन्नुस निवासी अनूपपुर, प्रिसिंपल सुदीप चक्रवर्ती के विरूद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।

*कलेक्टर ने मान्यता समाप्त करने का दिया नोटिस*

कलेक्टर हर्षल पंचोली ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए विद्यालय के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने संबंधित विद्यालय को नोटिस जारी करके पूछा है कि कानून के उल्लंघन पर क्यों ना विद्यालय की मान्यता रद्द कर दी जाए।अशासकीय बेथेल मिशन स्कूल अनूपपुर को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है कि विद्यालय के कोयलारी नाले में अत्यधिक पानी होने पर भी विद्यार्थियों से भरी बस को नाला पार कराया गया है। जिससे कोई भी घटना घटित हो सकती थी। विद्यालय के द्वारा बस ड्रायवर को बच्चों की सुरक्षा के संबंध में कोई भी प्रशिक्षण एवं निर्देश नहीं दिये गये थे। आपके द्वारा मान्यता नियम 2017 एवं संशोधन नियम 2020 का उल्लंघन किया गया है। अतः क्यों न आपकी संस्था के विरूद्ध मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही हेतु संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग शहडोल को प्रस्ताव भेजा जाये।विद्यालय से इस  संबंध में अपना लिखित पक्ष कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर दिनांक 27 अगस्त 2024 को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। उत्तर समाधान कारक न होने पर संस्था के विरूद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जावेगी। 


MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget