कृष्ण जन्म अष्टमी उत्सव मटकी फोड़ प्रतियोगिता के साथ उत्साह के साथ मनाया जायेगा




अनूपपुर

जिला यादव महासभा अनूपपुर के जिला अध्यक्ष रामचरण यादव जी के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा पत्र लिखकर निवेदन किया है की दिनांक 26 अगस्त 2024 दिन सोमवार को समय प्रातः 11 बजे से रात्रि 12 बजे तक जिला स्तरीय श्री कृष्ण जन्म अष्टमी अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने हरिराज गैरिज गार्डन वार्ड क्रमांक 14 बिजुरी में मनाने का निर्णय लिया है 

जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप जायसवाल मंत्री स्वतंत्र प्रभार लघु एव कुटीर ग्रामीघोग रहेंगे तथा नयनभीराव झाकिया राउत नाचा एव बाहर से आए हुए कलाकारों के द्वारा सोभा यात्रा के लोकनृत्य के साथ आयोजित किया जा रहा है साथ ही कार्यक्रम का विवरण आमंत्रण कार्ड के रूटचार्ट निम्न प्रकार है। हरीराज मैरिज गार्डन में एकत्रित एव गार्डन से लोहसरा जकीडा चौराहा, जकीड़ा चौराहा से सी. एल.के. हाई से. स्कूल होते हुए मेंन रोड से रेल्वे स्टेशन बिजुरी रेल्वे स्टेशन चौक से हनुमान मंदिर चौराहा बिजुरी में जहा पर मटकी कार्यक्रम रखा गया है, जिसमे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनने की जिला यादव महासभा ने की अपील।

ग्राम सभा का किया बहिष्कार, एसईसीएल के वादा खिलाफी से नाराज ग्रामीणों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे

*10 वर्ष बाद भी नही मिला मुआवजा व नौकरी, किसानों जे उग्र आंदोलन की दी चेतावनी*


शहडोल

एसईसीएल एवं प्रशासन से उपेक्षित किसान, ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधियों ने ग्राम सभा का बहिष्कार कर दिया। 10 साल बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को मुआवजा, पुनर्वास, पुनर्स्थापना, और रोजगार नहीं मिला। नाराज ग्रामीणों ने आज ग्राम सभा का बहिष्कार कर उग्र आंदोलन की चेतवानी दी है।

*10 साल बाद मुआवजा और नौकरी नहीं मिली*

शहडोल जिल के जनपद पंचायत बुढ़ार के रामपुर ग्राम पंचायत अन्तर्गत बटुरा ओपन माइंस की अधिग्रहित जमीन और उसके बदले नौकरी के नियमों और शर्तों को लेकर ग्रामीण किसान एक बार फिर नाराज है। शहडोल और अनूपपुर दोनों जिले के बॉर्डर गांव की खदान परियोजना में बड़ी भूमिका है। एसईसीएल के जिम्मेदारों द्वारा किसानों का सबसे ज्यादा दोहन व उपेक्षा की जा रही है। वर्ष 2016 से रोजगार और मुआवजा की कार्यवाही प्रारंभ हुई थी, लेकिन प्रशासनिक लचर व्यवस्था के चलते किसान ग्रामीणों को 10 साल बीत जाने के बाद भी उनकी संपत्ति एसईसीएल अधिग्रण करने के बाद भी हक नहीं दिला पा रही है।

*7 गांवों के ग्रामीण प्रभावित*

रामपुर की सरपंच प्रेमिया बैगा ने बताया कि एसईसीएल द्वारा जमीन का अधिग्रहण वर्षाे पूर्व किया था, लेकिन आज तक मुआवजा और नौकरी नहीं दी। खेती खत्म हो चुकी है, कई बार आंदोलन, धरना सहित पत्राचार किया गया, लेकिन आज तक कोई हल नहीं निकला। लगभग 7 गांवों के लोग प्रभावित हैं। जनपद सदस्य चंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि ग्रामसभा का बहिष्कार एसईसीएल की कार्यशैली के चलते किया गया है। तीन ग्रामों के 1476 लोगों को रोजगार देना था, तीन साल में केवल 500 लोगों की भर्ती हुई है। कलेक्टर, विधायक सहित अन्य नेता आते, आश्वासन देते और इधर कोई ध्यान नहीं देता। कालरी ने अपना काम शुरू कर दिया है। हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो, इस बार बड़ा आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और एसईसीएल की होगी।

पुलिस ने मानवता को किया शर्मसार, पीएम के लिए महिला के शव को कचरा वाहन से भेजा

*शव के लिए कचरा वाहन देना, नगरपरिषद भी सवालों के घेरे में*


अनूपपुर

जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम चोलना में उस समय अपरा-तफरी का माहौल मच गया जब ग्रामीणों को सूचना मिली की जानकी बैगा पती रवी बैगा की लाश उसके ही बॉडी में मिली, जहां आनंन-फानंन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना जैतहरी थाना प्रभारी को दी गई जिस पर थाना प्रभारी आर के धारिया ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल पुलिस की टीम के साथ चोलना ग्राम पंचायत पहुंच गई और मौका पंचनामा कार्यवाही शुरू कर दी। इस घटना के दौरान पुलिस ने जो रवैया अपनाया उससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला जैतहरी थाना प्रभारी से ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती थी मृत शरीर को नगर परिषद जैतहरी की कचरा गाड़ी से मृतिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने पर पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल खड़ा हो गया। सनातन परंपरा के अनुसार मृत शरीर की जिस प्रकार से वैधानिक तौर तरीके से अग्नि संस्कार किया जाता है और विभिन्न प्रक्रियाओं के आधार पर अग्नि संस्कार किया जाता है ऐसी स्थिति में मृत शरीर का कचरा वाहन में भेजा जाना निश्चित तौर पर पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़ा कर रही थी। जिस प्रकार से थाना प्रभारी के निर्देश में मृत शरीर का अपमान किया गया वह क्षमा योग्य नहीं है। शव को ले जाने के लिए नगरपरिषद द्वारा कचरा गाड़ी भेजना परिषद की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा करता है।

*क्या है पूरा मामला*

जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के निकट चोलना ग्राम पंचायत में रवि बैगा की पत्नी जानकी बैगा की मरने की खबर गांव के सरपंच पति के द्वारा दूरभाष से थाना प्रभारी को सुचित किया। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि जानकी बैगा के पति आज से लगभग सप्ताह भर से ग्राम से दूर अपने कार्य के लिए गए हुए है। महिला अकेली घर में रहती थी कुछ दिनों से वह घर पर दिखाई नहीं दे रही थी जब मोहल्ले में सड़न की गंध फैलने लगी तो सरपंच पति को बुलाकर हम सभी ग्रामीणों ने उसके घर में जाकर देखा तो उसकी मृत शरीर दिखाई दिया। जिस पर थाना प्रभारी मौके में पहुंच कर पंचनामा कार्यवाही की और बॉडी को पोस्ट मार्डम के लिए भेज दिया।

*फॉरेंसिक टीम घटाना स्थल में रही मौजूद*

फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर सुबह से ही मौजूद रही संवाददाताओं के द्वारा पूछे जाने पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन उनके हाव-भाव से ऐसा लग रहा था कि महिला की हत्या हुई है। जल्दी इसका भी खुलासा हो जाएगा ऐसा फॉरेंसिक टीम ने कहा।

*सच को उजागर करने से रोकने का किया गया प्रयास*

पोस्टमार्टम के दौरान ग्राउंड जीरो पर संवाददाता के द्वारा रिपोर्ट किए जाने को लेकर पोस्टमार्टम के ही कर्मचारी के द्वारा संवाददाताओं को कैमरा बंद किए जाने और कवरेज न किए जाने को लेकर बहस बाजी भी की गई, इस बहस बाजी का केवल उद्देश्य कचरा वाहन को जनता के समक्ष उजागर ना हो इसीलिए किया गया। क्योंकि थाना प्रभारी के द्वारा मृतक शरीर को कचरा वाहन से देखा गया भेजा गया था जो की एक निंदनीय कृत्य है। 

*इनका कहना है*

*सरपंच पति की सूचना के आधार पर महिला के घर की तलाशी की गई, जिसमें महिला को मृत पाया गया है। महिला का शरीर पूरा सड़ चुका था गंध आ रही थी और लगभग यह माना जा रहा है कि 3-4 दिन पहले उसे महिला की मृत्यु हुई थी कार्यवाही जारी है।

*आर के धारिया थाना प्रभारी जैतहरी*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget