तबादले के दो दिनों बाद पुलिस उप निरीक्षक ने किया सुसाइड, पेड़ से लटकता मिला शव
तबादले के दो दिनों बाद पुलिस उप निरीक्षक ने किया सुसाइड, पेड़ से लटकता मिला शव
अनूपपुर
पुलिस निरीक्षक का शव मंगलवार की शाम फांसी पर जंगल में लटका मिला। पेड़ में शव लटके होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। दो दिन पहले ही उनका तबादला सिवनी जिले के लिए हुआ था। लगभग 38 वर्षीय उद्दे का शव ग्राम मैनपुरी के पास पहाड़ी पर पेड़ से फांसी पर लटका मिला है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि उद्दे इन दिनों अपनी बड़ी बहन के घर ग्राम मुकुटपुर में रूके हुए थे। सोमवार की शाम वे घर से निकले थे, उसके बाद उनका पता नहीं चला।
*ग्रामीणों ने दी सूचना*
पेड़ में शव लटके होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि उद्दे शराब पीने के आदी थे। परिजनों की मानें तो उमरिया जिले से हाल ही में उद्दे का तबादला अनूपपुर हुआ और उसके बाद सिवनी हो गया। इस मामले में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।


