केन्द्रीय विद्यालय मे "परीक्षा पे चर्चा" पेंटिंग प्रतियोगिता मे छात्रों ने दिखाया रचनात्मकता


अनूपपुर

परीक्षाओं की बारीकियों से जूझ रहे युवा दिमाग के जीवंत प्रदर्शन में, केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी ने आज एक अनूठी "परीक्षा पे चर्चा" पेंटिंग प्रतियोगिता मे सम्पूर्ण अनूपपुर जिले के छात्रों की मेजबानी किया। यह आयोजन, परीक्षा की चिंता और तनाव प्रबंधन पर राष्ट्रीय पहल के साथ मेल खाते हुए, 100 से अधिक छात्रों के लिए कला के माध्यम से अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने का एक मंच था। मुख्य अतिथि अरविंद कुमार राय, विद्यालय प्रबंध समिति प्रतिनिधि  और एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र  के कार्मिक प्रबंधक और प्राचार्य मनोज कुमार की उपस्थिति में आयोजित प्रतियोगिता से प्रतिभागियों के बीच रचनात्मकता और कल्पना की एक चिंगारी प्रज्वलित बनी।  "परीक्षा पे चर्चा" विषय के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्र,  चंद्रयान, विकसित भारत, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, आदित्य एल.1 और भारत की सफलता आदि विषयो पर छात्रों ने कैनवास पर सफलता के लिए अपनी चिंताओं, आकांक्षाओं और रणनीतियों को चित्रित करते हुए, परीक्षा के साथ अपने स्वयं के अनुभवों को समझने का अवसर मिला।

प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा, "यह प्रतियोगिता केवल कलात्मक योग्यता के बारे में नहीं है।"  आत्म-विश्वास, दृढ़ता और चुनौतियों पर काबू पाने के बारे में मूल्यवान सबक भी सीखें।

मुख्य अतिथि अरविन्द कुमार राय ने "परीक्षा पे चर्चा" की कलात्मक व्याख्याओं को देखने की उत्सुकता व्यक्त की।  उन्होंने कहा, "यह पहल, छात्रों के भीतर और उनके तथा उनके गुरुओं के बीच, परीक्षा के दौरान खुले संचार और समझ को बढ़ावा देने की अपार क्षमता रखती है। मुझे विश्वास है कि इन युवा दिमागों की रचनात्मक अभिव्यक्तियाँ मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करेंगी और मार्ग प्रशस्त करेंगी तथा  परीक्षाओं के प्रति अधिक सकारात्मक और तनाव-मुक्त दृष्टिकोण विकसित होगा।

100 से अधिक प्रतिभागियों की उम्मीद के साथ, प्रतियोगिता रंगों और भावनाओं का एक जीवंत बहुरूपदर्शक बना।  जैसे-जैसे छात्र कैनवस पर अपना दिल उड़ेलते हैं, यह आयोजन न केवल कलात्मक जुनून को प्रज्वलित करने की उम्मीद करता है, बल्कि परीक्षा की तैयारियों और मानसिक कल्याण के बारे में रचनात्मक बातचीत भी शुरू करता है। प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर शिवांश मिश्रा, केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी, दूसरे स्थान पर सुरेंद्र सिंह , नवोदय अमरकंटक, तीसरे अनामिका सिंह, केंद्रीय विद्यालय अमरकंटक, चौथे नम्रता मरावी , केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर और पांचवें स्थान करुणा तांडिया , केंद्रीय विद्यालय अमरकंटक ने प्राप्त किया।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले के विरोध में युवा कांग्रेस के नेतृत्व मे हुआ प्रदर्शन, जलाया पोस्टर


अनूपपुर

राहुल गांधी की मणिपुर से मुबंई तक जाने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के असम पहुंचने पर यात्रा में हमला किया गया, जिसके विरोध में पूरे देश में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, व अन्य संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में युवा कांग्रेस अनूपपुर द्वारा जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में इंदिरा तिराहा अनूपपुर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जहाँ पर युवा कांग्रेसियों ने हाथों में असम के मुख्यमंत्री के हिमंत बिस्वा सरमा के फोटो पर कायर लिखा हुआ पोस्टर एवं 'गांधी धमकियों और हमलों से नही डरते' लिखा हुआ पोस्टर लेकर भारतीय जनता पार्टी और असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई साथ ही मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के पोस्टर को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी ने मणिपुर में हुई हिंसा में घायल लोगो को इंसाफ दिलाने के लिए एक अच्छे उद्देश्य को लेकर मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की है, परन्तु भारतीय जनता पार्टी व उनके नेता राहुल गांधी जी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक पूरी की गई भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखकर बौखला गए थे और अब पुनः शुरू की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भाजपा सरकार व उनके नेता काफी परेशान है इसलिए वे राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पूरा नही होने देना चाहते इसलिए यात्रा असम पहुँचने पर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के इशारे पर भाजपा के गुंडों द्वारा हमला कर, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को विवादित किया जा रहा है। जिससे कि राहुल गांधी अपनी यात्रा पूरी न कर सके और परेशान होकर यात्रा को मजबूरन बन्द कर दिया जाए। हमारे नेता राहुल गांधी ने साफ कहा है कि गांधी किसी से डरने वाले नही, जो संकल्प उन्होंने लिया है चाहे उस पर कितनी भी रुकावटे आये वे यात्रा को पूरा करके ही रहेंगे, और हम सभी युवा कांग्रेस के लोग अपने नेता राहुल गांधी जी के साथ खड़े है। यदि भाजपा ने अपना षड्यंत्र बंद नही किया तो अभी सिर्फ अनूपपुर जिले में प्रदर्शन हुआ है, इसके बाद हम राष्ट्रीय स्तर भी उग्र आंदोलन करने के लिए तैयार है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के साथ युवा कांग्रेस अनूपपुर विधानसभा अध्यक्ष राघवेंद्र पटेल, ज़िला उपाध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल, आईटी सेल जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सिकरवार, महासचिव राजूराम पटेल, राजीव सिंह, मानवेन्द्र मिश्रा, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नदीम अली अशरफी, विधानसभा अनूपपुर संगठन प्रभारी संजय पटेल, गुमान सिंह, सनिल जैन, राजन राठौड़, सचिन पटेल, आशु सिंह चंदेल, ओमकार केवट, राजवीर सिंह, रियाज अंसारी तथा अन्य युवा कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा राम दरवार में हुआ पूजा अर्चना


अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम 

उत्साह और उल्लास से मनाया गया रामोत्सव, पुरानी बस्ती में भक्तों ने निकाली विशाल शोभा यात्रा  

अयोध्या में भव्य दिव्य राम मंदिर में श्री रामलला के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिले के हर गांव और नगर के मंदिरों, धार्मिक स्थलों, आश्रमों आदि स्थानों पर जगह-जगह विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। रामोत्सव  कार्यक्रमों में बुजुर्गों, युवा, महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सुबह से ही मंदिरों में धार्मिक आयोजन किए गए। मंदिरों में पूजन-अर्चन, विशेष अनुष्ठान, भजन, संकीर्तन, हवन, श्री राम पाठ के साथ ही भण्डारे का आयोजन किया गया। जगह-जगह धार्मिक स्थलों को फूलों से रंग बिरंगी लाइटिंग कर सजाया गया था। पूरे नगर में ध्वज पताकाएं लहराती दिखीं। भक्ति से सराबोर श्रद्धालुओं ने अपने वाहनों में ध्वज पताकाएं लहराईं। महिलाओं ने देव स्थलों के साथ ही घरों में रंगोली सजाई।  जिला मुख्यालय के पुरानी बस्ती में सुबह शोभा यात्रा निकाली गई, शोभा यात्रा दुलहा तालाब मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर, बूढ़ी माई मंदिर होते हुए अमहाई तालाब केसरी नंदन मंदिर होकर पुरानी बस्ती स्थित श्री राम जानकी मंदिर से दुर्गा मंदिर सोनी मोहल्ला से रजहा धाम मन्दिर से होकर दुलहा सरोवर में शोभा यात्रा का समापन किया गया। सुबह से ही पूरे जिले के देव स्थलों में रामधुन के सुमधुर स्वर गूंजते रहे, भण्डारा व प्रसाद का  वितरण जगह-जगह किया गया ।स्थानीय प्रशासन द्वारा विशेष स्वच्छता के प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

*पुष्पराजगढ़ में निकली शोभायात्रा*

अनूपपुर जिले के राजेन्द्रग्राम में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की भव्य एवं दिव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर में धूमधाम के साथ उत्सव मनाया गया। प्राण प्रतिष्ठा के दिन समूचे क्षेत्र में दीवाली जैसा उत्सव मनाया गया गांव गांव मंदिर मठ अयोध्या के रंग में डूबा दिखाई दिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व हिंदू परिषद एवं हिंदू संगठनो समाजसेवी संस्थाओं द्वारा  मुख्यालय में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री राम के जयकारे के साथ पूरा नगर राम मय  हो गया। 

*गायत्री मंदिर में विधी विधान से हुआ पूजा पाठ*

गायत्री मंदिर में विधि विधान के साथ प्रभु श्री राम जी की पूजा अर्चना रामायण पाठ हवन आदि किया गया। गायत्री मंदिर प्रांगण में प्रोजेक्टर के माध्यम से अयोध्या में प्रभु श्री राम जी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की जा रही प्राण प्रतिष्ठा का लाइव  दिखाया गया। 

*कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित*

उक्त अवसर पर पूरे कार्यक्रम में शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह जी की गरिमामय उपस्थित रही। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुदामा सिंह ,हीरा सिंह श्याम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश सिंह श्रीमती इंद्राणी सिंह मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह प्रतिष्ठित व्यापारी राजेंद्र गुप्ता सरपंच अर्जुन सिंह सहित जनप्रतिनिध, व्यापारी, समाजसेवी ,विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारी,आमजन  तथा सैकड़ो की तादाद में महिला एवं पुरुष राम भक्त सम्मिलित रहे।

*प्रशासन का सहयोग रहा सराहनीय*

 प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम पुष्पराजगढ़ दीपक पांडे तहसीलदार अनुपम पांडे सीईओ संतोष बाजपेई पंचायत इंस्पेक्टर जागृत सिंह बीईओ भोग सिंह थाना प्रभारी प्रवीण साहू एसआई अनुराधा परस्ते पंचायत सचिव फूलचंद सिंह एवं कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर अपना अपूर्ण सहयोग प्रदान किये।

*शोभा यात्रा में उमड़ा जन सैलाव*

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गायत्री मंदिर किरगी से मुख्य मार्ग बाजार होते हुए श्री राम जानकी मंदिर राजेंद्रग्राम तक प्रभु श्री राम माता जानकी लक्ष्मणजी हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाने की धुन पर युवा एवं बच्चे महिलाएं पुरुष भगवान श्री राम के जयकारे लग रहे थे। वही कोतमा से आए गायको द्वारा गाये गए गाने बजाओ ढोल और बाजे मेरे प्रभु श्री राम आए हैं जैसे गानों की धुन पर सभी नाच रहे थे। शोभा यात्रा में ऐसा विशाल जन समूह उमड़ा था जिसे देखते ही बनता था।

*लोगों में दीपावली जैसा उत्साह रहा*

श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में ऐसा उत्साह दिखा जैसे दीपोत्सव मना रहे हो बाजार में खरीददारी की गई तथा मेंकांचल में जगह-जगह भजन कीर्तन चौवीसा पाठ रामधुन भंडारे का आयोजन किया गया था। बाजारों में श्रीराम एवं हनुमान जी के प्रिंटेड झंडे मुख्य मार्ग एवं घरों में लगाए गए थे ।पतंगी एवं झंडों से बाजार एवं मुख्य मार्ग को सजाया गया था। वहीं घरों में आकर्षण लाइटों एवं साज सज्जा के साथ सजाया गया शासकीय कार्यालयो को भी लाइटिंग एवं रंग रोगन कर सजाया गया था।

*श्री राम जानकी मंदिर में हुए विविध कार्यक्रम*

श्री राम जानकी मंदिर दुर्गा माता मंदिर शिव मंदिर को रंग रोगन के साथ-साथ आकर्षक लाइटों एवं साज सज्जा के साथ सजाया गया था। तथा भजन कीर्तन चौवीसा पाठ का आयोजन किया गया था।शोभायात्रा के पश्चात  गाडरवारा से आए 11 पंडितों द्वारा विधि विधान से मंत्र उच्चारण के साथ पूजा कराई गई। यजमान सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह द्वारा पूजा अर्चना की गई।

*विशाल भंडारे का आयोजन*

 राम दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था एवं ग्राम पंचायत द्वारा काउंटर लगाकर  

मिष्ठान वितरण किया गया साथ ही जगह जगह नगर के प्रतिष्ठित ब्यवसायियो द्वारा स्टाल लगाकर जल पैन की ब्यवस्था की गई  जिसमें सैकड़ो ग्रामीणों ने एवं राम भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget