सशक्त हस्ताक्षर संस्था को साहित्यिक, सामाजिक व सांस्कृतिक जागरण के परिपेक्ष्य में मिला सम्मान


जबलपुर

पाथेय साहित्य कला अकादमी के तत्वाधान में डॉ. गायत्री तिवारी जन्म स्मृति समारोह में अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार महाकवि आचार्य भगवत दुबे का स्तवन किया गया၊  मंगलभाव डॉ. कृष्णकांत चर्तुवेदी पूर्व निदेशक कालीदास अकादमी उज्जैन, डॉ. राजकुमार सौमित्र, अभिव्यक्ति श्रीमती साधना उपाध्याय, प्रतुल श्रीवास्तव ने दी। भव्य समारोह में दिनांक 27 दिसम्बर 2023 को सशक्त हस्ताक्षर संस्था को साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक जागरण के परिपेक्ष्य में सम्मानित किया गया। बहुत ही कम समय में सशक्त हस्ताक्षर संस्था ने संस्कारधानी में अपनी जगह बनाई है। संचालन राजेश पाठक प्रवीण ने किया। सशक्त हस्ताक्षर के संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा का माला शाल और मानपत्र देकर सभी पदाधिकारियों कार्यकारिणी की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

सशक्त हस्ताक्षर परिवार से सलाहकार कवि संगम त्रिपाठी , अध्यक्ष मदन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ. मुकुल तिवारी, सह सचिव तरूणा खरे, प्रभा विश्वकर्मा शील, रजनी कटारे, श्रीमती भावना शुक्ल, प्रेमनारायण शुक्ल, अरुण शुक्ल, कालीदास ताम्रकार , केशरी प्रसाद पाण्डेय, दीनदयाल तिवारी, सुशील श्रीवास्तव, राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त चंदा देवी स्वर्णकार, उमा मिश्रा, सिद्धेश्वरी सराफ, प्रभा बच्चन श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश वैश्य आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।

नवोदय विद्यालय में नए प्राचार्य पद पर डॉ.एस.के.राय देंगे अपनी सेवाए


अनूपपुर/अमरकंटक                

मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आए नए प्राचार्य के रूप में एस के राय ने आकर पदभार सम्हाला । 

23 तारीख की मेस में शिक्षक पर हाथ उठाने की घटना के बाद पूर्व प्राचार्य एच के मीणा को जांच टीम ने पड़ताल के बाद उन्हें भोपाल अटैच कर दिया गया । प्राप्त जानकारी अनुसार अमरकंटक नवोदय विद्यालय में तत्काल पूर्व में भूगोल के स्नातकोत्तर शिक्षक तथा जवाहर नवोदय विद्यालय डिंडोरी में उप प्राचार्य के पद पर कार्यरत डॉक्टर  एस के राय ने वर्तमान में जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में प्राचार्य का पदभार संभाल लिए है । विद्यालय परिवार ने उनका अभिनंदन किया ।

भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियो की भारत संकल्प यात्रा में अग्रणी भूमिका


शहड़ोल/गोहपारू

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पूरे भारत में एक साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफल क्रियान्वयन हो रहा है जिसमें लाइव टीवी प्रदर्शन के माध्यम से योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रश्नोत्तरी तथा पुरस्कार वितरण कर जन् जन् के बीच में भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं को पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है इसी तारतम्य में मंडल गोहपारू में  दिनांक 17 दिसम्बर 2023 से यात्रा संचालित है जिसमें शासन प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि,निरंतर यात्रा के साथ चल रहे हैं और केंद्र वा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन जन तक बताने वा पहुचाने का प्रयास कर रहे हैं जिसमें पूर्व से प्राप्त लाभार्थियों को योजना के संबंध में जानकारी तथा योजना से वंचित  हुए पात्र   हितग्राहियों को त्वरित लाभान्वित कराना प्रशासनिक अधिकारियों व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व स्थानीय,जनप्रतिनिधियोंका प्रमुख उद्देश्य है

*पदाधिकारियो की यात्रा में अग्रणी भूमिका*

इस पूरे यात्रा में किसान मोर्चा  की अग्रणी भूमिका दिखाई दे रही है जिसकी क्षेत्र वासियों ने सराहना की है आपको बता दें भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के  निर्देशन में किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी अपने-अपने मंडल क्षेत्र में निरंतर यात्रा के साथ चल रहे हैंऔर प्रशासनिक अधिकारियों,के साथ  कृषि आधारित योजनाओं को अपने उद्बोधन व पात्र-अपात्र हितकारी का चयन कर लाभान्वित करा रहे हैं जिसकी सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व क्षेत्र वासियों ने भी सराहना की है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget