स्टेशन पर मची भगदड़ बिलासपुर इंदौर के ड्राइवर ने प्लेटफार्म के बाहर बढ़ा दी जनरल बोगी


अनूपपुर

जंक्शन स्टेशन अनूपपुर में उस समय भगदड़ मच गई जब ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस के ड्राइवर ने ट्रेन को फुल स्पीड में प्लेटफार्म क्रॉस कर आगे बढ़ा दी।जिससे ट्रेन की जनरल बोगिया प्लेटफॉर्म छोड़कर खड़ी हो गई। जिससे जनरल बोगी में यात्रा करने वाले यात्रियों में भगदड़ मच गई।कोई भी गंभीर हादसा हो सकता था लेकिन ट्रेन को किस लिए इतनी आगे तक बढ़ा दिया गया यह जांच का विषय है और ऐसी पूरनावृत्ति कभी भी भविष्य में नहीं होनी चाहिए।

इसकी शिकायत वहां उपस्थित पत्रकार अरविंद बियानी ने तत्काल ट्वीट के माध्यम से रेल मंत्री,रेल मंत्रालय, रेलवे महाप्रबंधक बिलासपुर ,डीआरएम को की। इसके साथ ही डीआरएम एवं सीनियर डीसीएम को व्हाट्सएप पर भी जानकारी भेजी।जिससे कमर्शियल कंट्रोल बिलासपुर से जानकारी के लिए फोन भी आया जिस पर उन्हें पूरी जानकारी दी गई।जिसमें उन्होंने जांच कराने की बात कही।ऐसी भगदड़ में कोई भी हादसा घटित हो सकता था क्योंकि रेलवे लाइन के बगल से काफी संख्या में गिट्टी भी गिरी हुई थी। देखते हैं रेलवे दोषी जनों पर क्या कार्रवाई करता है।

नवनिर्वाचित विधायक मनीषा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत


शहड़ोल/गोहपारू

विधानसभा चुनाव की जीत के बाद पहली बार गोहपारू नगर पर पहुंची विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर 84 की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह जहां उनका भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं वा मंडल पदाधिकारियो एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ  विधायक का स्वागत किया सर्वप्रथम  श्रीमती मनीषा सिंह ने मां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात स्थानीय कार्यकर्ताओं  को मिठाई बांटकर बधाई प्रेषित की, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपने क्षेत्रीय लाडली विधायक का भी फूल मालाओ से स्वागत किया और पटाखे मिठाइयों के साथ गर्म जोशी के साथ अपने स्थानीय विधायक का,स्वागत किया,कार्यक्रम में यह रहे मुख्य रूप से उपस्थित जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र चुनाव संगठन के प्रभारी श्री गिरधर प्रताप सिंह मंडल गोहपारू के मंडल अध्यक्ष मंगलेश्वर सिंह किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रामनारायण मिश्रा, मंडल के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा पूर्व मंडल के महामंत्री सूरज तिवारी,युवा मोर्चा के जिला आईटी सेल प्रभारी सूरज मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका सोनी बूला प्रसाद कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष जेसा नायक गजेंद्र चतुर्वेदी अनंतकांत गौतम स्थानीय सरपंच दलवीर सिंह उप सरपंच विक्रम सिंह सुधीर सिंह किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बृजेश पांडे, किसान मोर्चा मंडल गोहपारू  के कार्यालय मंत्री रामनरेश शर्मा,पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आदिशक्ति सिंह सक्रिय कार्यकर्ताअलख निरंजन सिंह सरपंच राम सुंदर सिंह ग्राम गोडारू निवासी स्थानीय शिक्षक हरिहर प्रताप सिंह, पूर्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल यादव शाहित,सैकड़ो की संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे उपस्थित  स्थानीय कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय मतदाताओं का विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने आभार व्यक्त किया

अनुराग्यम डांस लीग सीजन 3 का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ भव्य आयोजन


नई दिल्ली

सुशी सक्सेना, मीडिया प्रभारी अनुराग्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुराग्यम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुराग्यम डांस लीग सीजन 3 का यूट्यूब लाइव पर भव्य आयोजन किया। देश विदेश से लाखों लोगों ने 25 नृत्यकारों का इस भव्य आयोजन में हौसला बढ़ाया। अनुराग्यम एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो दिल्ली से अपने सभी भव्य आयोजनों को समय समय पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला, संस्कृति, साहित्य, साइंस एवं टेक्नोलॉजी को आयाम देता है। अनुराग्यम डांस लीग सीजन 3 का मुख्य कार्यभार आयोजन सचिव ममता रजक एवं अनुराग्यम के संस्थापक सचिन चतुवेर्दी का रहा। 

संचालिका सीमा वालिया ने देश विदेश के सामने अनुराग्यम की ओर से इस भव्य आयोजन का संचालन किया। सीमा वालिया ने अनुराग्यम और अनुराग्यम डांस लीग सीजन 3 का उल्लेख करते हुए इस भव्य आयोजन के चार प्रमुख जजों का स्वागत किया। सीमा गर्ग, जश टिसवार्ड, अपर्णा चित्तोरिया और बीनू सिंह ने अपने इस कार्य भार को इन 25 बहुमुखी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए इन सबका जजमेंट किया।

25 बहुमुखी प्रतिभागियों में ग्रुप ए से श्रीवाली शेट्टीगर, सानवी गुप्ता, देबांग्शी दास, अर्निमा मोल्फा, अमृता पाल, दिविशा रतनानी, लक्षिता बैद और श्रेयान्वी मिश्रा। ग्रुप बी से अवनि न्यूगी, चतुर्य कामू, देबोलीना बैग, वाणिका कौशिक, फॉस्टिना परनबी सरकार, आशना दिल्लीवार, सौमिली सेनगुप्ता। ग्रुप सी से ओइसिकी सिन्हा, शॉन अहमद, सृष्टि बेनीवाल, दिशिका छाबड़ा, दिविषा जैन, तारुषी राजोरा। ग्रुप डी से मातंगी शंकर, श्रीमती. शीतल, मेघना गुहा, एस हरिका सत्य उपस्थित थे।

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए इंजीनियर अंकिता बाहेती (दोहा क़तर), अर्चना श्रीवास्तव (मलेशिया), मीनू बाला (पंजाब), संगीता वर्षांय (अलीगढ़), ज्योति माथुर (ऑस्ट्रेलिया), वेरोनिका आर. पिंगोल (होंग कोंग), अभिषेक शुक्ला (उत्तर प्रदेश), ध्रुव तिवारी (छत्तीसगढ़) और सुशी सक्सेना (मध्य प्रदेश) से सभी कोऑर्डिनेटरों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।

अंत में डॉ. तरूणा माथुर जी, प्रिंसपल इन्वेस्टिगेटर, अनुराग्यम ने सभी प्रतिभागियों, जजों, कोऑर्डिनेटरों एवं समस्त अनुराग्यम परिवार को धन्यवाद दिया। अनुराग्यम डांस लीग की संयोजक डॉ निधि बंसल जी और सह संयोजक दीपाली जैन जी ने अनुराग्यम और अनुराग्यम डांस लीग सीजन 3 के बारे में उल्लेख किया और सभी प्रतिभागियों एवं जजों को धन्यवाद दिया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget