भाजपा जिलाध्यक्ष अनूपपुर के नाम खुला पत्र MPRDC के निकम्मेपन की शिकायत किससे करें-- हम सत्ता में हैं


अनूपपुर

जिलाध्यक्ष ,भारतीय जनता पार्टी ,अनूपपुर से अनुरोध है कि किरर घाट हादसा और महीनों इसके ध्वस्त रहने की आशंका से जुडे विषय की शिकायत प्रभारी मंत्री से वे स्वयं करें या हमें करने की अनुमति दें। हम सत्ता में हैं....!  इसका मतलब यह नहीं कि हम अधिकारियों के निकम्मेपन की ओर आंखे बंद कर लें।

किरर घाट एक वर्ष से क्षति ग्रस्त है। हम लगातार इस ओर अधिकारियों ,जन प्रतिनिधियों का ध्यानाकर्षण करते रहे हैं। इसके बावजूद इन्होंने समय रहते ध्यान नहीं दिया। केवल इनकी लापरवाही से आज आम जनता परेशान है और महीनों अनूपपुर- राजेन्द्रग्राम मार्ग बन्द रहने वाला है। यह सरकारी और जनता के पैसे का अपव्यय करने और भ्रष्टाचार को बढावा देने की तरकीब क्यों ना माना जाए?

   MPRDC के संभागीय प्रबंधक कभी कार्यालय से बाहर निकलते हैं क्या ? इन्हे जैतहरी- राजेन्द्रग्राम मार्ग का स्वत: पहले अवलोकन करना चाहिए था । इस मार्ग का घाट किरर से अधिक खतरनाक और जानलेवा है। इनकी एक साल की लापरवाही के कारण अमरकंटक पर्यटन के सबसे महत्वपूर्ण मानसूनी  अवसर पर हजारों लोग रोज परेशान हो रहे हैं।

 जिलाध्यक्ष ,अनूपपुर स्वत: मंत्री जी का ध्यानाकर्षण कर आवश्यक कार्यवाही करवाएं या हम स्वयं इसके लिये आगे आने को बाध्य होंगे।

*सादर*

भवदीय --

*मनोज द्विवेदी साधारण कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर, मप्र*

बढ़ती महंगाई को लेकर कल प्रभारी मंत्री को जिला कांग्रेस कमेटी सौपेगी ज्ञापन


अनूपपुर 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की आदिम जाति कल्याण मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह के 12 जुलाई 2021 को अनूपपुर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी बढ़ती महंगाई को लेकर एक ज्ञापन सौपेगी।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने बताया कि पूरे भारत में अनूपपुर जिला पेट्रोल डीजल की महंगाई में चर्चा का विषय बना हुआ है।सर्वाधिक दाम पूरे भारत में अनूपपुर में है।जिससे महंगाई हर चीज में बढ़ रही है चाहे वह खानपान से संबंधित हो या आवागमन से संबंधित हो। महंगाई के चलते लोगों की कमर टूट गई है वहीं अघोषित बिजली की कटौती से लोग त्रस्त हो चुके हैं।अनाप-शनाप बिजली बिल लोगों के लिए समस्या बने हुए हैं।लॉकडाउन के समय मोटर वाहन चालको को ठेकेदारों को राहत प्रदान की गई लेकिन आम जनता को किसी तरह की राहत नहीं दी गई।महंगाई के चलते गरीब, आदिवासियों, मध्यम वर्ग के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा पर हमला किया।उन्होंने कहा की  जनता की जेबों पर मोदी सरकार और शिवराज सरकार डाका डाल रही है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि एक ओर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम कम होते जा रहे हैं, वहीं भाजपा सरकार पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है।अब तो पेट्रोल व डीजल के दाम देश में शीर्ष पर पहुंच गए हैं,जिसका सीधा असर किसान, आम जनता व ट्रांसपोर्टरों पर पड़ रहा है और महंगाई चरम पर पहुंच गई है।वहीं भाजपा के पूंजीपति मित्रों के जेब मोदी सरकार भर रही है।

पशु चिकित्सालय में नियम विरुद्ध हो रहे बाउंड्री वाल निर्माण को सांसद ने रोकने को कहा


अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम

पशु चिकित्सालय राजेंद्र ग्राम में बाउंड्री वाल का निर्माण हो रहा था जो स्टेट हाइवे रोड से  50 फिट (पचासा) भी नहीं छोड़ा गया है वहीं बस स्टैंड लिंक रोड में एकदम सटाकर बना रहे हैं जिसको लेकर फुटपाथ संघ राजेन्द्रग्राम और जयस,भीम आर्मी, तथा कई सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर पिछले कई दिनों से ज्ञापन दे रहे थे जिस विषय को लेकर लोकप्रिय हिमाद्री सिंह ने स्वयं पहुंची और देखा कि हाईवे रोड से 30 फीट में ही बाउंड्री वाल का निर्माण हो रहा है! जो कार्य अवैध है जिसे संसद जी ने ठेकेदार को काम रोकने को कही है।

फुटपाथ व्यापारियों में काफी खुशी और उत्साह भी देखने को मिला है क्योंकि स्वयं सांसद महोदया कार्यस्थल में पहुंचे और फुटपाथ व्यापारियों की समस्या को सुनकर आश्वासन दिया की बाउंड्री वॉल के साथ दुकान भी निर्माण कराया जाएगा जिससे आत्मनिर्भर भारत स्वालंबन लोकल फॉर वोकल का सपना भी साकार होगा जिसको लेकर सभी व्यापारी ,सामाजिक संगठनों, ने लोकप्रिय सांसद का दिल से धन्यवाद भी किया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget