संभाग के नाम रौशन, बांधवी अमेरिका में होने वाले शूटिंग वर्ल्ड कप के लिए चयनित


म.प्र. के शहडोल की बांधवी सिंह का चयन अमेरिका के पेरू में होने वाले शूटिंग वर्ल्‍ड कप के लिए हुआ है।

शहडोल

शूटिंग के क्षेत्र में जानी-मानी खिलाड़ी और शहडोल के कुंअर यशवर्धन सिंह की सुपुत्री बांधवी सिंह का चयन अमेरिका के पेरू में होने वाले शूटिंग वर्ल्ड कप के लिए हुआ है। बांधवी सिंह शहडोल मुख्यालय की रहने वाली हैं और इनके पिता यशवर्धन सिंह राजघराने से संबंध रखते हैं। अपने पिता से प्रेरणा लेकर बांधवी ने कक्षा दसवीं से ही शूटिंग में दिलचस्पी दिखाते हुए इसका अभ्यास शुरू कर दिया था और पिछले 5 सालों में अपने इस खेल के हुनर की बदौलत उन्होंने राज्य स्तर और नेशनल स्तर पर कई मेडल जीते हैं ।

कोरोना के कारण अभी बीच में गेम नहीं हो पाए लेकिन अब कोरोना की दूसरी लहर समाप्त होते ही गेम की शुरुआत हो गई है। बांधवी को साउथ अमेरिका के पेरू शहर में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए चयनित किया गया है। यह खबर मिलते ही शहडोल के लोगों में खुशी का माहौल है।

मध्य प्रदेश के शूटर्स में बांधवी सिंह का अपना अलग ही मुकाम है। वर्ल्ड कप के लिए अभी जुलाई महीने में भोपाल में रहकर अभ्यास करेंगी इसके बाद 1 अगस्त से 12 अगस्त तक दिल्ली में ट्रायल होंगे वहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी और इसके बाद साउथ अमेरिका में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने जाएंगी।

*पहले दिल्ली में होंगे ट्रायल*

बांधवी भोपाल में जुलाई महीने में अभ्यास करेगी और इसके बाद 1 अगस्त से दिल्ली में होने वाले ट्रायल में हिस्सा लेंगे इस ट्रायल में पूरे देश से 18 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें से ट्रायल के बाद पेरू के लिए सिलेक्शन होगा इसके लिए बांधवी सिंह में पूरी तैयारी की है।

*फूफा बिपिन रावत ने हमेशा किया प्रोत्साहित*

उल्लेखनीय है कि शूटर बांधवी भारत के पूर्व थल सेना अध्यक्ष कर्नल विपिन रावत की भतीजी हैं। बांधवी को फूफा विपिन रावत ने शूटिंग के लिए काफी प्रोत्साहित भी किया है। पिता यशवर्धन सिंह से प्रेरणा लेकर उन्होंने अपने गेम की शुरुआत की है और उनका सपना है कि देश के लिए खेलते हुए नाम रोशन करें।


पुलिस की बड़ी सफलता 407 में 6 क्विंटल 11 किलो 50 लाख का गांजा जप्त

*अपडेट खबर*


अनूपपुर

सब्जियों के नीचे एक टाटा 407 वाहन में गांजा छिपाकर लाया जा रहा था जिसे जिले की भालूमाड़ा थाना अंतर्गत फुनगा चौकी पुलिस द्वारा शुक्रवार देर रात वाहन जांच के दौरान तलाशी ली तो वाहन में 6 क्विंटल 83 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। जप्त गांजा की कीमत 50 लाख रूपए है। एक कार भी जप्त की गई है। इस मामले 4 लोगों को हिरासत में लिया गया। यह गांजा उड़ीसा से जिले में खपाने लाया जा रहा था।

मामले की जानकारी देते हुए भालूमाड़ा थाना प्रभारी हरिशंकर शुक्ला ने बताया कि 9 जुलाई की रात 11 बजे फुनगा चौकी अंतर्गत चमन चौक फुनगा में वाहन चेकिंग के दौरान उक्त पिक अप के ऊपरी भाग में लौकी और खीरा आदि सब्जियों से ढका हुआ था। टाटा 407 वाहन का नंबर OD 14 V 0343 है। इस वाहन की तलाशी ली गई तो विभिन्न बोरियों और पन्नियों में मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ था। बताया गया इस वाहन के आगे -आगे एक एमजी हेक्टर कार भी  रैकी करते हुए चल रही थी। जब दोनों वाहन को रुकवाया गया तो भागने की कोशिश की गई। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर पहले टाटा 407 वाहन को फुनगा के पास पकड़ा गया। इस वाहन में रखे गांजा की इलेक्ट्रॉनिक कांटा से तौल कराई गई तो 6 कुंटल 11 किलो गांजा जिसे नियमानुसार जप्त किया गया। इस वाहन में आरोपित राजेश सिंह पिता स्वर्गीय राम रतन सिंह 46 वर्ष निवासी गोपूबंदी  पाली थाना प्लांट जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा और रघुनाथ पिता स्वर्गीय लखनलाल साहू 35 वर्ष निवासी डेजी मार्केट जनता निवास गली थाना प्लांट साइड जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा को मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा रेकी करने वाले मोहम्मद रिजवान और सत्येंद्र पटेल के कब्जे से भी मादक पदार्थ गांजा करीब 72 किलो कीमत 8 लाख जप्त किया गया इस तरह कुल मादक पदार्थ 6 क्विंटल 83 किलो कुल कीमत 50 लाख का जप किया गया तथा चार पहिया वाहन एमजी हेक्टर कार शोल्ड कीमत 26 लाख रुपए तथा पिकअप कीमत 7 लाख को भी जप्त किया गया।

पुलिस की बड़ी कार्यवाही 35 लाख को लगभग 5 क्विंटल गांजा पकड़ा गया?


अनूपपुर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की गांजा माफिया के खिलाफ एक और बड़ी कार्यवाही देखने को मिल रही हैं।जिले के भालूमाड़ा थाना अंतर्गत की फुनगा चौकी पुलिस ने 5 क्विंटल से ज्यादा का गाँजा पकड़ा है । हालांकि अभी चौकी में वजन किया जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार 9/10 जुलाई की रात उड़ीसा नंबर के 407 ट्रक में कोतमा रॉड में कही जा रहा था मामले में  दो ड्राइवर सहित गांजे के तस्कर मोहम्मद रिजवान एवं सत्येंद्र गिरफ्तार बड़ी जालसाजी से रायपुर से लाया जा रहा था गांजा गांजा लगभग 35 लाख कीमत का बताया जा रहा है फुनगा पहुंचते ही पुलिस की टीम जो फुनगा चौकी के सामने जांच में लगी थी उन्होंने देखा कि एक संदिग्ध पिकअप वाहन ऊपर से सब्जी लोड किए जा रहा है और उसके आगे एक महंगी एमजी हेक्टर कार जिसमें तस्कर बैठे हैं वह भी हैं जब पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने गाड़ी रुकवाई ड्राइवर गाड़ी बैक करके भागने की कोशिश किया लेकिन फुनगा पुलिस ने उन्हें धर दबोचा थाना प्रभारी हरिशंकर शुक्ला के नेतृत्व में जांच दल ने यह कार्यवाही की 4 क्विंटल के ऊपर की एक बड़ी खेप है जो कि जिले में गलने वाली थी। फिलहाल पूंछतांछ जारी है जिससे और भी खुलाशा हो सकता हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget