अनूठा शहर, कोयलांचल की सड़को पर दुकानदार और ग्राहक मार रहे मछली


*मौन जनप्रतिनिधि, अधिकारी नही दिखाई दे रही जनता की समस्याएं*

अनूपपुर/बिजुरी

 नगर पालिका बिजुरी अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7 दलदल मुख्य चौराहे से लेकर माइनस जोड़ने वाली सड़क जिसकी हाल बहुत ही दयनीय हो गई है सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है कि  मानव तलाब जैसा प्रतीक हो रहा है जिससे नाराज युवा इस सड़क पर ही मछली मारने का कार्य करने लगे युवाओं ने बताया कि हम यही के दुकानदार हैं और इस सड़क की वजह से हमें बहुत ज्यादा समस्या का सामना करना होता है थोड़ा भी पानी गिरा तो सड़क तलाब जैसा प्रतीक होने लगता है और इस हालत को देखकर कोई भी कस्टमर इस मार्केट की ओर नहीं आना चाहता एक तो सबसे बड़ी मार व्यापारियो लॉकडाउन की पहले ही पड़ चुकी है उसके बाद जैसे ही मार्केट यथावत धीरे धीरे चालू हुआ उसी तरह तुरंत  बरसात का मौसम आ गया और इस हालत को देखकर दुकानदार बड़ी ही दुखी हो रहे हैं और दुकानदार, ग्राहक, युवा नाराज होकर इस सड़क पर ही मछली पालन करने और मछली मारने बैठ गये हैं।

*युवाओं ने ज्ञापित किया धन्यवाद*

सड़क को देखते हुए वह इसकी देखरेख ना करने से परेशान नगर की जनता बाई युवाओं द्वारा गड्ढों के आस-पास बैठकर मछली मारने का कार्य शुरू कर दिया और इसी के साथ  साथ उन्होंने बिजुरी नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद व कोरजा सब एरिया सभी को भी धन्यवाद दिया युवाओं ने बताया कि यह सड़क वैसे कई सालों से इसी प्रकार से है और हम लोग कई सालों से इस समस्याओं का सामना कर रहे हैं कई बार लोगों ने इसको लेकर चक्का जाम भी किया स्थानीय पार्षद ने भी कई बार इस समस्या को लेकर चक्का जाम नगरपालिका बिजुरी को ज्ञापन दिए लेकिन हमेशा आश्वासन छोड़ कुछ ना हाथ लगा।

*गड्ढे में सड़क या फिर सड़क में तालाब*

यह सड़क मार्ग माइनस तिराहा होते हुए कपिलधारा दलदल तिराहे व डोला होते हुए मध्यप्रदेश में छत्तीसगढ़ जाने वाली सड़क एन.एच पर जाकर मिलती है जहां से कॉलोनी वासियों व मुख्य मार्ग पर जाने के लिए इस सड़क पर होकर ही गुजरना पड़ता बारिश होते ही सड़क में लबालब पानी भर जाता है जिसके कारण गड्ढों का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है जिसके कारण दुर्घटनाएं तो होती ही है बात यह खड़ी हो रही है कि नपा के अधिकारियों व कर्मचारियों को यह सड़क दिखाई नहीं दे रही या फिर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं अधिकारी सड़क की दुर्दशा ऐसी हो चुकी है कि अब लग रहा है कि गड्ढे में सड़क है या फिर सड़क अब तालाब बन चुकी है।

*सड़क में गड्ढे से घायल हो रहे राहगीर*

नगर के जनता व युवाओ द्वारा बताया गया कि दलदल तिराहे से कपिलधारा कॉलोनी तक कोयला परिवहन से सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है साथ ही सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो जाने से राहगीर आए दिन घायल हो रहे हैं जिसका निर्माण अब तक नहीं हो पाया है कालरी प्रबंधन व नपा द्वारा हर बार आश्वासन तो  दिया जाता है लेकिन प्रबंधन व नपा द्वारा न तो सड़क का निर्माण कराया  गया और नाही गड्ढों को भरवाया गया जिससे गड्ढे अब तालाब का रूप धारण कर चुके हैं बहुत जल्दी नगर के युवाओं द्वारा इसमें मछली पालन का कार्य भी किया जाएगा जिससे युवाओं को रोजगार का भी अवसर मिलेगा।

पत्रकार सुमिता शर्मा कमिश्नर राजीव शर्मा से मुलाकात कर जिले की समस्या से अवगत कराया


अनूपपुर

कोयलांचल क्षेत्र राजनगर की पत्रकार राष्ट्रीय हिंदी मेल दैनिक अखबार जबलपुर की जिला प्रतिनिधि सुमिता शर्मा ने शहडोल संभाग कमिश्नर राजीव शर्मा से सौजन्य से मुलाकात कर सप्रेम भेट दिया। मुलाकात के दौरान कमिश्नर साहब ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने की सराहना की एवं कार्य को लक्ष्य की प्राप्ति तक पहुचाने का ट्रिक बताया। सुमिता शर्मा वैक्सिनेशन के लिए अपने क्षेत्र में वालेंटियर के रूप में भी कार्य कर रही हैं ज्यादा से ज्यादा लोगो को अपने क्षेत्र में वैक्सीनेशन कराने के लिए कहा और जो लोग कोरोना वैक्सीन डर के कारण नही लगवा रहे हैं उन लोगो के बीच जागरुक करने का कार्य करे। सुमिता शर्मा ने अपने जिले एवं कोयलांचल क्षेत्र की समस्याओं पर भी जानकारी से अवगत कराया कार्यक्रम  की अवगत कराया।

फुटपाथ संघ के बैनर तले गुमटी व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

मुख्यालय राजेंद्रग्राम के फुटपाथ में दुकानें संचालित कर अपनी जीविका निर्वहन करने वाले फुटपाथ व्यापारी संघ अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम 6 जुलाई दिन मंगलवा दोपहर 12 बजे नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यलय पुष्पराजगढ़ पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सहित राजस्व मंत्री, जिला कलेक्टर व अनुविभागीय अधिकारी पुष्पराजगढ़ को देते हुए उक्त संघ ने मांग रखी है कि राजेंद्रग्राम में रीवा अमरकण्टक मुख्य सड़क मार्ग एवं बस स्टेण्ड मार्ग राजेन्द्रग्राम की सड़क पर पचासा को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, पशु चिकित्सालय राजेन्द्रग्राम के तीन दिषाओं की ओर काम्पलेक्स (दुकान) सह बाउन्ड्री निर्माण कराया जाए। वर्तमान समय मे पशुचिकित्सालय के चारों तरफ बाउंडरी वाल का निर्माण कार्य पूरे गति से जारी है। ज्ञापन में लिखा गया है कि तहसील मुख्यालय स्थिति पषु चिकित्सालय के एक ओर रीवा- अमरकण्टक मुख्य मार्ग है तो अन्य दो दिशाओं में बस स्टैण्ड मार्ग आता है। वर्तमान में निर्माणाधीन बाउंडरी वाल सड़क मार्ग के दोनो तरफ छोड़े गए 50 फिट (पचासा) अतरिक्त जगह को न छोड़ते हुए किया जा रहा है जो पशुचिकित्सालय के द्वारा सड़क की जमीन का अतिक्रमण करने की श्रेणी में आता है। साथ ही निर्माण के लिए ली जाने वाली विभागीय एनओसी भी उक्त निर्माण के लिए नही ली गई है। इस निर्माण से आम जनता की क्षति हो रही है। तथा पर्यावरण प्रभावित होने की संभावना है। ज्ञापन में लिखा गया है कि बीते दिनांक 22/06/2021 को शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह के निवास मे जिला पशु चिकित्सालय अनूपपुर, स्थानीय वारिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारीगण, तहसीलदार की मौजूदगी में बाउन्ड्री वाल के साथ ही 10X15 वर्ग फिट लम्बा चौडा दुकान ( काम्पलेक्स) इसी चिकित्सालय के परिसर से लगी ठेला वालो को उक्त काम्पलेक्स निर्माण कर देने का आष्वासन फुटपाथ संघ के व्यापारियों को दिया गया था। बावजूद इसके मनमानी तरीके से पषुचिकित्सालय के अधिकारियां द्वारा बिना दुकान निर्माण के ही दीवाल निर्माण कराया जा रहा है, जिससे फुटपाथ के ठेला व्यवसायियो को परिवार का जीविका चलाना मुसकिल हो गया है उनका व्यवसाय समाप्त हो रहा है। जिसपर बिचार किया जाना आवष्यक है। साथ ही कहा गया कि दैनिक उपार्जन कर परिवार पालन पोषण करने वाले फुटपाथ ठेला व्यवसायियों के समस्या व जनहित में पशु चिकित्सालय बसनिहॉ/पुष्पराजगढ के द्वारा मुख्य मार्ग व बस स्टैण्ड मार्ग में बिना पचासा छोडे अवैध किये जा रहे अतिक्रमण पर रोक लगाये जाने एवं ठेला व्यवसायियों के परिवार व पेट पर्दा को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल बाउन्ड्री बाल्व निर्माण कार्य पर रोक लगाया जाए। फुटपाथ व्यपारी संघ वर्तमान कार्य की निंदा करता है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget