पत्रकारों के विरुद्ध टिप्पणी निंदनीय, चौथे स्तंभ का अपमान बर्दाश्त नही- श्रीधर


*मध्य प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के सचिव ने सीएमओ के कार्यशैली पर उठाए सवाल, भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर हो कार्यवाही*

अनूपपुर

अनूपपुर जिले के अंतिम छोर पर बसे नवगठित नगरपंचायत डोला, डूमरकछार व बनगवां में हुई भर्तियां और संविलियन का मामला आज जिले ही नहीं अपितु समूचे संभाग व प्रदेश स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन अब तक इस विषय पर जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है और इस मामले में हुए भ्रष्टाचार पर जब पत्रकारों ने आवाज बुलंद करने की कोशिश की तो संबंधित सी एम ओ के द्वारा पत्रकारों पर ही उंगलियां उठाई गई,जो कि चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता का हनन है और अत्यंत निंदनीय है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव श्रीधर शर्मा ने नवगठित नगरपंचायतों बनगवां, डूमरकछार व डोला में हुए भर्ती घोटाले व पत्रकारों के विरुद्ध की गई बेतुकी टिप्पणी के विरुद्ध मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है और आपने कहा है कि यदि संबंधित जिम्मेदार समय रहते इस पर उचित जांच व कार्यवाही नहीं करते हैं तो आगामी कार्यवाही के लिए  स्वयं प्रशासन जिम्मेदार होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखबारों में लगातार प्रकाशित हो रहे नवगठित नगर परिषद बनगवां, डूमरकछार, डोला में भर्ती घोटाले की खबरों पर बौखलाए सीएमओ ने दो पत्रकारों पर बेतुकी टिप्पणी की थी, जिसको लेकर पूरे जिले भर की मीडिया में आक्रोश व्याप्त है। जब भी किसी ने नगर परिषद द्वारा भर्ती के संबंध में किसी भी प्रकार जानकारी लेने की कोशिश की है तो अब तक कोई जानकारी उसे प्रदान नहीं की गई है। आखिर एक सी एम ओ आज पूरे जिले भर में कैसे इतना प्रभावशाली हो गया? किसके संरक्षण पर हौसले इतने बुलंद हैं कि सी एम ओ के द्वारा क्षेत्र में दबंगई के साथ किसी प्रकार की टिप्पणी के लिए स्वतंत्रता है? ये जांच का विषय है और जल्द से जल्द इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

सिर्फ 50 की है इजाजत लेकिन शादी में पहुंच गए 1000 लोग, मैरिज हॉल और दूल्हा-दुल्हन के परिजनों पर लगा 9 लाख का जुर्माना


सरगुजा(छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक शादी समारोह में 1000 से ज्यादा मेहमानों के इकट्ठा होने पर जिला प्रशासन ने मेरिज हॉल को सील कर दिया है और कुल नौ लाख 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है. सरगुजा जिले के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम में 1000 से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाकर कोरोनावायरस संबंधी नियमों का उल्लघंन करने पर डीएम संजीव कुमार झा के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने मैरिज हॉल को सील कर दिया है. उन्होंने आगे बताया कि मैरिज हॉल मैनेजर और वर-वधु पक्ष पर कुल नौ लाख 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है. अंबिकापुर के अनुविभागीय दंडाधिकारी प्रदीप साहू ने बताया कि इस महीने की दो तारीख को शहर के चौरसिया मैरिज गार्डन में एक शादी हुई थी.इस दौरान जिला प्रशासन को जानकारी मिली थी कि शादी में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए थे.साहू ने बताया कि जब रविवार को इसकी जांच की गई, तब पता चला कि करीब 1000 लोगों को इकट्ठा कर कोरोनावायरस संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया था.

*प्रशासन ने मैरिज हॉल और दूल्हा, दुल्हन पक्ष पर लगाया जुर्माना*

उन्होंने बताया कि जिले में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 50 निर्धारित की गई है. इस वैवाहिक कार्यक्रम में कोरोनावायरस दिशानिर्देशों के उल्लंघन के कारण चौरसिया मैरिज गार्डन के संचालक वीरेंद्र चौरसिया के खिलाफ चार लाख 75 हजार रुपए और विवाह कराने वाले वर के पिता सरोज साहू पर दो लाख 37 हजार रुपए और वधु के पिता प्रकाश साहू पर दो लाख 37 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

*कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर हुई कार्रवाई*

अधिकारी ने बताया कि जुर्माने का भुगतान नगर निगम कार्यालय को देने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि सरगुजा जिला प्रशासन कोविड-19 की रोकथाम को लेकर सख्त कदम उठा रहा है. नियमों को ताक पर रख कर वैवाहिक कार्यक्रम में अनुमति से ज्यादा संख्या में लोगों की भीड़ जुटाने पर मैरिज हॉल के संचालक और वर-वधु पक्ष पर कार्रवाई की गई हैं।

कमिश्नर के निर्देशानुसार ग्राम सेवा अभियान के तहत सफाई कार्य का शुभारंभ


अनूपपुर/कोतमा

शहडोल संभाग में 1 जुलाई से 15 सितंबर  तक संचालित किए जा रहे हैं। अनूपपुर जिले में सुश्री सोनिया मीणा कलेक्टर अनूपपुर के मार्गदर्शन में ग्राम सेवा अभियान प्रभावी ढंग से क्रियान्वित हो रहा है। इसी क्रम मे 5 जुलाई को जनपद पंचायत कोतमा के अंतर्गत रामसागर तालाब निगवानी की सफाई अभियान का  अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष  बृजेश गौतम के द्वारा किया जाकर सफाई कार्य का शुभारंभ किया गया। सफाई अभियान में जनपद उपाध्यक्ष  अभिषेक सिंह, कोतमा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष  सुनील उपाध्याय, द्वारिका उपाध्याय, निगवानी के सरपंच, उपसरपंच, सचिव ग्राम रोजगार सहायक के सहित अनेको पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधि व ग्राम   वासियों द्वारा तालाब सफाई कार्य किया गया। वास्तव में सरोवर हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर हैं इनका रखरखाव एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना अत्यावश्यक है। इस दिशा में शहडोल कमिश्नर  राजीव शर्मा के द्वारा ग्राम सेवा अभियान की पहल कर  प्राचीन धरोहरों को संजोए रखने का किया जा रहा सार्थक प्रयास बहुत ही सराहनीय कदम है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget