बेटी लापता, किसान ने ढूंढने वाले को जमीन बेचकर 50 हजार देने की घोषणा की 


सतना

सतना जिले के मैहर थाना के अंतर्गत आने वाले न्यू अरकंडी से 28 जून से घर से लापता हुई शादीशुदा महिला का अब तक पता नहीं चलने से उसके मजदूर और किसान पिता लगातार परेशान हो रहे हैं। पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए फरियादियों ने अब खुद भी महिला को ढूंढने की कोशिश तेज कर दी है। पूरे मामले में 30 जून को पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज की गई लेकिन पांच जुलाई तक भी महिला का पता नहीं चला तो परेशान होकर लापता महिला के बूढ़े किसान पिता ने अपनी लड़की का पता बताने वाले को अपनी जमीन बेचकर 50 हजार रुपये दिए जाने का एलान कर दिया है।

शिकायतकर्ता व लापता महिला 30 वर्षीय पूजा पटेल के पति गजेंद्र पटेल ने नईदुनिया से चर्चा कर बताया कि वह मज़दूर है। उसके दो छोटे बच्चे एक पांच साल और दूसरा आठ साल का है। उनके ससुर कल्लू प्रसाद पटेल ने अपनी जमीन बेचकर 50 हजार रुपये ढूंढने वाले को इनाम देने का एलान किया है

उन्होंने बताया कि लगातार पुलिस से मदद और फोन कॉल डिटेल के जरिए उनकी पत्नी को ढूंढने की मांग पुलिस से की गई लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। महिला के लापता हो जाने का कारण पूरा परिवार परेशान हो रहा है।

सीसीटीवी कैमरे में दिखी महिला : इस मामले में मैहर थाना प्रभारी विद्याधर पांडेय का कहना है कि फरियादी की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। हमने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी है जिसमें महिला अकेले फोन पर बात करते हुए खुद कहीं जाती दिखाई दी है। महिला को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं महिला के स्वजनों ने अपहरण की भी आशंका जताई है

नगर परिषद मामले मे शिवसेना जिला संगठन प्रमुख ने  विधायक को सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के नवगठित नगर परिषद डोला/बनगवाँ/डूमरकछार  मे नियम विरुद्ध किये गये संविलियन मामले में शिवसेना अनूपपुर जिला संगठन प्रमुख प्रकाश सोनी ने आज दिनांक 05 जुलाई 2021 को कोतमा विधायक सुनील सराफ जी को (उनके अनुपस्थिति मे उनके निज सचिव) को ज्ञापन सौंपकर यह मांग किया है कि उक्त मामले मे तहसीलदार-कोतमा, एसडीएम-कोतमा व कलेक्टर अनूपपुर को लगातार शिवसेना द्वारा ज्ञापन दिया जा रहा है, मगर अधिकारी उक्त मामले पर संज्ञान लेने को तैयार नही इस लिये कोतमा विधानसभा क्षेत्र की जनता द्वारा चुने गये माननीय विधायक जी से आग्रह किया गया है कि उक्त मामले मे जल्द से जल्द कार्यवाही करवाने हेतु ठोस कदम उठावें जिससे स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। ज्ञापन सौंपने मे राजनगर नगर अध्यक्ष कमलेश सिंह, नगर उपाध्यक्ष अनिल चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

मवेशी चराने गए वृद्ध की अज्ञात कारणों से मौत


अनूपपुर/अमरकंटक

5 जुलाई को अमरकंटक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमगवा निवासी 65 वर्षीय केदार पिता स्वर्गीय खेती सिंह और जो आज सुबह अपने घर से 100 मीटर दूर अपने मवेशियों को चराने गया था वही 10:00 बजे के लगभग पड़ोस के लोगों ने मृतक के परिजनों को केदार के गंभीर स्थिति में घायल होकर रोड के किनारे पड़े होने की बात बताने पर परिजनों द्वारा गंभीर रूप से घायल वृद्ध केदार को उपचार हेतु निजी वाहन से जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया जहां उपचार दौरान 1:00 बजे के लगभग वृद्ध की मौत पर डॉक्टर की सूचना पर अस्पताल पुलिस द्वारा पंचनामा,शव परीक्षण कराने बाद मृतक के शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपा गया एवं  साथियों के कथन लेख करने बाद प्रकरण की डायरी थाना अमरकंटक को भेजी गई।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget