पंचायत में गुणवत्ता विहीन कार्य, फर्जी आहरण, व्याप्त भ्रष्टाचार पर खोला मोर्चा


*एसडीएम से हुई शिकायत, पंचों ने सरपंच को पद से पृथक करने की मांग*

अनूपपुर

ग्राम पंचायत मौहरी जनपद पंचायत जैतहरी जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश अंतर्गत ग्राम प्रधान श्री मती राम बाई बैगा द्वारा शासकीय नियमों एवं  विनियमो के विपरीत मनमाने तरीके से ग्राम पंचायत के अन्य सदस्यों को विश्वास में ना लेकर स्वेच्छा पूर्वक विधि विरुद्ध तरीके से ग्राम पंचायत का संचालन प्रस्ताव व ग्राम सभा की अनुमति के बिना शासकीय राशियों का दुरुपयोग मनमाने तरीके से कर रही है ग्राम प्रधान के द्वारा प्रस्ताव रजिस्टर में कभी भी सभी सदस्यों का हस्ताक्षर कराए बिना निर्माण कार्य विधि  विरुद्ध तरीके से प्राक्कलन के विपरीत गुणवत्ता विहीन कार्य करा कर फर्जी तरीके से राशि का आहरण  कर लिया जाता है विधायक निधि से तीन पुलिया निर्माण का कार्य माननीय मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह जी के द्वारा मौहरी ग्राम को दिया गया था  निर्माण क्रमशः 14 लाख 98 हजार एवं 750000 एवं ₹750000 की लागत से ३० लाख रुपए पुल निर्माण के लिए स्वीकृत हुआ जिसकी निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत मौहरी है  जिस कार्य को भी कमीशन खोरी की वजह से ग्राम प्रधान एवं सचिव के द्वारा ठेकेदारों के द्वारा कराया जा रहा है और गुणवत्ता विहीन कार्य हो रहा है और फर्जी तरीके से  बिल लगाकर पैसों का आहरण कर लिया जा रहा है प्राक्कलन के अनुसार ना तो उसमें सीमेंट की मात्रा डाली जा रही है ना ही सरिया प्राक्कलन अनुसार उस में लगाया जा रहा है ग्राम पंचायत मौहरी के  पंचायत भवन में बाउंड्री वॉल कराया गया है जिस बाउंड्री वाल को पूर्ण भी नहीं कराया गया है और पूरी राशि का गबन कर लिया गया है एवं वार्ड क्रमांक 9 वार्ड क्रमांक 10 वार्ड क्रमांक 3 वार्ड क्रमांक 5 वार्ड क्रमांक 8 में बने आरसीसी रोड का निर्माण हुआ है वह भी गुणवत्ता विहीन होने से निर्माण होने के कुछ महीनों बाद ही उखड़ कर एक के एक गिट्टी बाहर निकल कर इधर उधर फेंकी जा रही है इन गुणवत्ता विहीन कार्यों को देखते हुए एवं फर्जी राशियों का आहरण को देखते हुए ग्राम पंचायत मौहरी के सभी सदस्य उपसरपंच एवं सभी पंचों के द्वारा माननीय अनुविभागीय अधिकारी जैतहरी से आवेदन प्रस्तुत कर एवं शपथ प्रस्तुत कर अनुविभागीय अधिकारी से ग्राम प्रधान मौहरी को पद से पृथक करने की कार्यवाही की मांग  की है।

मीट मार्केट नही हटी तो युवा करेंगे आंदोलन, आदेश के बाद भी प्रशासन को कार्यवाही से परहेज


अनूपपुर

जिला मुख्यालय के अनूपपुर शहर के युवाओं ने मीट मार्केट को बाजार से हटाने एवं बाजार से बाहर दुकान लगाने का आगाज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों एसडीएम कमलेश पूरी द्वारा मीट व्यवसायियों के साथ बैठक कर उन्हें सख्त निर्देशित किया गया था की कोरोना संक्रमण उपरांत समस्त मीट मार्केट शहर से बाहर लगाए जाएंगे, जिसके लिए प्रशासन आवश्यक सफाई एवं लाइट की व्यवस्था करेगा । बावजूद इसके मीट व्यापारी शहर से बाहर जाने को राजी नहीं।गौरतलब है क्षेत्र के एसडीएम द्वारा किए गए निर्देश के बावजूद भी किसी भी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं दिखता है और यथावत मीट मार्केट शहर के बाजार के मध्य यथास्थिति लगाया जा रहा है जहां पर भारी मात्रा में लोगों की भीड़  एकत्रित होती है, साथ ही साथ मीट के कारण मक्खियां एवं कीड़े मकुड़े के  कारण यह बीमारियां जनित्र सोर्स बना हुआ है।उल्लेखनीय है कि जब प्रशासन के आदेश के बाद मीट व्यवसाई अन्यत्र बाजार लगाने को राजी नहीं है फिर भी प्रशासन कार्यवाही करने से परहेज कर रहा है तो नगर के युवा नेता अक्षय पांडे एवं नगर के अन्य उनके युवा साथियों द्वारा मीट मार्केट को बाजार एरिया से बाहर विस्थापित करने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है जिससे नगर में सामान्य स्थापित हो सके और यदि प्रशासन द्वारा समय पर स्थित कार्यवाही नहीं की जाती है तो जल्द ही युवा सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।

बाड़ी में मिली क्षत-विक्षत लाश, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर

जैतहरी थानांतर्गत ग्राम बलबहरा के रोहित राठौर पिता अर्जुन राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी बलबहरा ने 1 जुलाई गुरुवार को सुबह लगभग 11:00 बजे थाने में सूचना दी की बलबहरा में ज्ञानू की बाड़ी में मेरे पिता की क्षत-विक्षत लाश पड़ी है सूचना करता के बताए स्थान पर जैतहरी पुलिस मौके पर पहुंच मौका पंचनामा कर सबको पोस्टमार्टम के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी भिजवाया गया जहां से पीएम उपरांत सव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया वहीं पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 34 धारा 174 के तहत मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है थाना प्रभारी के के त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्जुन राठौर पिता स्वर्गीय श्याम लाल सिंह राठौर उम्र 46 वर्ष निवासी बलबहरा रहने वाला था और इनके परिजनों द्वारा मंगलवार 29 जून को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जहां आज उसके बेटे रोहित ने आकर सूचना दिया कि मेरे पिता की लाश बलबहरा ग्राम मे ज्ञानू के बाड़ी में क्षत-विक्षत पड़ी है जहां जाकर देखा गया प्रथम दृष्टा हत्या प्रतीत होता है क्योंकि अर्जुन राठौर सोमवार 28 जून से घर से लापता था बेटे की सूचना पर मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget