कच्चा मकान तोड़कर प्रधानमंत्री आवास बनाने वालो पर दबंगो द्वारा निर्माण कार्य पर रोक


*थाने पहुचा मामला थाना प्रभारी ने तहसीलदार को लिखा पत्र* 

अनूपपुर/भालूमाड़ा

जमुना कोतमा अनूपपुर जिले के थाना भालूमाडा़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत लतार में एक गरीब परिवार द्वारा अपना पुश्तैनी कच्चा मकान तोड़कर उसी जगह पर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया जा रहा था लेकिन गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने अपनी दबंगई उक्त कार्य पर रोक लगा दिया और मारपीट व गाली-गलौज करने लगे जिसको लेकर पीड़ित परिवार न्याय की आस में थाना भालूमाड़ा पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई


यह है मामला


पीड़ित जेठू यादव निवासी ग्राम लतार थाना पहुंचकर बताया कि वह अपनी पुश्तैनी जमीन पर बने घर को तोड़कर प्रधानमंत्री आवास के तहत घर बनवा रहा था और वह टॉप लेवल तक पहुंच भी चुका है तो वहां पर गांव के ही दबंग लोग रमेश केवट संतोष केवट आदि लोग लाठी डंडा लेकर मेरे एवं मेरे लेबर मिस्त्री को व मेरी बहू के साथ गाली गलौज करते हुए आवास निर्माण के कार्य को रुकवा दिया और कहा कि अगर निर्माण कार्य प्रारंभ करोगे तो जान से मार देंगे तब वह वहां से भागकर थाने आकर रिपोर्ट कर रहा है और श्रीमान जी से कार्यवाही की मांग करता है


है पुख्ता कागजात


पीड़ित रिपोर्ट करता जेठू यादव ने बताया कि वह जमीन 16 डिसमिल उसके बड़े भाई कोदू यादव के नाम पर है जिस पर 8/8 डिसमिल पर दोनों भाई वर्षों से रह रहे हैं और हमारा 3 पुस्त किस घर में गुजर-बसर कर चुका है साथ ही ग्राम पंचायत ने प्रमाण पत्र जारी किया है और पूर्व में स्थगन आदेश लगाया गया था जिसे नायब तहसीलदार के द्वारा हटाया गया है उक्त जमीन का नक्शा खसरा व कर्मी भी है पीड़ित जेठू यादव ने बताया कि बरसात के समय में वह व उसका परिवार और मवेशी वगैरह कहां जाएंगे इसलिए अतिशीघ्र घर का निर्माण करवाने की अनुमति दिलाया जाए साथ ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए


थाना प्रभारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार को लिखा पत्र


उप पूरे मामले को थाना प्रभारी भालूमाडा़ हरिशंकर शुक्ला ने गंभीरता से लेते हुए मामले की छानबीन करवाई और साथ ही मामला जल्दी सूलझ जाए इसके लिए उन्होंने तहसीलदार महोदय को पत्र लिखकर बताया कि उक्त  खसरा नंबर जेठू यादव के नाम पर दर्ज है और वह वहां पर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कर रहा था लेकिन संतोष केवट और रमेश केवट के द्वारा उक्त कार्य में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है जिससे शांति भंग होने की आशंका है इसलिए पटवारी महोदय को भेजकर तत्काल मामले का निराकरण किया जाए

विशाखापटनम-भगत की कोठी के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन  08 जुलाई से 


बिलासपुर – 01 जुलाई 2021 

             रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये विशाखापटनम-भगत की कोठी-विशाखापटनम के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08573 विशाखापटनम-भगत की कोठी प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 08 जुलाई 2021 से तथा गाड़ी संख्या 08574 भगत की कोठी-विशाखापटनम प्रत्येक शनिवार को दिनांक 10 जुलाई 2021 से आगामी सूचना तक चलेगी | 

             गाड़ी संख्या 08573 विशाखापटनम-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी प्रत्येक गुरुवार को विशाखापटनम से 05.25 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन 20.00 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08574 भगत की कोठी-विशाखापटनम साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शनिवार को भगत की कोठी से 20.00 बजे रवाना होगी तथा तीसरे दिन 09.50 बजे विशाखापटनम पहुंचेगी |  इस गाड़ी का वाणिज्य ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड़, अनूपपुर तथा शहडोल  स्टेशनों में दिया गया है |      

            इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 08 स्लीपर, 03 एसी-III, 01 एसी-II तथा 01 पेंट्रीकार सहित कुल 19 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा |

   इस गाड़ी की विस्तृत समय-सारणी निम्नानुसार है  



सत प्रतिशत टीकाकरण के नाम पर नगर पालिका सीएमओ कर रहे गुमराह


शहडोल/धनपुरी

 प्राप्त जानकारी के अनुसार धनपुरी सीएमओ के द्वारा झूठी वाहवाही लेने की नियत से नगर पालिका को सत प्रतिशत वैक्सीनेशन टीकाकरण बताया जा रहा है जोकि समझ से परे है यदि वैक्सीनेशन की निष्पक्ष पूर्ण जांच कराई जाए तो 60% लोगों को ही टीकाकरण हुआ है लेकिन कुछ तथाकथित संवादिया दलाल खबरीलाल और बेईमानों के द्वारा जिनके द्वारा प्रतिदिन गुणगान किया जाता है जैसे पूर्व काल में राजा महाराजाओं का गुणगान भाट लोग करते थे उसी प्रकार अनर्गल और झूठा प्रचार करके नगर पालिका के अधिकारी का महिमामंडन किया जा रहा है और तो और मुख्यमंत्री को यहां बुला कर सीएमओ के द्वारा किए गए अनियमितताओं की जांच को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जोकि नगर पालिका की जनता के साथ अन्याय है।

*मुख्यमंत्री जी ध्यान दें।*

प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री द्वारा हमेशा कहा जाता है कि भ्रष्ट अधिकारियों को नहीं छोडूंगा लेकिन मामा जी को चाहिए की धनपुरी नगरपालिका की वर्षों से हो रही जांच को निष्पक्षता से करने के लिए संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देश दें ताकि उनकी जो मनसा है वह सही रह सके और जनता जनार्दन का भरोसा भारतीय जनता पार्टी पर रहे।

*इधर भी हो नजरें इनायत।*

पड़ोसी नगर परिषद की सफलतापूर्वक वैक्सीनेशन को लेकर धनपुरी नगरपालिका भी  उनका नकल उतार रहा है जबकि बुढार नगर पंचायत में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ है लेकिन धनपुरी नगरपालिका इसके बिल्कुल विपरीत है और शत प्रतिशत टीकाकरण कार्यक्रम की दुहाई देने वाला कथित सीएमओ झूठ का पुलिंदा है यदि मुख्यमंत्री महोदय धनपुरी नगरपालिका क्षेत्र के वैक्सीनेशन की तरफ नजरें इनायत करें तो सच्चाई खुद वो खुद खुलकर सामने आ जाएगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget