भर्ती घोटाला, कलेक्ट्रेट के सामने शिवसेना का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कल


अनूपपुर

अनूपपुर जिला अंतर्गत नवगठित नगर परिषद डोला/डूमरकछार/बनगवाँ में नियम विरुद्ध तरीके से संविलियन कर  बड़े पैमाने पर बाहरी लोगो की भर्ती की गई। उक्त मामले शिवसेना अनूपपुर जिला इकाई द्वारा ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन को जानकारी दी गई परंतु आज दिनांक तक कोई भी कार्यवाही नही की गई, जिसके विरोध मे शिवसेना अनूपपुर जिला अध्यक्ष पवन पटेल के नेतृत्व मे Covid-19 लॉकडाउन का पालन करते हुये कल दिनांक 24 जून गुरुवार कल को कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन शिवसैनिकों द्वारा किया जायेगा । इसके पहले भी शिवसेना ने भर्ती घोटाले को लेकर जांच के लिए ज्ञापन सौपा था।

 प्रशासनिक देखरेख में छंगी की होगी शिक्षा दीक्षा, कन्या विद्यालय में मिला प्रवेश


अनूपपुर

सिर से माता पिता का साया उठने के बाद बेहतर परवरिश और शिक्षा से वंचित छंगी अब प्रशासनिक देखरेख में पढ़ाई जारी रख सकेगी। जिले के अनूपपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पसला के बनबांधा टोला निवासी स्वर्गीय माधव महरा की बेटी कुमारी छंगी का कक्षा नवमी में जिला मुख्यालय के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश हो गया है और रहने के लिए छात्रावास में भी जगह उपलब्ध हो गई है। करीब 10 वर्ष पहले कुमारी छंगी के पिता का निधन हो चुका है परिवार में वह अकेली रह गई। गांव में अपने चचेरे भाई के साथ अभाव भरा जीवन व्यतीत कर रही है। यह जानकारी मिलते ही शशिधर अग्रवाल ने बच्चे के बारे में और अधिक जानकारी हासिल की तथा पूर्व कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर को पत्र लिखकर शासकीय योजना के जरिए बालिका के शिक्षा और दीक्षा हेतु सहयोग की मांग रखी जिससे की बालिका का भविष्य उज्जवल हो सके। उक्त बालिका ने प्राथमिक माध्यमिक स्तर की शिक्षा चटुआ में हासिल की। सहायक आयुक्त जनजाति विभाग पीएन चतुर्वेदी के निर्देश के बाद बुधवार को जिला मुख्यालय के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया हुई विद्यालय के व्याख्याता कौशलेंद्र सिंह द्वारा कक्षा नवमी की समस्त विषयों की पुस्तकें और 10 सेट कॉपी सहित स्कूल बैग व अन्य शैक्षणिक सामग्री दी गई। इसी तरह बालिका का कन्या छात्रावास में भी प्रवेश करा दिया गया है विद्यालय खुलने पर बालिका छंगी छात्रावास में रह सकेगी और बगल के स्कूल में नियमित रूप से अध्यापन का कार्य कर सकेगी। खाने पीने की समस्या ना हो इसके लिए वर्तमान में खाद्य विभाग द्वारा अनाज की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि 


अनूपपुर

भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिला कार्यालय में 23 जून 2021 को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी नगर पालिका बिजुरी अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह नगर पालिका कोतमा उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा महिला मोर्चा की गुड़िया  रौतेल पुष्पा पटेल तथा अन्य उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि के अवसर पर छायाचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जिले भर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया और उनके द्वारा देश समाज और संगठन के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उनके पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न मंडलों में सेवा  कार्य के भी कार्यक्रम आयोजित किए गए उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget