जहर खाकर 63 वर्षीय  बुजुर्ग ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात           


अनूपपुर/

22 जून को कोतवाली अनूपपुर के सामतपुर  वार्ड नंबर 6 में  मंगलवार की सुबह 100 डायल पुलिस  कोविड-सूचना अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति मृत स्थिति में  तिफान नदी के पास मैदान मे मृत पड़ा है सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर देखी की  एक वृद्ध मृत पड़ा है जिसके पास एक थैला तथा अन्य सामग्री है पास में जहर की पुड़िया एक खुली तथा एक बंद है मृतक की पहचान पड़ोस के गांव हररी निवासी हरिराम पिता स्वर्गीय गरीबा राठौर उम्र 63 वर्ष के रूप में हुई जो सोमवार की सुबह घर से कपड़े थैला लेकर निकला रहा जो वापस नहीं लौटा घटना पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर साक्ष्य के कथन लेने बाद शव परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजा।

अब मर्द भी हो सकते हैं प्रेग्नेंट वैज्ञानिकों ने की भयंकर खुराफात


चाइना

चीन के वैज्ञानिक अजीबोगरीब रिसर्च करते रहते हैं. बीते दिनों चीन के वुहान लैब से निकले एक वैज्ञानिक ने दावा किया था कि चीन अजीबोगरीब रिसर्च करते रहता है. वहां कई ऐसे रिसर्च किये जाते हैं जो आमतौर पर अन्य देशों में बैन है. इसी के बीच अब चीन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने मर्दों प्रेग्नेंट करने का चमत्कार कर दिखाया है. इसके लिए वो कई सालों से रिसर्च कर रहे थे. अब जाकर इस रिसर्च का नतीजा सामने आ गया है।

चीन में वैज्ञानिकों द्वारा किये इस रिसर्च में नर चूहे की बॉडी पर एक्सपेरिमेंट किया गया. इसमें नर की बॉडी में सर्जरी के जरिये मादा की बॉडी से निकाला गया बच्चेदानी फिट किया गया. इसके बाद नर को प्रेग्नेंट कर सिजेरियन के जरिये बच्चे पैदा करवाए गए. इस रिसर्च के बाद अब फ्यूचर में मर्दों के प्रेग्नेंट होने के चांसेस बढ़ गए हैं. इंफोवार्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस रिसर्च के बाद अब वैसे ट्रांसजेंडर जो बच्चे पैदा करना चाहते हैं, को मदद मिलेगी।

ये एक्सपेरिमेंट शंघाई  के नेवल मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया. इसमें रिसर्चर्स ने मादा चूहों की बॉडी से बच्चेदानी को पहले बाहर निकला. इसके बाद उसे नर चूहे की बॉडी में फिट किया. इस यूट्रस ट्रांसप्लांट के बाद नर को प्रेग्नेंट कर उसकी सिजेरियन के जरिये डिलीवरी करवाई गई. इस रिसर्च को चार स्टेप में पूरा किया गया. इसे रैट मॉडल बताया गया. हालांकि, अभी इसकी सक्सेस रेट मात्र 3.68 परसेंट ही बताई गई है. नर चूहे में एक्सपेरिमेंट कामयाब हो गया और नर ने 10 बच्चे पैदा किये।

महिला पत्रकार का बयान भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाना मतलब मौत को गले लगाना


*ऐसी पत्रकारिता नही करना मुझे, अगर मुझे और मेरे परिवार को कुछ हुआ तो नेता, कर्मचारी, अधिकारी होंगे जिम्मेदार*

अनूपपुर/राजनगर

*एक पत्रकार महिला ने पत्रकारिता जगत में कई वर्षों से काम कर रही है उन्होंने आज अपनी आप बीती सोशल मीडिया में शेयर की है जिसे देखकर लगता हैं कि भ्रष्टाचार सब पर भारी है सत्य की सुना था सत्य की जीत देर से होती है मगर यहाँ पर सत्य को पैरों तले रौंदकर उसकी जीत को रोकने में कुछ लोग शामिल होकर रोज नित नए नए हथकंडे अपना रहे है जो कि गलत है मगर उन्ही का बोलबाला है और अपने सामने किसी को टिकने नही देना चाहते वो जो कर रहे हैं सही कर रहे हैं और उनके सामने जो कोई भी आएगा वो बलि का बकरा बनाकर हलाल कर देंगे*

मैं सुमिता शर्मा सभी को मेरा नमस्कार हमने एक बहुत बड़ी भूल कर दी कि हमें नगर परिषद का मुद्दा उठाया हमको नहीं मालूम था कि अपने ही हमारे दुश्मन हो जाएंगे हम स्वतंत्र पत्रकारिता करे तो जान का खतरा और पत्रकारिता अच्छे से न करे तो पत्रकार बिकाऊ हैं एक मे जान का खतरा एक मे बिकाऊ का मेडल इसीलिए आज से मेरे द्वारा नगर परिषद को लेकर कोई भी खबर नहीं लगाई जाएगी क्योंकि मुझे परिषद से ज्यादा अपना परिवार प्यारा है ना मुझे नगर परिषद में नौकरी करनी है और ना मुझे कोई मतलब जो अभी हमारे भाई नगर परिषद में नौकरी कर रहे हैं वह भी हमारे अपने ही हैं उनके लिए हमने मुद्दा उठाया था लेकिन हम को नहीं पता था कि इसमें हम ही दुश्मन बन जाएंगे इसलिए आज से हम नगर परिषद की लड़ाई यहीं खत्म करते हैं क्योंकि अब हम और हमारा परिवार सुरक्षित नहीं है अगर हम को और हमारे परिवार को कुछ हो जाता है तो  इस मामले में जिम्मेदार होंगे, चाहे वह नेता हो जाए अधिकारी हो‌  कर्मचारी हो सब जवाबदार होंगे हमने भी एक गरीब का नाम दिया था आज उस बात के लिए भी हम को ब्लैकमेल किया जा रहा है हो सके तो हमको माफ करना क्योंकि मुझे अपने परिवार की सुरक्षा पहले हैं। और पत्रकारिता बाद में ऐसी पत्रकारिता क्या करना जिसमे हम और हमारा परिवार सुरक्षित नही। भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाना क्या गलत है जो लड़ाई हम लोग लड़ रहे हैं वह बेरोजगार युवक के लिए लड़ रहे हैं जो इस क्षेत्र में रहते हैं उनकी लड़ाई में हम शामिल होकर उनकी आवाज बुलंद करने का जो बीड़ा हमने उठाया था उसको यही पर समाप्त कर रहे है हमको इस क्षेत्र के बेरोजगार युवक माफ कर देना हम अब आप लोगो का साथ नही दे सकते।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget