CMHO, BMO ने मुख्यालय में चल रहे फर्जी क्लीनिक को सील किया


अनूपपुर

जिला मुख्यालय अनुपपुर तहसील कार्यालय के पास स्थित चला रहे फ़र्ज़ी एवं नियम विरुद्ध क्लीनिक को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस सी रॉय व ब्लॉक अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा ने कार्यवाही करते हुए क्लीनिक किया । जानकारी के अनुसार जैतहरी मुख्य मार्ग में स्थित अरविंद राठौर नाम के व्यक्ति द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से काम करने पर स्वास्थ अधिकारियों द्वारा सील कर दिया गया है।

कोयला श्रमिक संघों ने नगर परिषद भर्ती घोटाले को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर/राजनगर

जिले की नवगठित नगर परिषद बनगवां डूमर कछार एवं डोला में हुए संविलियन को लेकर तीनों परिषदों में स्थानी युवाओं को रोजगार देना था लेकिन नगर परिषद के कुछ चिन्हित लोगों के द्वारा जिला चयन समिति की बैठक में स्थानीय लोगों को रोजगार ना देकर जिले के बाहर के लोगों के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के लोगों को भी जिला चयन समिति की बैठक में कर्मचारी बनाकर संविलियन कर लिया गया जिसका लगातार स्थानीय निवासियों के द्वारा इस संविलियन का शुरू से ही विरोध किया जा रहा था इसके बाद मीडिया ने भी संविलियन की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जिसके बाद अब विपक्ष की कांग्रेश व शिवसेना और एसईसीएल के ट्रेड यूनियनों के द्वारा भी इस संविलियन का विरोध शुरू कर दिया गया है  यह मामला अब उग्र रूप लेता दिखाई दे रहा है। जिसको लेकर आए दिन नगर परिषद क्षेत्र बनगवाँ विवादों में घिरा रहता है। इसी क्रम में मंगलवार  22.06.2021 को हसदेव क्षेत्र राजनगर कोयला खदान मजदूर  श्रमिक संघों के द्वारा संयुक्त रूप से  कलेक्टर अनूपपुर के नाम मुख्य नगरपालिका अधिकारी बनगवाँ,डोला,डूमरकछार, को ज्ञापन  सौंपा गया। जिसका  मुख्य विषय  नगर परिषद में की गई नियुक्तियां/ संविलियन/संविदा/की जांच करवाने के लिए उल्लेखित रहा। ज्ञापन के माध्यम से नगर क्षेत्र में जन चर्चा श्रम संगठनों के सदस्यों के द्वारा दी गई जानकारी नगर युवाओं के द्वारा किए जा रहे आंदोलन विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई थी। कि नवीन नगर परिषद बनगवाँ, डोला,डूमरकछार, में संविलियन/ संविदा/में अपात्र लोगों को कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर शासन को गुमराह करते हुए निर्धारित प्रक्रिया का पालन न करते हुए भर्ती करना/ कार्य पर लगाना तथा उक्त  संविदा भर्ती में बहुत सारे लोग जिन्हें नगर के लोग जानते पहचानते नहीं है।  समाचार पत्रों के माध्यम से हमारे नवीन नगर परिषद कि छवि भी धूमिल हो रही है। श्रमिक संघ द्वारा द्वारा मुख्य नगर पालिका मे कार्यरत कर्मचारियों की  सूची की मांग की जा रही है। जिस सूची को लेकर मुख्य नगर पालिका द्वारा कहा जाता कि यह सूची जे.डी. कार्यालय शहडोल से मिलेगी। जे.डी कार्यालय कहता है, कि यह सूची मुख्य नगरपालिका अधिकारी देंगे। जिसमें शासन के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा फर्जीवाड़ा साफ दिखाई दे रहा है।

 *श्रमिक संघों ने तीन प्रमुख मांग रखी है*

ज्ञापन के द्वारा जिसमें (1) सर्वप्रथम नगर परिषद बनगवाँ, डोला,डुमरकछार,में संविलियन/संविदा में रखे गए कर्मचारियों को किन प्रक्रिया के आधार पर नियुक्ति दी गई है। जिसकी जांच कराई जाए।

 (2) हमारा जिला आदिवासी जिला है। संविलियन/ संविदा/में आदिवासियों को कितना प्रतिनिधित्व मिला है। इसकी जांच कराई जाए।

(3) अगर हमारे द्वारा लगाए गए आरोप सही है। तो जिन अधिकारियों एंव  कर्मचारियों ने शासन को गुमराह किया है। उनके ऊपर उचित कार्रवाई की जाए। इस ज्ञापन में मुख्य रूप से कोयला श्रमिक संघों में ए.ए. सिद्धकी,संजय सिंह एटक,रामू यादव सीटू, जे.पी. श्रीवास्तव  आर.के.के.एस.इंटक, एस.एन. पांडे बी.एम.एस. से मुख्य रूप से ज्ञापन सौंपने में उपस्थित रहे।

 घोटालों के इतिहास का परिचायक भाजपा सरकार - गुड्डू चौहान


*व्यापम घोटाले के तर्ज पर नगर परिषद भर्ती घोटाला - गुड्डू चौहान*

अनूपपुर/कोतमा 

नवगठित नगरपरिषद बनगवां, डोला व डूमरकछार में हुए भर्ती घोटाले को लेकर युवा कांग्रेस संगठन लगातार आक्रमक रवैया अपनाए हुए है, विगत दिनों मुख्यकार्यपालन अधिकारी व अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत कर के युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने नगर परिषद में हुई भर्ती के पारदर्शिता के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए समस्त दैनिक वेतन भोगी, जिला चयन समिति द्वारा संविलियन व संविदा में नियुक्त हुए कर्मचारियों की सूची मांगी थी जिसके जवाब में उन्हें कोई सकारात्मक तथ्य प्राप्त नही हुआ व आगामी होने वाले आंदोलन के संदर्भ में इंटक कार्यालय राजनगर में उपस्थित होकर उन्होंने पत्रकार वार्ता आयोजित की।

*दैनिक वेतन भोगी के रूप में गुमराह युवा ढाल बन रहे भ्रष्ट लोगों के*

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस अनुपपुर के जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने बताया कि वह स्वयं नगरपालिका क्षेत्र के निवासी है व उसके सारे कार्ययोजनाओं से परिचित है, कार्यपालन अधिकारी के पास यह अधिकार है कि वह दैनिक वेतन भोगी के आधार पर किसी की भी भर्ती कर सकता है जो कि किसी भी प्रकार की नियमितता के लिए जवाबदेही नही रखता है, और उसी दैनिक वेतन भोगियों के रूप में अनेक युवाओं को पैसे लेकर पदस्थ किए जाने की सूचना मिली है व युवाओं को गुमराह किया जा रहा है।

उन्होंने इस बात का भी दावा किया है कि लगभग सैकड़ो गुमराह किए गए दैनिक भोगी युवाओं को वेतन तक देना मुश्किल हो जाएगा और उन्ही गुमराह युवाओं को ढाल बनाकर कुछ चिन्हित लोगों के सगे सम्बन्धियो को संविलियन और संविदा में भर्ती कर दिया गया है।

*धमकीबाजो को उन्ही के भाषा मे जवाब देना आता है हमको*

भर्ती घोटाले के संदर्भ में खबरों का प्रकाशन कर रहे पत्रकारों को मिल रही धमकी पर जब प्रतिक्रिया मांगी गयी तो उन्होंने कड़े शब्दों में इसका विरोध करते हुए उन धमकीबाजो को यह समझाइस दी कि पत्रकारों को धमकी देना बन्द कर देवे वे, युवा कांग्रेस संगठन अभिव्यक्ति के आजादी का सम्मान करता है व ऐसे धमकीबाजो को उन्ही के भाषा मे जवाब देना हमको अच्छी तरह से आता है।

*24 जून को होगा युवा कांग्रेस का नगर परिषद घेराव*

आगामी आंदोलन की रूप रेखा के बारे में जब पूछा गया तब  गुड्डू चौहान ने बताया कि नगर परिषद में हुए भर्ती घोटाले के खिलाफ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता 24 जून को नगर परिषद घेराव का आंदोलन करेंगे और उन्होंने जनसहयोग की भी अपेक्षा की है।

*यह रहे उपस्थित*

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान  द्वारा आयोजित इस पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से इंटक के महामंत्री जे पी श्रीवास्तव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनारायण सिंह, छात्र संगठन प्रदेश महासचिव रफी अहमद, डूमरकछार से वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवी रसूल व वरिष्ठ इंटक नेता अशोक दुबे साथ मे डोला से कांग्रेस नेता संतोष यादव व तमाम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget