अमानवीय चेहरा, छात्र को मारने के बाद पुलिस अपने पैरों के नीचे दबाकर रखा



लखनऊ

घर से दवा लेने निकले छात्र पर कहर बन कर टूटी पुलिस पहले पीटा फिर पैरो के बीच दबा के रक्खा पैरो के बीच छात्र को दबा के रक्खे पुलिस का सोसल मीडिया पर पुलिस का वीडियो वायरल बारहवीं के छात्र को पीटने के बाद दबा के रखने का वीडियो वायरल पुलिस चेकिंग के दौरान घर से निकला था छात्र शुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के खुर्दही बाजार का मामला पीड़ित छात्र का आरोप पहले पीटा फिर पैरो से दबाया और मोबाइल छीन कर जप्त किया। पुलिस ने छात्र पर गाली देने का लगाया इल्जाम जबकि छात्र का कहना है कि पुलिस वालों ने पहले गाली दिया उसके विरोध करने पर मेरे साथ इस तरह की हरकत की।

10 वीं बटालियन के आरक्षक की अज्ञात कारणों से चिकित्सालय में मौत


अनूपपुर 

21 जून को 20 वीं बटालियन सागर कैंप से चचाई में पदस्थ एक 61 वर्षीय आरक्षक 466 रणधीर सिंह कि आज सुबह अचानक तबीयत खराब होने से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया जहां उपचार दौरान दोपहर में मृत्यु होने पर डॉक्टर की सूचना पर जिला अस्पताल पुलिस चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक करमचंद परस्ते ने मृतक के शव का पंचनामा साथियों के कथन लेकर डॉक्टर टीम से शव परीक्षण कराया तथा मृतक के शव को उसके निवास भेजने हेतु बीएसएफ बटालियन 10 कैम्प चचाई को सौंपा,बताया जाता है कि मृतक आरक्षक 466 सुबह से अचानक सीने में दर्द एवं अन्य परेशानियों के कारण परेशान होने पर कंपनी के द्वारा उपचार हेतु भर्ती कराया गया रहा है।

मृतक भी भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में करेंगे कार्य

*भाजपा की यह एक अनोखी पहल, मृतकों को भी बना देते है पदाधिकारी*


शहडोल 

बहुत इंतजार के बाद जिला भाजपा की कार्यकारिणी घोषित हुई मृतक को बना दिया आनन फानन में जिला भाजपा ने 13 महीनों बाद अपनी कार्यसमिति बनाई जिसमे उसने आंख पर पट्टी बांधकर बनाई सत्ता में जब सरकार हो तो कैसे नियमो की धज्जिया उड़ाई जाती है ये कोई भाजपा सीखे, शहडोल भाजपा जिलाध्यक्ष कमलप्रताप ने जिला कार्यकारिणी में संवैधानिक पद पर बैठे लोगो को जगह दिया तो दिया मृतक को भी जिला कार्यसमिति का सदस्य बना दिया जबकि 18 अप्रैल को उस भाजपा नेता की शहडोल में मौत हो चुकी हैं।

मगर कमल प्रताप सिंह के द्वारा नई कार्यकारिणी में स्वर्गीय बिंदेश्वरी सिंह चतुर्वेदी को 34 वें नंबर पर नाम दर्ज कर जिला कार्य समिति का सदस्य बना दिया, वह वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य और पदाधिकारी रहे हैं, पुरानी टीम में भी वे भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रहे हैं इतना ही नहीं ग्राम पपौंध के निवासी स्वर्गीय बिंदेश्वरी सिंह चतुर्वेदी स्थानीय पंचायत के सरपंच भी रहे हैं, स्वर्गीय श्री चतुर्वेदी के तीन बेटे हैं जिसमें अभिनव सिंह चतुर्वेदी वर्तमान में पपौन्ध भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष भी हैं, मूलत काश्तकार रहे विंदेश्वरी सिंह चतुर्वेदी का परिवार काश्तकारी के अलावा वर्षों से सक्रिय राजनीति में भी शामिल रहा है, इनकी तबीयत अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में अचानक खराब हुई थी, पहले उन्हें स्थानीय ब्यौहारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया था, लेकिन तबीयत खराब हो जाने के बाद उन्हें यहां से 15 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया था।

जहां इलाज के दौरान 18 अप्रैल की दोपहर उनकी मौत हो गई और उसी दिन देर शाम शहडोल पर ही उनका अंतिम संस्कार किया गया था,19 अप्रैल की सुबह उनकी अस्थियां लेकर परिजन अपने ग्रह ग्राम लौट आए थे, पुत्र ने अभी बताया कि इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह मेडिकल कॉलेज आए थे और पिताजी का कुशल क्षेम भी पूछा था।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget