पुत्र ने पिता को मारी गोली, जबड़े में फंसी गोली, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर/भालूमाड़ा

अनूपपुर जिले के  थाना भालूमाडा क्षेत्र के अंतर्गत भालूमाडा  हालो ब्लॉक के रहने वाले कालरी कर्मचारी कमल प्रसाद के पुत्र अंशुल ने पारिवारिक विवाद को लेकर 21 जून 2021 को अपने पिता को गोली मारकर घायल कर दिया घायल पिता कमल प्रसाद को कोतमा कालरी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के उपरांत बिलासपुर अपोलो हॉस्पिटल उपचार के लिए रेफर किया गया है वहीं घटना की सूचना मिलने पर थाना भालूमाडा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पुत्र फरार हो गया है बताया जाता है कमल प्रसाद पाटसकर गोविंदा कालरी मैं सुबह ड्यूटी के लिए निकले हुए थे तभी रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर उनके पुत्र अंशुल ने उनके ऊपर गोली चला दी और वह बुरी तरह घायल हो गए राहत की बात यह थी कि उनकी जान बच गई और गोली उनके जबड़े पर लगते हुए उन्हें घायल कर दी जिनको उपचार के लिए अपोलो रेफर किया गया है।

पुलिस की कार्यवाही, जुंआ खेलते 04 आरोपी पकड़ाये, 10 हजार 4 सौ रुपये जप्त


अनूपपुर/चचाई

20 जून को भ्रमण के दौरान मुखबिर व्दारा सूचना मिली कि बसंतपुर दफाई में पवन चीनी के घर के सामने कुछ जुआड़ियान पैसों की हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर हमराही पुलिस स्टाफ के घेराबंदी किया गया जो चतुरानंद पिता स्व० अर्जुन सिंह उम्र 32 साल नि० धनपुरी नं0 01 थाना धनपुरी, मो० नूर आलम पिता अब्दुल गफ्फार उम्र 42 साल नि० अमलाई कालरी बसंतपुर दफाई थाना चचाई, मो0 इंतजार पिता नूर मो० उम्र 43 वर्ष नि) धनपुरी थाना धनपुरी, सज्जन बर्मन पिता जानकी बर्मन उम्र 29 साल नि० अमलाई वार्ड नं0 18 थाना अमलाई जिला शहडोल (म0प्र0 के ताश के पत्तों से पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले जिनके पास से व फड़ से कुल 10,400/ रूपये तथा तास के 52 पत्ते जप्त किया गया तथा आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गयी। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री एम. एल. सोलंकी (भा.पु.से), अति) पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक राजन के कुशल निर्देशन में एवं एसडीओ (पी) अनूपपुर सुश्री कीर्ति सिंह बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक बी. एन. प्रजापति व्दारा गठित टीम प्र आर विनय त्रिपाठी, का० प्र आर 111 राजेन्द्र सिंह, आर0 306 अब्दुल कलीम, चालक आर0 259 अरविन्द परमार के व्दारा उक्त कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।

अंधे मोड़ के कारण इनोवा दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत  तीन गंभीर


अनूपपुर/अमलाई

 जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलाई से बुढ़ार आने वाले मार्ग पर कॉन्वेंट स्कूल के समीप अंधे मोड़ पर चार पहिया वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया है, जिसमें 32 वर्षीय देवेंद्र यादव नामक व्यक्ति के मरने की खबर है। वही तीन अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, घटना की सूचना मिलने के बाद अमलाई पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। अमलाई थाने में घटना की सूचना मिलने पर नवीन सिंह गणेश मिश्रा भूपेंद्र सिंह तथा अन्य स्टाफ तत्काल ही मौके पर पहुंच गए थे और उल्टे पड़े वाहन से घायलों को पहले पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला और साधनों के माध्यम से उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया गया ,वही अंदर पड़े दूसरे शव को निकालकर उसका पंचनामा आदि कराया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि चारों व्यक्ति CG 05 1111 क्रमांक की इनोवा गाड़ी पर सवार थे और वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संभवत ओपीएम क्षेत्र में आए हुए थे। यह भी बात सामने आ रही है कि वाहन चालकों में से किसी ने शराब पी हुई थी और अंधे मोड़ पर वाहन तेज होने के कारण यह घटना हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच चुकी है और शव का पंचनामा आदि किया जा रहा है तथा मुख्य सड़क से वाहन को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget