आज प्रशासन के नाक के नीचे फर्जी व्यापारियों, मृतकों के साथ बैठक करेंगे मंत्री जी


*फर्जी व्यापारियों की लिस्ट किसने बनाई जो मंत्री जी के साथ बैठक में शामिल होंगे*

*प्रशासन के आदेश और लिस्ट से मचा बवाल व्यापारियों की वैधानिकता पर सवाल*

अनूपपुर  

आज जो खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिह के साथ जो व्यापारियों की बैठक होनी है उस लिस्ट में कमला खंडेलवाल जो कि किराना फुटकर और थोक के व्यापारी थे जिनकी दुकान स्टेशन चौक के पास स्थित हैं अब वह दुकान उनका बेटा जितेंद्र खंडेलवाल चला रहे हैं कमला खंडेलवाल कई वर्ष पहले परलोक सिधार गए है उनका नाम भी व्यापारियों की लिस्ट में मंत्री जी के साथ मीटिंग में दर्ज हैं अब पता ये करना हैं कि प्रशासन उनको परलोक से लाने के लिए कौन सा विमान भेजने वाली हैं आनन फानन में लिस्ट बनाना और मीटिंग की रूपरेखा तैयार करना व्यापारी संघ को लिस्ट देखकर यह बात हजम नहीं हो रही होगी मगर प्रशासन के खिलाफ कोई भी बोलने को तैयार नही है प्रशासन पहले यह तय कर ले कि व्यापारी हैं कौन सही के व्यापारी या एडवोकेट, ठेकेदार, नेता या अन्य उल्टे सीधे काम करने वाले लोग।

म प्र शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह को आखिर कौन धोखा दे रहा है ? उनके भाजपा में आने के बाद उनके आसपास कुछ ऐसे लोगों का जमावडा है जो उनके आंख - कान बनने का दावा जनता के बीच करते हुए अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। इन सब से कुछ स्वार्थी तत्वों का भला तो हो रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी का मूल संगठन हासिये पर जा रहा है। 17 जून को बिसाहूलाल सिंह जिला व्यापारी संघ के पदाधिकारियो की बैठक लेने जा रहे हैं। जबकि जिला व्यापारी संघ के पदाधिकारियो, उसकी वैधानिकता पर ही सवाल उठ खडे हुए हैं। 

   उप चुनाव से ठीक पूर्व स्वेच्छानुदान राशि के बंदरबांट का मामला लोग भूले नहीं है। अब ऐसे ही एक नये मामले में मंत्री के आंखों में धूल झोंकने की साजिश रची गयी है।

 16 जून को अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त दण्डाधिकारी द्वारा एक पत्र जारी कर आदेशित किया गया कि म प्र शासन के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह 17 जून, गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिला व्यापारी संघ के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों की बैठक लेगें।

जिला व्यापारी संघ के पदाधिकारियो के नाम की जो सूची संलग्न की गयी है उसमे आधे से अधिक कांग्रेस के सदस्य, नेता,  ठेकेदारों के नाम हैं। सूची में दर्ज अधिकांश नामों का व्यापारी संघ से कोई लेना देना तक नहीं है। बाहर आते ही नगर में चर्चा गरमा गयी है कि जिला प्रशासन के माध्यम से मंत्री की आंख में कौन धूल झोंक रहा है?  नगर के लोगों ने मांग की है कि कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा को जिला व्यापारी संघ की वैधानिकता की जांच  जरुर करवाना चाहिए । यह भी जांच का विषय है कि कुछ सच्चे व्यापारियों के बीच नकली व्यापारियों के नाम किसने जुडवाए। सूची में शामिल बहुत से लोगों को तो इसका पता तक नहीं है कि वो अधिवक्ता, पत्रकार, किसान, ठेकेदार , नेता से व्यापारी कब बन गये ?

*इस पूरे मामले की जानकारी के लिए जब हमने अपर कलेक्टर सरोधन सिंह से बात करना चाहे तो उनका मोबाइल रिसीव नही हुआ*

 NRLM के अधिकारी का गोलमाल, महिलाओं से लिया ब्लेंक चेक लेकर करते हैं दादागिरी


*रुपये सामान मांगने पर कहते है तुम्हारे बाप का रुपया नही लिया हूँ*

शहडोल/जयसिंहनगर

 मध्य प्रदेश सरकार जहाँ ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने में लगा है वहीं कुछ भृष्ट अधिकारी अपने विभाग को बदनाम कर रहे हैं इसी तरह की धटना शहडोल जिले के जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुदरी से मिली है जहाँ मुस्कान ग्राम संगठन एवं साधना स्वा सहायता समूह कुदरी के खाते से गबन हुआ है ग्राम पंचायत कुदरी के मुस्कान ग्राम संगठन से 39000 रुपए का चेक सत्येंद्र नाथ श्रीवास्तव (नोडल) द्वारा ले लिए गया और बोले की हम ग्राम संगठन के लिए आवश्यक सामग्री मगाएंगे ऐसा बोलकर उन्होंने चेक बुक ले लिए और आज दिनांक तक ना सामग्री मिला और ना ही पैसा वापसी हुआ जब हम सभी सदस्य बोले की सर सामग्री दे दीजिए तो उन्होंने ग्राम संगठन का सील पासबुक चेक बुक और ग्राम संगठन का पूरा रजिस्टर सी.एल.एफ सीधी में जमा कर लिए और आज दिनांक तक सील पासबुक और रजिस्टर वापस नहीं मिला है ग्राम संगठन के दस्तावेजो में सत्येंद्र नाथ श्री वास्तव (नोडल) द्वारा भारी अनियमितता की गई है जिससे स्व सहायता समूह को लेन देन करने में भारी असुविधा हो रही है और साधना स्व सहायता समूह के सी.सी.एल खाता से भी 25000 हजार रुपए का चेक क्रमांक 010607 द्वारा दिनांक 23/01/2017 को शौचालय बनवाने के नाम से ले लिए गया था आज दिनांक तक किसी को भी शौचालय की सामग्री नहीं दिए गया हैं और न ही समूह का पैसा वापस किए गया हैं पैसा मांगने पर उनके द्वारा बोला जाता है की तुम्हारे बाप का पैसा नहीं लिया हूं जो तुम मुझसे मांगते हो मेरे पास पैसे के मांग से फोन ना लगाना मैं तुम्हारे बाप का पैसा नहीं लिया हूं। इस मामले को लेकर मुन्नी बाई (मुस्कान ग्राम संगठन अध्यक्ष) ने आजीविका मिशन में शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की हैं।

सातवें विश्व योग दिवस एवं सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन


अनूपपुर/अमरकंटक

इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक जिला अनूपपुर के प्रो.आलोक श्रोत्रिय अधिष्ठाता, योग संकाय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि में योग विभाग द्वारा "The role of yoga & Traditional therapies to combat Covid-19" विषय पर आयोजित सातवें विश्व योग दिवस एवं सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला अंतर्गत द्वितीय दिवस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में देश के विभिन्न भागों से लगभग 350 प्रतिभागी सिसको वेबैक्स, यूट्यूब एवं फेसबुक लाइव सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े।

आज के प्रायोगिक योगाभ्यास सत्र में योग प्रशिक्षक के रूप में श्री जितेंद्र प्रताप सिंह जो जगतगुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय चित्रकूट उत्तर प्रदेश द्वारा आज के प्रयोगिक सत्र में योगाभ्यास प्राणायाम शिथलीकरण, ध्यान आदि का बहुत ही शरल शब्दों में सावधानी लाभ हानि आदि को भी बताया।

आज के तकनीकी प्रथम सत्र में विशेषज्ञ के रूप में डॉ सत्यप्रकाश पाठक सहायक प्राध्यापक, योग विभाग हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला "Textual Survey of yogic therapy" पर व्याख्यान, आपने योग चिकित्सा का उल्लेख करते हुये देश में जितने भी योग पाठ्यक्रम विश्वविद्यालयों में चलाये जा रहे है। लगभग सभी विश्वविद्यालयों में योग चिकित्सा के भी पाठ्यक्रमों का आपने बहुत ही सरल शब्दों में योग चिकित्सा की बारीकियों को बताया साथ ही अनेकों रोगों पर आसनों एवं प्राणायामों के प्रभावों को बताते आहार को बताया कि योग एवं आहार के माध्यम से मानव शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को कैसे प्राप्त कर सकता है।

दूसरे तकनीकी सत्र में विंग कमांडर श्री एन. जे. रेड्डी, संस्थापक योग प्राण विद्या, योग प्राण विद्या आश्रम थैली, तमिलनाडु "Boosting & sustaining immunity using integrated yoga prana vidya" पर व्याख्यान आपने योग प्राण विद्या के माध्यम से मानव समाज अपने रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैसे बढ़ा कर कायम रख सकता है। आपके द्वारा द्वारा कोविड 19 वैश्विक महामारी का उल्लेख करते हुये इस महामारी में योग प्राण विद्या के माध्यम से कैसे बचा जा सकता है। आपने प्राण विद्या की अनेक नई नई पचतियों को भी बताया । जो आज के समय में बहुत ही लाभप्रद है साथ ही अपने आहार को भी बताया महामारी के दौरान आहार कैसा होना चाहिए। साथ ही आपने अपने अनुभवों को भी सभी के बीच साझा किया।

कार्यशाला के निर्देशक प्रो. आलोक श्रोत्रिय, अधिष्ठाता योग संकाय के निर्देशन में संचालन डॉ. प्रवीण कुमार गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संदीप ठाकरे योग विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में प्रो. जितेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. श्याम सुंदर पाल, श्री गुरुनाथ करनालएवं विवेक नेगी थे ।



MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget