बारात आने से पहले ही दुल्हन फरार, दूल्हा पहुँचा थाने मामला दर्ज


होशंगाबाद

सिवनी मालवा तहसील के ग्राम रमपुरा में एक अजीब मामला सामने आया है. जहां बारात आने से ठीक पहले एक दुल्‍हन फरार हो गई. जिसके बाद दूल्हा अपने परिजनों के साथ सिवनी मालवा थाने पहुंचा. हुआ यूं कि घर में शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी. बारात भी आने ही वाली थी, लेकिन दुल्‍हन के दिल में क्या था ये तो कोई नहीं जानता था, सो बारात आने से पहले ही दुल्‍हन फरार हो गई

काफी खोजबीन के बाद घर वालों ने दूल्हे सहित उसके परिजनों को इसकी सूचना फोन पर दी. जिसके बाद दूल्हा घर जाने से पहले परिजनों के साथ सिवनी मालवा थाने पहुंचा और न्याय के लिए गुहार लगाता रहा. रमपुरा के राकेश हरियाले की बहन की शादी 14 मई को खोकसर निवासी से हुई थी. उसी घर की लड़की की शादी 14 जून को राकेश हरियाले से होना था. पूरे विधि विधान से दूल्हा बारात लेकर रिश्तेदारों के साथ खोकसर के लिए रवाना हुआ था तभी आधे रास्ते में पहुँचने के बाद लड़की के भाई का फ़ोन आया की दुल्हन घर से कही भाग गई है.दुल्हन के भाई की बात सुन दूल्हे के होश उड़ गए. दूल्हे के सारे रिश्तेदार सिवनी मालवा थाने में दूल्हे के साथ पहुंचे और थाना प्रभारी संजय चौकसे को पूरा वाकया सुनाया. जिसके बाद थाना प्रभारी संजय चोकसे ने बताया की दूल्हा दुल्हन के भागने की शिकायत लेकर आया था लेकिन लड़की डोलरिया थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम खोकसर की थी इसलिए उन्हें डोलरिया थाने जाने का कहा गया है

कार्यक्रम का समापन, बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी रही ई संस्कार वाटिका 


अनूपपुर 

गीता परिवार, वनबंधु परिषद, अखिल भारतीय बाल व किशोरी विकास समिति, विप्र फाउंडेशन एवं भारत विकास परिषद के सहयोग से संचालित ई संस्कार वाटिका का समापन हो गया है। समापन के समय बच्चों में थोड़ी उदासी छा गई , परंतु इस संस्कार वाटिका से सीखे गए संस्कार ना सिर्फ उनको या उनके परिवार को वरन् समाज को भी नई दिशा देने में सहायक होंगे। दिनांक 16 मई से 30 मई तक चलने वाले इस ग्रीष्मकालीन ऑनलाइन कार्यक्रम में विविध देशों के ढाई लाख से भी ज्यादा बच्चे जुड़े थे ।विभिन्न देशों के बच्चों को आपस में जोड़कर, भारतीय संस्कृति के गौरव तथा महात्म़य से उनका परिचय  कराना तथा वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को फैलाना ही संस्कार वाटिका का उद्देश्य था। संस्कार वाटिका में बच्चों ने गौमाता को भोजन करवाना, जीव-जंतुओं की मदद करना ,पक्षियों के लिए दाना पानी रखना, योग के विभिन्न आसन सीखे।साथ ही उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया तथा विभिन्न वृक्षों के औषधिय गुण बताए गए। उन्हें समझाया गया कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए कितने आवश्यक है और उन्हें वृक्षारोपण के लिए भी प्रेरित किया गया। बच्चों को प्रेरक कथाओं के माध्यम से सत्य, अहिंसा और प्राणी मात्र के प्रति प्रेम की शिक्षा दी गई। साथ ही ज्ञान अर्थात शिक्षा हमारे लिए क्यों आवश्यक है यह भी समझाया गया। इस 15 दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों को क्राफ्ट के विभिन्न सामान बनाना सिखाए गए। घर की बेकार तथा अनुपयोगी सामान को कैसे उपयोग में ला सकते हैं ,कैसे उनसे हम अपना घर संवार सकते हैं, सजा सकते हैं यह भी बताया गया ।विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाना भी बच्चों को सिखाया गया ।इसके साथ ही प्रतिदिन  बच्चों ने जो सीखा, अंत में प्रश्नोत्तरी सत्र  के माध्यम से उसका आंकलन भी होता था। जिसमें प्रतिदिन 100 विजेताओं को पुरस्कार दिए जाते थे । इस संस्कार वाटिका में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस संस्कार वाटिका में भारत विकास परिषद महिला तथा बाल विकास शाखा प्रमुख शब्द अधारी राठौर जी के द्वारा न सिर्फ अनूपपुर बल्कि अनूपपुर जिले के बाहर के बच्चों तथा स्कूलों को भी जोड़ा गया। संस्कार वाटिका के समापन पर बच्चों में उदासी छाने लगी तब शब्द अधारी जी द्वारा उन्हें समझाया गया कि यह उदास होने का समय नहीं है ,आपने जो कुछ सीखा उसे अपने जीवन में उतारें।अगले वर्ष  हम फिर मिलेंगे , पुनः संस्कार वाटिका का आयोजन करेंगे यह आश्वासन भी दिया गया। सभी बच्चों तथा उनके अभिभावकों ने संस्कार वाटिका को संचालित करने वाली संस्थाओं का आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की गई कि नई , भावी पीढ़ी के सर्वांगीण विकास के लिए आगे भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद भड़काने के आरोप में ट्विटर समेत 9 मामला दर्ज

गाजियाबाद


बदलते समय के साथ सोशल मीडिया लोगों के बीच में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और खासकर टि्वटर। जी हां, यहां पर हम बात कर रहे हैं ट्विटर की जो हाल फिलहाल कुछ दिनों से चर्चा में बना हुआ है। ताजा मामला गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके का है जहां पर 14 जून को एक वीडियो वायरल कर धार्मिक उन्माद भड़काने की कोशिश की गई। इस मामले में टि्वटर कम्युनिकेशन प्राइवेट समेत नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

*यह था मामला*

14 जून को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। आरोप है कि इस वीडियो में एक वृद्ध व्यक्ति जो कि एक धर्म विशेष से ताल्लुक रखता है की दाढ़ी काटने और उसे जबरन दूसरे धर्म के नारे लगवाए जाने के लिए दबाव बनाया गया और उसकी पिटाई की गई। इस वीडियो को टि्वटर पर पोस्ट करने के बाद वीडियो देश- विदेश में तेजी से वायरल होने लगा और लोगों में गुस्सा पढ़ने लगा। इस पर गाजियाबाद जनपद के थाना लोनी बॉर्डर में 15 जून मंगलवार को रात 11:20 पर ट्विटर समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

इसमें मोहम्मद जुबेर, मिस राना अय्यूब, समाचार वेबसाइट "द वायर",  सलमान निजामी, डॉ समा मोहम्मद, मिस सबा नकवी और टि्वटर इंडिया कम्युनिकेशन प्राइवेट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली लोनी बॉर्डर प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों पर आईपीसी की धारा 153, 153 A, 295A, 505, 120B और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है,आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं । जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने समाज में उन्माद एवं धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोप है की फर्जी वीडियो बनाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया है। इसके चलते समाज में उन्माद बढ़ सकता था और कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी।

*पहली बार दर्ज हुआ देश में सोशल साइट के खिलाफ मामला*

15 जून को जनपद गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाने में ट्विटर समेत 9 आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुए मामले में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी विदेशी सोशल साइट कंपनी के खिलाफ देश में मामला दर्ज हुआ है। अब फिलहाल पुलिस टि्वटर के वरिष्ठ अधिकारियों की तलाश कर रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget