घोटाले का मास्टरमाइंड कौन, सीएमओ ने कहा एक कुर्सी तक की नहीं मुझे जानकारी


*घोटाले को लेकर बैठक सम्पन्न, जनता के साथ खड़े हुए कांग्रेसी नेता*

इंट्रो- नगर परिषद की कमान मुख्य नगरपालिका अधिकारी की  होती है और उस अधिकारी का कर्तव्य होता है कि वहां के कर्मचारी वहां की देखरेख के साथ-साथ हर प्रकार की जानकारी व जिम्मा उन्हीं के कंधों पर होता है लेकिन जब जिम्मेदार अधिकारी ही यह कहने लगे कि मेरे पास तो एक टेबल तक की जानकारी नहीं है तो फिर आप क्या कहेंगे अब इसे भ्रष्टाचार  छुपाने की साजिश कहें या फिर सच में सीएमओ साहब को यहां के बारे में कोई जानकारी ही नहीं या फिर चार्ज ही नहीं दिया गया ! यह भी सच है कि जब इन्हें एक टेबल के बारे में जानकारी नहीं तो फिर तीनों नगर परिषद में यह अधिकारी कर क्या है बहरहाल मामला जो भी हो सारे मामले जांच के बाद ही सामने आएंगे !।

अनूपपुर

अनूपपुर-नवगठित  नगर परिषद डोला,डूमरकछार ,बंनगवा में राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा का अजीबोगरीब बयान सामने आ रहा है उनका कहना है कि मुझे आज तक ग्राम पंचायत के द्वारा किसी प्रकार से कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है इसलिए मैं नगर परिषद के बारे में अधिक जानकारी नहीं रखता अब मजे की बात यह है कि जैसे ही नगर परिषद का गठन हुआ वैसे ही ग्राम पंचायत के जितनी सामग्री व कर्मचारी हैं वह नगर परिषद के हो जाते हैं और उसकी जानकारी सीएमओ साहब को होनी चाहिए लेकिन एक जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा यह कह देना कि मुझे तो एक टेबल के बारे में भी जानकारी नहीं है इससे साफ जाहिर होता है , भ्रष्टाचार को छिपाने का खेल नगर परिषद में जारी है गौरतलब है कि नगर परिषद में कर्मचारियों की ना तो सूची है ना ही यहां पर कर्मचारियों की हाजिरी लगाई जाती है ना ही यहां के लोगों को किसी प्रकार की जानकारी दी जाती है कि किस प्रकार से कार्य नगर परिषद में हो रहे हैं !

तीनों परिषद का जिम्मा फिर भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं- गौर करने वाली बात है नवगठित नगर परिषद डोला, डूमरकछार बंनगवा तीन नगर परिषद का जिम्मा  सीएमओ कुशवाहा के कंधे पर है लेकिन जब इनसे किसी प्रकार से जानकारी चाहिए तो इनके द्वारा साफ कह दिया जाता है कि मेरे पास नगर परिषद से जुड़ी किसी प्रकार से कोई जानकारी नहीं है आज तक मुझे कोई जानकारी उपलब्ध ही नहीं कराई गई जब इनके पास जानकारी ही नहीं है तो फिर नगर परिषद में सीएमओ साहब कर क्या रहे हैं यह भी सवाल उठना लाजमी है हालांकि अब इन्हें कहे तो कहे कौन जिन्हें कहना है उन्होंने तो चुप्पी साध रखी है और जो कह रहे उनकी सीएमओ साहब की को सुननी नही है तो फिर वही वाली कहावत यहां पर चरितार्थ होती है अंधेर नगरी चौपट राजा !

जिम्मेदार अधिकारी खेल रहे खेल- नवगठित नगर परिषद में भर्ती घोटाले पर जिम्मेदार अधिकारी खेल खेल रहे हैं सीएमओ साहब कह रहे हैं कि जेडी कार्यालय में पूरी जानकारी रखी हुई है तो दूसरी ओर जेडी कार्यालय से कहा जाता है कि पूरी जानकारी सीएमओ साहब देंगे  आखिर में लोग जाएं तो जाएं कहां जानकारी कौन देगा या अभी तक तय नहीं हो पाया है ! बहरहाल मामला जो भी हो लेकिन भ्रष्टाचार तो हुआ है इसलिए इतने बड़े मामले में अधिकारी खेल पर खेल, खेल रहे हैं और जनता इनके खेल को नहीं समझ पा रही कि आखिर इस खेल में क्या खेल चल रहा है ! अब मजे की बात तो यह है की कलेक्टर ने जो टीम जांच के लिए गठित की थी आज तक उस टीम के द्वारा एक पत्र भी नगर परिषद को नहीं लिखे गए ना ही अभी तक कर्मचारियों की सूची मांगी गई कुल मिलाकर जनता जवाब मांग रही है और अधिकारी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर मामले को रफा-दफा करने में लगे हुए हैं !

तीनों सचिव बने लेखापाल- नवगठित नगर पालिका परिषद डोला, बंनगवा, डूमरकछार में तत्कालीन सचिव वर्तमान में लेखापाल के रूप में नौकरी कर रहे हैं यहाँ के सचिव को पूरी जानकारी है कि कौन से कर्मचारी पूर्व में ग्राम पंचायत पर काम कर रहे थे कौन-कौन सी सामग्री ग्राम पंचायत में उपलब्ध है लेकिन एक जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा यह कह देना ना तो मुझे कर्मचारियों की जानकारी है ना ही यहां पर क्या सामग्री है इसकी जानकारी नहीं है फिर यह बात कुछ ठीक नहीं लगी अगर सीएमओ साहब चाहे तो जो सचिव लेखापाल के रूप में तीनों नगर परिषद पर काम कर रहे हैं उनसे पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है लेकिन मामले को दबाने के लिए यह खेल खेला जा रहा है !

*नवगठित नगर परिषद में हुए संविलियन को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसियों की हुई बैठक*

राजनगर अनूपपुर जिले के 3 नवगठित नगर परिषद डूमर कछार, बनगवा, डोला में हुए संविलियन को लेकर लगातार अखबारों में खबर का प्रकाशन किया जा रहा है जिसमें स्थानीय युवाओं को रोजगार ना मिलने की बात पर चर्चाओं का विषय गर्म है  वही दिनांक 11/6/21 को यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के द्वारा  नवगठित नगर परिषद में हुए संविलियन को देखते हुए व क्षेत्रीय बेरोजगार युवाओं को दरकिनार कर वहीं भारी मात्रा में क्षेत्र के बाहरी लोगों को परिषदों में शामिल किया गया था 

इसे गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद के सीएमओ को 7 दिनों का अल्टीमेटम देकर संविलियन की सूची मांगी गई  साथ ही पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि अगर सूची नहीं मिलती है तो इनके द्वारा कड़ा विरोध करने की तैयारी यूथ कांग्रेस के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी की भी चल रही है।

*संविलियन को लेकर कांग्रेस की बैठक हुई सम्पन्न*

 भगत सिंह चौक इंटक कांग्रेस द्वारा इंटक कार्यालय में कांग्रेसियों के साथ बैठक की गई बैठक में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान के द्वारा ज्ञापन के संदर्भ में चर्चा की गई और साथ ही यह बैठक में निर्णय लिया गया कि हम पूर्णता तीनों नगर परिषदों में हुए संविलियन की सूची के इंतजार में हैं और अगर इनके द्वारा सूची नहीं दी जाती है या उस में गड़बड़ी पाई जाती है तो हम पूरी ताकत के साथ यूथ कांग्रेस के साथ हैं और हम केवल संविलियन की सूची का इंतजार कर रहे हैं साथ ही इस भर्ती घोटाले में लगातार पत्रकारों के द्वारा अधिकारियों नेताओं का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है इस पर वरिष्ठ कांग्रेसियों के द्वारा पत्रकारों को धन्यवाद अर्पित किया गया हैं।

*बैठक में कई वरिष्ठ कांग्रेसी हुए शामिल*

तीनों नगर परिषद में किये गए संविलियन में फर्जीवाड़े को लेकर बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जेपी श्रीवास्तव,राम

नारायण सिंह, संतोष यादव,रामराघो दहिया,रामनायक, सुनील गुप्ता, इंद्रजीत सिंह, नवी रसूल, कृष्णचन्द्र पत्रों, पुष्पेन्द्र रावत, अजय सिंह अन्य कई वरिष्ठ कांग्रेसी बैठक में उपस्थित रहे।

*इनका कहना है*

भले ही मुझे तीनों नगर परिषद का जिम्मा दे दिया गया हो लेकिन आज तक ग्राम पंचायत के द्वारा मुझे ना तो कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराई गई है ना ही वहां की सामग्रियों का कार्यभार दिया गया है जबकि नगर परिषद बनते ही पूरा पंचायत का काम नगर परिषद के प्रभार में आ जाता है मैंने यह जानकारी कलेक्टर को उपलब्ध करा दी है ! 

*राजेंद्र कुशवाहा*

*सीएमओ नगर परिषद डोला, डूमरकछार, बनगवां*

जब सीएमओ के पास कर्मचारी सहित नगर परिषद की जानकारी नहीं है तो वह वहां कर क्या रहे हैं पूरी जानकारी वही उपलब्ध कराएंगे या फिर वह लिखित दें !

*मकबूल खान*

*जे डी नगरीय विकास संभागीय कार्यालय शहडोल*

कर्फ़्यू अनलॉक का कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश क्या बन्द क्या खुला देखे


*अनूपपुर 15 जून 2021*

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, अनूपपुर ( म०प्र०)(अन्तर्गत धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973) क्रमांक-2650 / कोविड 19 / आरडीएम / 2021 मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल का पत्र क्रमांक एफ 35-09 / 2020 / दो / सी-2 भोपाल, दिनांक 15 जून 2021 में दिये गये नवीन दिशा निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों के संबंध में पूर्व में जारी आदेशों को अधिक्रमित करते हुए, मैं सोनिया मीना, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला अनूपपुर (म0प्र0) एतद् द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 ( 1 ) एवं मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71 (1) 72 (2) के तहत संपूर्ण अनूपपुर जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार 16.06.2021 को प्रातः 1.00 बजे से बुधवार दिनांक 30.06.2021 की रात्रि 12.00 बजे तक अग्रलिखित निम्नानुसार आदेश पारित करती हैं:

1/ सभी सामाजिक / राजनैतिक / खेल / मनोरंजन / सांस्कृतिक / धार्मिक आयोजन / मेले आदि जिनमें जनसमूह एकत्र होता है, प्रतिबंधित रहेंगे। स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक / प्रशिक्षण / कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे ऑनलाईन क्लासेस चल सकेंगी।

2/ स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक / प्रशिक्षण / कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे ऑनलाईन क्लासेस चल सकेंगी।

3/ सभी धार्मिक / पूजा स्थल खुल सकेंगे, किन्तु एक समय में 06 से अधिक व्यक्ति उपस्थित नहीं रह सकेंगे तथा उपस्थित जनों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना बंधनकारी होगा।

4/ समस्त शासकीय अर्द्धशासकीय कार्यालय 100 प्रतिशत अधिकारियों एवं 100 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति में खुल सकेंगे।

5/ समस्त प्रकार की दुकाने, व्यवसायिक प्रतिष्ठान तथा निजी कार्यालय का प्रातः 9.00 बजे से राशि 8.00 बजे तक खुल सकेंगे। शॉपिंग मॉल, जिम भी उक्त समय में खुल सकेंगे। तथापि सिनेमा घर थियेटर स्वीमिंग पूल बंद रहेंगे।

6/ बृहद, बध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग अपनी पूर्ण क्षमता पर कार्य कर सकेंगे तथा निर्माण गतिविधियां सतत् चल सकेंगी। जिम एवं फिटनेस सेंटर्स प्रातः 6.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक 50 प्रतिशत कैपेसिटी पर कोविड


7/ जिम एवं फिटनेस सेंटर्स प्रातः 6.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक 50 प्रतिशत कैपेसिटी पर कोविड

8/ प्रोटोकॉल की शर्त का पालन करते हुए खुल सकेंगे। समस्त खेलकूल के स्टेडियम खुल सकेंगे किन्तु खेल आयोजनों में दर्शक शामिल नहीं हो सकेंगे।

9/ समस्त रेस्टोरेंट एवं क्लब 50 प्रतिशत की कैपेसिटी से रात्रि 10.00 बजे तक खुल सकेंगे। समस्त होटल एवं लॉज पूर्ण क्षमता 

10/ विवाह आयोजनों में दोनों पक्षों को मिलाकर अधिकतम 50 लोगों की उपस्थिति की ही अनुमति दी खुल सकेंगे। जायेगी। इस प्रयोजन के लिए आयोजक को जिला प्रशासन को अतिथियों के नाम की सूची आयोजन से पूर्व प्रदाय करना आवश्यक होगा। 

11 / अधिकतम 10 लागों के साथ ही अंतिम संस्कार की अनुमति दी जा सकेगी। 

12 / रूल ऑफ सिक्स अनुमत्य गतिविधियों के अलावा किसी भी स्थान पर 06 से अधिक व्यक्तियों एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। 


13 / अन्तराज्यीय (inter State) तथा राज्यांतरिक (intra State) माल (Goods) एवं सर्विसेज का आवागमन निर्बाध रहेगा। 

14/ अनूपपुर जिले के जिन ग्रामों में कोविड-19 के Active Cases पांच या पांच से अधिक है, उन्हें रेड ग्राम के रूप में चिन्हांकित किया गया है। रेड ग्रामों में तथा नगरीय क्षेत्रों के Micro Containment Zone / Containment Zone में कोविड-19 संक्रमण के संबंध में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही गतिविधियां संचालित होंगी।

15 / जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में प्रत्येक रविवार जनता कर्फ्यू रहेगा, जो शनिवार रात्रि 10.00 बजे से सोमवार प्रातः 6.00 बजे तक प्रभावी रहेगा। 

16/ जिले के समस्त रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा। 

17/ परिशिष्ट-1 में संलग्न कोविड उपयुक्त व्यवहार (Covld Appropriate Behaviour) का पालन समस्त जन करना सुनिश्चित करेंगे।

 18/ पूर्व में जिला आपदा प्रबंधन समिति द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार किराना / अन्य दुकानों के व्यापारी बिना मास्क कव्हर के सामग्री विक्रय करते पाये जाने पर 500 रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया जायेगा एवं दुकान को भी सील किया जायेगा। दुकानों में पंखे, वेंटीलेशन एवं साफ-सफाई बनाए रखना सभी दुकानदार सुनिश्चित करेंगे। 

19/ उपरोक्त उद्देश्यों को छोड़कर कोई भी आम नागरिक का उद्देश्यहीन आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।


इस आदेश की सूचना प्रकाशन जिला कार्यालय, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर कार्यालय जिला पंचायत अनूपपुर नगर पालिका अनूपपुर जिला चिकित्सालय, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के कार्यालयों, समस्त तहसील कार्यालयों, समस्त जनपद पंचायत कार्यालयों एवं पुलिस थानों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जावे एवं दैनिक समाचार पत्रों में भी इसका प्रकाशन जनसम्पर्क विभाग द्वारा किया जावें तथा सार्वजनिक रूप से मुनादी कराकर सूचित किया जाएगा।


यह आदेश आम जन को संबोधित है। चूंकि वर्तमान में मेरे समक्ष ऐसी परिस्थितियां नहीं है और न ही यह संभव है कि इस आदेश की पूर्व सूचना प्रत्येक व्यक्ति को दी जावे। अतः यह आदेश एक पक्षीय पारित किया जाता है। इस आदेश के उल्लंघन पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से धारा 60 के तहत यथास्थिति दाण्डिक एवं अभियोजन की कार्यवाही की जायेगी । अतः निर्देशित किया जाता है कि उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जावे। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भा.द.सं. की धारा 188 269 270 271 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 तथा अन्य सुशंगत प्रावधानों अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी।

*यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।*

विद्युत सहायक अभियंता का प्रमोशन डीई के पद पर हुआ योग परिवार ने दी बिदाई


अनूपपुर/कोतमा

विद्युत मंडल में पदस्थ सहायक अभियंता सुशील कुमार यादव का प्रमोशन डीई के पद पर  विगत दिनों शासन के निर्देशन पर हो गया है और उनका स्थानांतरण रीवा संभाग के त्यौथर  जिले में किया गया है । 14 जून को योग परिवार के द्वारा होटल श्याम पैलेस में उनकी विदाई समारोह का आयोजन किया गया । योग परिवार के द्वारा  सुशील यादव का सम्मान करते हुए उन्हें तिलक लगाकर साल श्रीफल भेंट करते हुए उपहार प्रदान किया गया । योग परिवार के सदस्यों ने कहा कि  ऐसा अधिकारी कोतमा में पहली बार आया था जो अधिकारी कम परिवार के सदस्य ज्यादा लगते थे उन्होंने नगर सहित क्षेत्र के लोगों को योग साधना में रुचि रखने के लिए प्रेरित किया उनके द्वारा प्रतिदिन 1 घंटे का समय निकालकर योग साधना  के गुण उनके   द्वारा लाकडाउन  के दौरान ऑनलाइन मोबाइल जूम ऐप के माध्यम से योग सिखाया जाता था हम लोगों ने उनसे या प्रणाली की यदि निरोगी रहना है तो प्रतिदिन योग करना जरूरी है ।  सुशील यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि योग परिवार के द्वारा मुझे जो स्नेह एवं प्रेम दिया गया है उसका मैं जीवन भर आभारी रहूंगा उन्होंने कहा कि योग परिवार के साथ बिताया गया एक-एक दिन मेरे लिए अविस्मरणीय  रहेगा उन्होंने कहा कि मैं नगर से जा रहा हूं लेकिन मैं प्रतिदिन सभी को ऑनलाइन के माध्यम से योग के गुण सिखाता रहूंगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget