खुलेआम आतंक पहले बुआ पर हमला, अब भाई को बाँका से काटने का प्रयास


बढ़ रहा सीताराम का आतंक बढ़, उलझन में पुलिसिया कार्यवाही

अनूपपुर

मामला अनूपपुर जिला मुख्यालय के वार्ड नं 9 सीमेंट ईंट प्लांट का है जहाँ 11जून की रात साढ़े 7 बजे जब ज्ञानेंद्र राठौर पिता शंकर राठौर निवासी अनूपपुर बस्ती द्वारा थाना प्रभारी अनूपपुर एवं पुलिस अधीक्षक को अपने दिए गए लिखित आवेदन पत्र एवं एफ आई आर की प्रति के माध्यम से बताया है कि वह है जब अपने प्लांट गया, तो उसके ऊपर उसी के सगे चाचा सीताराम राठौर, बेटे विवेक राठौर, पत्नी बिट्टी बाई राठौर एवं बेटी उषा चारो ने मिलकर प्लांट के मालिक पर ही बाँका धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसे बचाने दौड़े ज्ञानेंद्र के मित्र गंगाराम पटेल एवं अन्य को भी धारदार हथियार से चोटे आईं।

*तो क्या जान से मारने की थी साजिश*

जानकारी के अनुसार ज्ञानेंद्र के बाँह गले पैर एवं सीने पर अचानक हमला किया गया, यदि बाहर खड़े ज्ञानेंद्र राठौर के साथी वक़्त पर बचाने के लिये न पहुँचते तो जान जाने ले लेने की पूरी कोशिश थी।

*खुद के ही घर मे जाने पर पुलिस ने कायम किया 452*

घटना के बाद दुर्भाग्यपूर्ण पूर्ण घटना ये थी कि पुलिस ने ज्ञानेंद्र राठौर के ही खिलाफ उसी के घर एवं प्लांट मे जाने पर 452 (यानी  घर मे घुसने का) अपराध कायम कर लिया है, यही नही 6 अन्य लोग जिनमे से 5 घटना में मौजूद भी नही थी उनके खिलाफ तक मामला कायम किया गया है इससे पुलिस के विस्वाशनीयता पर शक होना स्वाभाविक है।

*जमीन बंटवारे के विवाद में रोजी रोटी पर हमला*

ज्ञानेंद्र राठौर के पिता एवं उसके चाचा के बीच भूमि का विभाजन होना है, जिस विवाद का बहाना बनाकर सीताराम राठौर ने पिछले लगभग 6 महीने से ईंट प्लांट का कामकाज बन्द कर दिया है और मजदूरो के सांथ मारपीट करता है, सामाजिक स्तर पर बात रखने के बाद जब सीताराम राठौर का आतंक खत्म नही हुआ तब 3 फरबरी 2021 को पहली बार ज्ञानेंद्र ने थाने में शिकायत की उसके बाद 6 फरबरी को सीताराम के खिलाफ 327 का एक मामला कायम हुआ जिसके बाद वह डेढ़ महीने तक पुलिस के गिरफ्त से फरार रहा, ज़मानत मिलने पर सीताराम ने फिर से ज्ञानेंद्र को जान से मारने फ़र्ज़ी मामलों में फंसाने व केस वापस लेने की धमकी देने लगा, जिसकी शिकायत ज्ञानेंद्र एवम उसके पिता शंकर राठौर ने अनेको बार थाना व पुलिस अधीक्षक को दी, परंतु प्रशासन मौन बन के बैठा रहा और अंत मे सीताराम व उसके परिवार ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया, ज्ञानेंद्र शासन की योजना के तहत बैंक से लोन लेकर प्लांट शुरू किया और अपनी व लगभग 20 मजदूरों की आजीविका चला रहा था, विवाद के कारण बैंक की किश्ते और बिजली बिल का बोझ ज्ञानेंद्र के ऊपर बढ़ रहा है।

*गंगाराम पटेल को भी दी थी धमकी*

ज्ञानेंद्र के मित्र गंगाराम पटेल को भी 9 जून को सीताराम ने कोर्ट अनूपपुर के पास रोककर धमकी दी थी, जिसकी शिकायत उसने पुलिस मे की भी थी पर पुलिस ने उल्टा गंगाराम के खिलाफ ही मामला पंजीबद्ध कर दिया।

*अपने ही बुआ पर फावड़े से हमले के बाद नही हुई कार्यवाही*

लगभग ढाई महीने पहले 21 मार्च को सीताराम व उसके परिवार ने बिमला राठौर के पैतृक भूमि पर कब्जा किया उसे जबरन पैसा मांगने की कोशिश भी की यही नही उसे उसी के खेत मे फावड़े से कई बार सिर में प्रहार कर जान लेने की कोशिश की पर पुलिस प्रशासन की लापरवाही से महज मारपीट का काउंटर मामला बनाकर रफ़ा दफा कर दिया गया।

*पूरा मोहल्ला है परेशान*

इतना ही नही कभी किसी के भूमि पर कब्जा करना तो कभी बीच सड़क पर पिल्लर गाड़ कर मोहल्ले के लोगो को परेसान करना व बोर गाड़ी वालो से वसूली करना, सारे काम सीताराम राठौर पैसे के बल पर धड़ल्ले से करता है, ADJ रामसिंह कनौजिया को खुद से जमीन बेचकर उसका रास्ता बंद कर देता है,पर पुलिस किसी को इस अत्याचार से मुक्ति नही दिला पा रही है

*पारिवारिक विवाद,पुलिसिया कार्यवाही उलझन में*

सीताराम राठौर जोकि ज्ञानेंद्र राठौर का चाचा है जिनका जमीनी विवाद के चलते पारिवारिक विवाद का अंतर कलह मचा हुआ है जिसमें सीताराम राठौर के द्वारा आए दिन हिंसात्मक घटना को अंजाम दिया जा रहा है परंतु पुलिसिया कार्यवाही इनकी आपसी है प्रतिद्वंदिता पर उलझन में नजर आ रही है वास्तव में जिसके द्वारा आतंक मचाया जा रहा है उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही किया जाना ही उचित होगा ताकि सामाजिक कलह से बचा जा सके और इनके पारिवारिक विवाद से अन्य मोहल्ले में व समाज में रहने वाले लोगों को परेशानी ना उठाना पड़े।

*इनका कहना है*

दोनों पक्षों में विवाद हुआ है दोनों पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा है।

खेम सिंह पेंद्रो थाना प्रभारी कोतवाली अनूपपुर

मोजर बेयर किसानो के हक पर डाल रहा डाका, दादागिरी और गुंडागर्दी पर उतारू


 अनूपपुर/जैतहरी

        मोजरबेयर पावर प्लांट के प्रभावित खातेदार ने एस डी एम जैतहरी के समक्ष लगाया गुहार,माँग किया कि करारनामा के मुताबिक स्थाई नौकरी दिलवाई जाय। 

ग्राम गुवारी निवासी सोहन जायसवाल के पुत्र सुग्रीव जयसवाल ने दिनांक 11/6/2021 को एसडीएम जैतहरी के समक्ष मोजरबेयर पावर प्लांट में करारनामा, पुनर्वास नीति के शर्तों के अनुसार स्थाई नौकरी दिलाये जाने की मांग किया। 

उन्होंने कहाकि कम्पनी हमारे साथ धोखाधड़ी कर हमें हमारे कानूनी एवं जायज हको से बंचित कर रहा है। कम्पनी द्वारा किसानों  से बिना राय विमर्श किए मनमानी तरीके से पुनर्वास नीति 2010 तैयार किया है। जिसमें ब्यापक पैमाने पर किसानों के हितों में कटौती कर किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। 

उन्होंने कहाकि पुनर्वास नीति 2010 पूर्णतः गैरकानूनी एवं प्राकृतिक नियमों के विरूद्ध है। कम्पनी एवं प्रसाशन को पुनर्वास नीति 2002के शर्तों के अनुसार किसानो को ज्यादा सुविधाएं दिलाए जाने का प्रावधान है।  किन्तु कम्पनी इस क्षेत्र के सीधे साधे, किसानों का नाजायज फायदा उठाते हुए लगातार किसानों के हितों में कटौती पर कटौती करते हुए किसानों  को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। 

उन्होंने कहाकि कम्पनी में कार्यरत अधिकारी एवं  ठेकेदारों की दादागिरी व गुण्डागर्दी जोरो पर चल रही है। स्वयं गलती करेगे एवं प्रभावित खातेदार के द्वारा नौकरी हेतु नामित सदस्यों से नौकरी से हटायें जाने का धमकी देकर उससे माफीनामा लिखाते है। उन्होंने बताया कि इसी तरह के घटनाक्रम मेरे साथ भी किया जा रहा है और मैं माफीनामा लिखने से जब इन्कार कर दिया तो ठेका प्रथा में काम कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर रहा था। मार्च के महीने से बंचित कर दिया है। जिससे मेरे परिवार भूखों मरने के कगार पर हैं।

पुरानी रंजिश को लेकर घर के सामने मारपीट, थाने में हुआ मामला दर्ज


अनूपपुर

ग्राम पंचायत सिवनी थाना जैतहरी जिला अनूपपुर निवासी कमलेश सिंह राठौर ने बताया कि मेरे घर के सामने मिथुन राठौर पिता हेमराज राठौर द्वारा मेरे साथ मारपीट किया गया है।

*यह है मामला*

दिनांक 11 जून 2021 को सायं 5:00 बजे के लगभग मिथुन राठौर का मावेशी कमलेश सिंह राठौर की फसल और रखी हुई अन्य सामान नुकसान कर रहा था जिस मवेशी को हटा लेने की बात कमलेश सिंह द्वारा कहा गया इतने ही बातों को लेकर मिथुन राठौर द्वारा कमलेश सिंह को डंडे से लहूलुहान कर जान से मारने की धमकी सहित गाली गलौज करते हुए घटनास्थल से भाग गया। उक्त घटना पर गांव के निवासी मनु चौधरी एवं जोगिंदर राठौर मौजूदा उपस्थित रहे हैं। कमलेश सिंह राठौर जो कि सुदर्शन टीवी न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर हैं बाबूलाल पिता जगमोहन जो कि अवैध रूप से  आनंद पिता गणेश के नाम से फर्जी नौकरी सोहागपुर क्षेत्र एबीडी अमलाई सबस्टेशन 33 केवी में इलेक्ट्रीशियन पद पर नौकरी कर रहा है जिसका  कंप्लेंट कमलेश सिंह द्वारा पूर्व में किया गया था किंतु शासन की ढुलमुल रवैए के कारण जांच अधर में ही रोक दिया गया यही कारण है एक पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

*पुरानी रंजिश बना मारपीट का कारण*

हमलावर मिथुन राठौर पिता हेमराज राठौर फर्जी सर्विस करता बाबूलाल पिता जगमोहन का भतीजा है जो पूर्व रंजीस फर्जी नौकरी की शिकायत की बात को बार-बार विवाद बनाकर लड़ाई का अवसर खोजते रहते हैं और 11 जून को लगभग 6:00 बजे सायं थोड़े से वाद-विवाद में जानलेवा हमला किया है।

*एफ आई आर दर्ज*

जिसकी एफ आई आर जैतहरी थाना में दर्ज करा दिया गया है जैतहरी पुलिस द्वारा 294,506 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget