समुदायिक स्वास्थ केंद्र में अनुपस्थित कर्मचारियों की लग रही फर्जी हाजरी


*ड्यूटी पर तैनात न होने पर भी उपस्थिति दर्ज करवाकर सांठ गांठ करके निकलवा रहे पेमेंट*

शहड़ोल/धनपुरी

धनपुरी-समुदायिक स्वास्थ केंद्र की हालत किसी से छुपी अब नही रह गई है,  कॉलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह इस को लेकर काफी गंभीर रहते है, नगर की जनता को कैसे बेहतर स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए इस पर वो स्वास्थ अधिकारियों से बराबर चर्चा करते रहते है। बीते दिनों अखबारों ने जब इस मामले को लेकर खबर प्रकाशित की तो इस मामले को अपने संज्ञान में लेते हुए उन्होंने कहा कि मैं स्वयं इन गड़बड़ियों को देख कर जो भी इसमें लिप्त होंगे उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी,

स्वास्थ सुविधाओं के टोटे वाले धनपुरी नगर की जनसंख्या लग्भग 80 हजार है , और यह सुविधाओं के नाम पर सिर्फ सर्दी खाँसी बुखार की दवा दी जाती है। प्रसव करने की व्यवस्था यह है लेकिन केस क्रिटिकल है कह कर प्रसूताओं को बुढार शहड़ोल भेज दिया जाता है। जानकर सूत्र बताते है कि यह अस्पताल सिर्फ सफेद हाँथी ही नगर के लिए साबित हो रहा है।जिसका जो कार्य है वह उसे छोड़कर दूसरे दूसरे कामो में व्यस्त रहता है।अस्पताल में गड़बड़ी की शिकायत भी कई बार स्थानीय लोगो ने की लेकिन मामला ढांक के तीन पांत ही निकला।सूत्रों का कहना है कि अस्पताल में आने वाली दवाइयों को बाजार में कम  दामों में बेच दिया जाता है। और अनुपस्थित कर्मचारियों को उपस्थित बता कर खेल खेला जा रहा है।

वार्ड बॉय और अस्पताल सफाई कर्मचारियों के भरोशे रात में  अस्पताल में ही पदस्थ एक ड्रेसर द्वारा मनमाना काम किया जा रहा है।ड्रेसर अपना मूल काम ड्रेसिंग को छोड़ कर अब इंचार्ज का काम सम्हाल रहा है। अस्पताल में आने वाले उपकरण दवाइयों, निडिल, इंजेक्शन, को सेनेटाइजर और भी जो अस्पताल में उपयोगार्थ समान है उसे निजी संस्थाओं को भेज कर अपनी जेब भर रहा है। वही सूत्रों ने यह भी बताया कि सशसकीय रजिस्टर में कई माह से अनुपस्थित कर्मचारियों से पैसा लेकर उन्हें प्रजेंट दिखाया जा रहा है। स्थानीय जनों ने कॉलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह से माँग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द अस्पताल में हो रहे भृस्टाचार कि जाँच करए और जो भी इसमे संलिप्त हो उनके विरुद्ध विभगीय कार्यवाही करें।

बातचीत का ऑडियो मौजूद है

फर्जी भर्ती में युवा कांग्रेस ने सीएमओ को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, होगा आंदोलन


अनूपपुर/राजनगर

अनूपपुर जिले की तीन नव गठित नगर परिषद में हुए नियुक्ति के संबंध में आखिरकार विपक्ष की कांग्रेश के युवा नेता इन तीनों परिषदों में हुए नियुक्ति के विरोध में नगर परिषद के CMO के नाम ज्ञापन सौपा जिसमे 7 दिनों का अल्टीमेटम दे दिया  अनूपपुर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद बनगवां/डोला/डूमरकछार जिला अनुपपुर, (म.प्र.) को ज्ञापन सौंपते हुए यह बात रखे कि विगत दिवसों में जनचर्चा व अखबारों में प्रकाशित खबरों के माध्यम से हमे यह शिकायत मिल रही है कि नवगठित नगर परिषद बनगवां, डोला व डूमरकछार में पैसो के आधार पर मनगढ़ंत तरीके से लोगो की नियुक्ति की गई है, शिकायतों में यह भी पाया गया है कि क्षेत्रीय बेरोजगार युवाओं को दरकिनार कर भारी मात्रा में क्षेत्र के बाहर के लोगों को तीनों नगर परिषदों में शामिल कर  उनकी नियुक्तियां कर दी गई हैं  उक्त शिकायतों को युवा कांग्रेस संगठन ने गम्भीरता से लिया है, उन समस्त शिकायतों की संगठनात्मक स्तर पर जाँच करने के लिए बिंदुवार तरीके से निम्नलिखित जानकारी मांगी है 

1- नगर परिषद के गठन के उपरांत वर्तमान में कितने कर्मचारी संविदा पर, मास्टररोल पर एवं दैनिक वेतन भोगी में कार्यरत है, उनके नामों की सूची क्रमशः हमे प्रदान करे।

2- ग्राम पंचायत से नगर परिषद में चयन समिति द्वारा जिन कर्मचारियों को संविलियन किया गया है उसकी सूची प्रदान करे।

3- जिला चयन समिति की ओर से इसकी सूचना हेतु, नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक को कितने लोगो की सूची भेजी गई है कृपया जानकारी उपलब्ध कराएं।

4- कृपया समस्त भर्तियों का आरक्षण रोस्टर प्रदान करे।

गुड्डू चौहान के द्वारा ज्ञापन के माध्यम से युवा कांग्रेस संगठन की तरफ से प्रशासन से यह निवेदन किया गया है कि उपरोक्त मांगी गई समस्त जानकारी कृपया 7 दिवसों के भीतर प्रदान करने का कष्ट करे, अन्यथा समस्त जिले के युवा कांग्रेस संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उक्त ज्ञापन की प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महोदय, कोतमा, जिला-अनूपपुर (म.प्र.) के लिए प्रेषित की गई है।

विश्व का पहला कोरोना माता मंदिर बना, कोविड-19 जागरूकता के लिए लिखे वाक्य


प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के सांगीपुर क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा 'कोरोना माता मंदिर' बनाए जाने की खबर है, जिसकी फोटो भी सामने आई है। हालांकि, इस 'मंदिर' में कोविड-19 को लेकर जागरूक करने वाले वाक्य लिखे गए हैं और मूर्ति को मास्क पहनाया गया है। 'मंदिर' में लिखा है, "कृपया पीले रंग का ही फूल, फल...मिठाई या अन्य सामान चढ़ाएं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget