21 करोड़ का नये स्कूल भवन, कक्ष, 8.5 करोड़ का उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा


अनूपपुर

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि अनूपपुर जिले में जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के तीन नये भवनों और पुराने स्कूल भवनों में 10-10 नये कक्षों का निर्माण किया जायेगा। इन निर्माण कार्यों के लिए 21 करोड़ 26 लाख 16 हजार रुपये जनजातीय विभाग द्वारा स्वीकृत किये गये हैं।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि उनके गृह जिले अनूपपुर के ग्राम बम्हनी, जमुना कालरी और बेनीवारी में 10 करोड़ 13 लाख 82 हजार रुपये की लागत से तीन नये उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिये भवनों का निर्माण किया जायेगा। इसके साथ ही ग्राम खूंटाटोला, वैकटनगर, बेलडोगरी, लखारा, इटौर और मदेहड़ी के पुराने स्कूल भवनों में 10-10 नये अतिरिक्त कक्षों का निर्माण किया जायेगा। इन कक्षों के निर्माण पर 11 करोड़ 12 लाख 34 हजार रुपये व्यय होंगे।

खाद्य मंत्री श्री सिंह ने बताया कि इन ग्रामों में स्कूल भवन उपलब्ध न होने के कारण बच्चों को अन्यत्र गांव और जिलों में जाना पड़ता था। इसके साथ ही कुछ ग्रामों के पुराने स्कूलों में पर्याप्त कक्ष न होने के कारण भी छात्र-छात्राओं को अध्ययन में काफी कठिनाई आती थी। इन निर्माण कार्यों से गांव के बच्चे अब शिक्षा के लिये यहाँ वहाँ नहीं भटकेंगें। उन्हें एक ही स्थान पर शिक्षा का उचित माहौल प्राप्त होगा।

*साढ़े 8 करोड़ की लागत से अनूपपुर में होगा 28 उप-स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण-खाद्य मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह*

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री Bisahu Lal Singh ने बताया कि उनके गृह जिला अनूपपुर के 28 ग्रामों में 8 करोड़ 46 लाख 72 हजार रूपये की लागत से 28 उप- स्वास्थ्य केन्द्रों के भवनों का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा इन कार्यों के लिये राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें प्रति भवन के निर्माण पर 30 लाख 26 हजार रुपये व्यय होंगे।

मंत्री श्री सिंह ने बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अनूपपुर जिले में आदिवासी उपयोजना के अंतर्गत विशेष केन्द्रीय सहायता के रूप में स्वीकृत परियोजनाओं के अंतर्गत इस राशि की स्वीकृति प्रदान की गई हैं। इसके अंतर्गत जिले के ग्राम तितरीपोढ़ी, पसला, पोंढी, दुलहरा, चचाई, खोली, बिजोडी, डोंगराटोला, मझगवाँ, घुईदादर, पालाडोंगरी, गिरारी (पाटन) पिपरखुटा, दुधमानियाँ, गोरसी, गुंवारी, जरियारी, खमरौध, कोठी पकरिहा, जमुना, भालूमाड़ा छिरमिरी, चंगेरी, खूंटाटोला, भगता, लहसुई, श्रमिकनगर और ग्राम पिपरिया में उप- स्वास्थ्य केन्द्रों के लिये भवन का निर्माण किया जायेगा।

मंत्री श्री सिंह ने बताया कि इन अतिरिक्त उप-स्वास्थ्य केन्द्रों के बनने से ग्रामीणों को और अधिक सहजता से इलाज मिल सकेगा। काफी समय से स्थानीय जन-प्रतिनिधि और आम जनता द्वारा इस संबंध में अनुरोध किया जा रहा था।

शादीशुदा महिला ने चलती ट्रेन में टॉयलेट के सामने प्रेमी से रचा ली शादी, ससुराल से आई थी भाग कर


पटना

आपने कई अनोखी शादियों के बारे में सुना, देखा या पढ़ा होगा। लेकिन आज एक ऐसी शादी हुई जो पहली बार हुई है। जी हां...यह शादी चलती ट्रेन के टॉयलेट के सामने हुई है। दरअसल, यह अनोखी शादी बिहार के सुल्तानगंज में हुई है। यहां एक युवक ने चलती ट्रेन में टॉयलेट के सामने पहले से ही शादीशुदा महिला से शादी कर ली। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। पूरा मामला बिहार के सुल्तानगंज जिले के भीरखुर्द का है।

स्टाम्प पर प्रेम विवाह, लड़की पहुंची थाने हुई शिकायत लड़का गिरफ्तार


*लड़के के पिता ने रखने से किया इंकार पिता ने निकाला दोनों को घर से तो लड़की को छोड़ लड़का हुआ फरार*

अनूपपुर/कोतमा

अनुपपर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत वार्ड नम्बर 4 का मामला है जहां  युवती को शादी का झांसा देकर भगा लेने व बाद में छोड़ देने और परिजनों को भी धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतमा अंतर्गत वार्ड नम्बर 6 व वार्ड नम्बर 4 के एक ही समाज के लड़के लड़कियों का है।  जहां प्रेम प्रसंग के बाद फरारी, फिर स्टाम्प में लिखापढ़ी कर प्रेम विवाह से सहमति पर 5 दिन गुजारने के बाद हुये तकरार के बाद मामला थाने तक पहुंचने का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते साल से 17 वर्ष की लड़की और 18 वर्ष के लड़के के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग में परिवार की बिना जानकारी में मेल मिलाप चल रहा था। जहां लाकड़ाउन के पहले भी एक मामला हुआ था। जिसमे तीन लड़के दो लड़कियों को कार से लेकर कहीं घूमने जा रहे थे। जहां कार की दुर्घटना हुई। दो लड़कियां घायल भी हुई थी जिसमे एक कि मौत भी हो गयी थी। उसके बाद काफी दिन तक लड़का लड़की के बीच मेल मिलाप बन्द था। वही बीते सप्ताह लड़की घर से गायब हुई जिसकी गुमसुदगी की शिकायत लड़की के माता पिता ने कोतमा थाने में किये। वार्ड नम्बर 4 निवासी डेयरी व्यवसायी का 19 वर्षीय लड़का वार्ड नम्बर 6 निवासी ऑटो चालक की लड़की भगा कर पिता के घर मनेन्द्रगढ़ पहुंचा तो पिता ने लड़की को रखने से इंकार किया, बच्ची को समझाया कि बेटा तुम अपने घर चली जाओ हम तुम्हारे पापा से बात करेंगे। सुबह जाने की बात पर एक रात पिता ने अपने घर मे रखा। दूसरे दिन सुबह लड़के ने लड़की को वापस घर भेजने से इंकार किया। दोनों को घर से निकाले जाने पर युवक ने लड़की को मनेन्द्रगढ़ में ही अलग से मकान लेकर तीन दिन तक रखा। इस बीच लड़के लड़की ने मनेन्द्रगढ़ में ही स्टाम्प में लिखा पढ़ी कर विवाह की आपसी सहमति बनाकर रहने लगे। इस बीच लड़के ने परिवार के दवाव में लड़की को वापस घर जाने व बाद में बुला लेने को बोलने लगा। उसके बाद लड़की से बोला कि तुम अभी अपने घर चली जाओ फिर मैं तुम्हे ले आऊंगा। लड़की ने जाने से मना किया तो। लड़के ने अपना हाथ ब्लेड से काटने की धमकी देने लगा। अंत में लड़की को कमरे में बन्द कर युवक फरार हो गया। किसी तरह खुद को कमरे से निकालकर युवती अपने मॉ बाप के पास पहुंची अपनी व्यथा सुनाई। सामाजिक तौर पर आपसी परिचर्चा कर  लड़की को वापस रखने की बात की गई मगर जब लड़के के पिता ने रखने से इनकार किया व लिखापढ़ी कर दो साल बाद शादी करने की शर्त पर अड़ा रहा तो मामला बिगड़ गया व लड़की की मॉ लड़की को लेकर कोतमा थाने रात 8 बजे के आसपास पहुंची और उसकी माँ ने कोतमा थाने जाकर शिकायत तो दिए मगर लड़की की शिकायत पर थाने में एफ आई आर दर्ज न होने पर देर रात तक थाने में लड़की के परिजनों का हुजूम मौजूद रहा। व एफ आई आर दर्ज करने मांग पर अड़े रहे। थाना प्रभारी राकेश वैश्य ने दोनों पक्षो को थांने बुलाकर लड़की व लड़के के भविष्य को लेकर आपसी समझौते की बात किये व एक दिन आपस में बैठकर निर्णय की बात कहे मगर लड़की के परिजनों लड़की को घर न ले जाने पर अड़े रहे परिजनों के अड़ने के बाद व कुछ राजनीतिक दखल के बाद देर रात लड़के के खिलाफ धारा 376 के तहत एफ आई आर कायम कर दिए। अग्रिम कार्यवाही कर हुए कोतमा पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच करवाएं व बयान दर्ज किए वहीँ लड़के का कोरोना टेस्ट कराकर डायरी पेश करने की तैयारी कर रही है। 

*इनका कहना है*

लड़की की गुमसुदगी की सूचना आयी थी। जिसकी तलाश जारी थी कल लड़की अपनी माँ के साथ स्वयं थाने आयी व घटना बयान की जिसकी शिकायत पर एफ आई आर कायमी की गई है व 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है जानकारी के अनुसार लड़की बालिग है यदि उसके नाबालिक होने के तथ्य सामने आएंगे तो धाराएं बढाई जाएंगी।

*राकेश वैश्य थाना प्रभारी कोतमा*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget