लगभग 20 करोड़ की 17 लाख 46 हजार मीट्रिक टन फ्लाई-ऐश की हेराफेरी



डॉ प्रेम नारायण सोनी / संतोष कुमार द्विवेदी

उमरिया

मध्यप्रदेश जनरेटिंग कम्पनी के 1340 मेगावाट के संजय गांघी ताप विद्युत गृह बिरसिंहपुर पाली में फ्लाई-ऐश घोटाला सामने आया है । जानकारों की मानें तो यह 17 लाख 46 हजार मीट्रिक टन फ्लाई-ऐश की हेराफेरी का मामला है । जिसकी कीमत फ्लाई-ऐश की विक्रय दरों के अनुसार लगभग 20 करोड़ अनुमानित है । ज्ञात हो कि सालों से चल रहा यह घोटाला मध्यप्रदेश विधानसभा को एक प्रश्न के उत्तर में दी गई जानकारी से पकड़ में आया है । यद्यपि संजय गांघी ताप विद्युत गृह के चीफ इंजीनियर हेमंत संकुले ने ऐसी किसी भी हेराफेरी से इनकार किया है।* 

               उल्लेखनीय है कि संजय गांघी ताप विद्युत गृह बिरसिंहपुर पाली में प्रतिमाह बिजली पैदा करने के लिए लगभग साढ़े पांच लाख मीट्रिक टन कोयले की ख़पत होती है । इस कोयले के जलने के बाद उससे एक तिहाई फ्लाई ऐश निकलती है, जिसका केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय और केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण के निर्देशानुसार 100 फीसदी यूटिलाइजेशन किया जाना है।

संजय गांधी ताप विद्युत गृह में औसतन दो लाख मीट्रिक टन फ्लाई ऐश जेनरेट होती है ।  जिसे मध्यप्रदेश जनरेटिंग कम्पनी द्वारा 115 रु से 124 रु प्रति मीट्रिक टन की दर से

सीमेंट प्लांटों को विक्रय किया जाता है । 

            फ्लाई ऐश के आंकड़ों में गौर करने पर करोड़ो रुपयों के घोटाले की बू आ रही है। मध्यप्रदेश जनरेटिंग कम्पनी ( जेनको ) के चार ताप विद्युत केंद्रों संजय गांधी बीरसिंहपुर, अमरकंटक चचाई, सतपुड़ा सारणी एवं संत सिंगाजी खंडवा से बिजली का उत्पादन हो रहा है । सबसे आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि प्रदेश के 3 ताप बिजली घरों में कोयले के जलने से बनी फ्लाई ऐश में जितनी मात्रा यूटिलाइज होती है बांकी बची मात्रा प्लांट के ऐश डैम में स्टोर होती है।परंतु मध्यप्रदेश जनरेटिंग कम्पनी के भ्रष्ट अधिकारियों  ने सीमेंट प्लांटो की विक्रय करके फ्लाई ऐश का शत प्रतिशत यूटिलाइजेशन किया है । जिसका परिवहन ताप  सड़क मार्ग के जरिये किया गया है । देखने वाली बात यह है कि प्लांट में फ्लाई-ऐश का स्टॉक शेष नही होने के बाद भी लाखों मीट्रिक टन फ्लाई-ऐश का स्टॉक डैम में बढ़कर दिखाया गया है, जो मुमकिन नही है । 

         दिसम्बर 2020 में यहां डैम में राख का स्टॉक 1,71,62,206 मीट्रिक टन रहा, जबकि जनवरी 21 में स्टॉक 1,72,87,000 हो गया यानी 01 लाख 24 हजार 794 मेट्रिक टन स्टॉक बढ़ा । जबकि  जनवरी 21 में कोयले की कुल खपत 5 लाख 71 हजार 769 मेट्रिक टन हुई । जिससे 2 लाख 03 हजार 836 मीट्रिक टन फ्लाई-ऐश जेनरेट हुई । जेनको के दस्तावेजी साक्ष्य बताते हैं कि उससे ज्यादा 101.21% यानि कि 2 लाख 06 हजार 302 मीट्रिक टन फ्लाई-ऐश यूटिलाइज हुई । इसका मतलब है कि स्टॉक में फ्लाई-ऐश को कोई मात्रा बची ही नहीं । फिर डैम में 1 लाख 24 हजार मेट्रिक टन राख कहाँ से आ गयी ?

           फरबरी 2021 में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के एक सवाल के जबाब में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने सदनं को बताया कि फरबरी 2021  में  5 लाख 24 हजार 401 मीट्रिक टन कोयले के जलने से 1लाख 86 हजार 100 मीट्रिक तन फ्लाई ऐश जेनरेट हुई और 99.2% अर्थात 1 लाख 85 हजार 960 मीट्रिक टन फ्लाई-ऐश यूटिलाइज हुई । शेष 140 मीट्रिक टन फ्लाई-ऐश बिजली घर के ऐश डैम में स्टॉक की गई । तब सवाल उठता है कि जनवरी 21 के स्टॉक 1,72,87,000 में 1लाख 01 हजार 150 मेट्रिक टन फ्लाई-ऐश कैसे बढ़ गयी ।

            विधानसभा में मामले के खुलासे के बाद यहाँ के जिम्मेदार अधिकारियों ने मार्च में 17 लाख 46 हजार 550 मीट्रिक टन फ्लाई-ऐश का गोलमाल किया है, जिससे फरबरी का स्टॉक 1,73,93,150 से घटकर 1,56,46,600 मीट्रिक टन हो गया । गोलमाल किये गए फ्लाई-ऐश की कीमत मौजूदा विक्रय दरों के अनुसार लगभग 20 करोड़ अनुमानित है । 

             आश्चर्यजनक तथ्य तो यह है कि 17 लाख 46 हजार मीट्रिक टन फ्लाई-ऐश के परिवहन में 50 टन परिवहन क्षमता वाले 1100 ट्रको की रोज आवश्यकता होती । यदि इतने ट्रक या हाइवा या कैप्स्यूल्स रोज लोड लेकर प्लांट से निकलते तब इस समयावधि दिखाए गए स्टॉक का परिवहन सम्भव था, जो अपने आप में अविश्वसनीय और हास्यास्पद है । 

          अप्रैल 2021 के प्रमाणित तथ्यों ने घोटाले को और उज़ागर कर दिया । इस महीने 5लाख 08 हजार 344 मीट्रिक टन कोयले से 1लाख 94 हजार 442 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश जेनरेट हुई और 99.15% अर्थात 1लाख 92 हजार 781 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश का यूटिलाइजेशन किया गया । जबकि मार्च के डैम स्टॉक 1,56,46,600 में मात्र  1730 मेट्रिक टन बढ़ा है । ऐश डैम का स्टॉक 1,56,48,330 मीट्रिक टन हुआ है । जबकि ऐश डैम में 1 लाख टन से ज्यादा स्टॉक बढ़ता रहा । वहीं मार्च में 17 लाख 46 हजार मीट्रिक टन घटने के साथ मात्र 1661 मेट्रिक टन बची फ्लाई ऐश से डैम स्टॉक बढ़ा। 

           कुल मिलाकर आंकड़ों के खेल में करोड़ों का वारा-न्यारा कर लिया गया और सरकार तमाशबीन बनी हुई है ।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के घिनोने हरकत पर मामला हो दर्ज-कांग्रेस करतार सिंह


आदतन अपराध करने के शौकीन है भाजपा नेता मामला ही दर्ज- प्रदीप यादव

अनूपपुर

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व पदाधिकारी अनिल गुप्ता ने कल अनूपपुर  समाजसेवी ग्रुप में अश्लील फोटो डालकर सोशल मीडिया की मर्यादा को तार तार कर दिया ग्रुप में कई लोगो ने इनकी हरकत को बहुत ही घिनोना करार देते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई हैं उसके बाद इस हरकत को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने आड़े हाथ लिया और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर मामला दर्ज करने के लिए ज्ञापन दिया वही अनूपपुर निवासी प्रदीप यादव भी थाना कोतवाली अनूपपुर पहुँचकर मामला दर्ज करने की मांग की। इसके पहले भी बिजुरी ग्रुप में इन्होंने ऐसी ही हरकत की थी जिस पर इनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

*कांग्रेस ने भी कहा मामला हो दर्ज*

जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष करतार सिंह अपने कांग्रेस के साथियों के साथ पहुँचकर पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन पत्र सौपा गया उस पत्र में यह कहा गया कि दिनांक 09 जून 2021 को भाजपा नेता अनिल कुमार, गुप्ता द्वारा अपने मोबाइल न. 9425180707 से "अनूपपुर समाज सेवी ग्रुप एवं फेड्स ग्रुप " में अश्लील फोटो पोस्ट किया गया, जो कि घोर आपत्तिजनक, निंदनीय एवं कानूनी रूप से अपराध की श्रेणी में आता है। अनिल कुमार गुप्ता अपने आप को सामाजिक राजनैतिक जनप्रतिनिधि कहते हैं, इनके द्वारा सार्वजनिक ग्रुप में कुछ माह पूर्व भी बिजुरी के एक वाट्सअप ग्रुप में भी इसी प्रकार अश्लील फोटो डाली गयी थी. किंतु सत्ता के दबाव में कोई कार्यवाही न होने से ऐसे असमाजिक व्यक्ति का दुस्साहस बढ़ा और इसके द्वारा कल पुनः एक सार्वजनिक ग्रुप में मर्यादा को लांघते हुए अश्लील फोटो पोस्ट की गयी, जिससे इनकी मानसिकता कितनी दूषित है यह दिख रही है। अतः श्रीमान जी से अनुरोध है कि अनिल कुमार गुप्ता पिता स्व. रामकृपाल गुप्ता स्थायी निवासी वार्ड क्र. 08 जैतहरी के विरूद्ध अश्लीलता फैलाने के आरोप में आई.टी. एक्ट एवं अन्य एक्ट के तहत कार्यवाही करने का कष्ट करें ज्ञापन देते समय कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, संजय सोनी सहित और भी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*अनूपपुर निवासी ने कहा मामला हो दर्ज*

प्रदीप यादव निवासी अनूपपुर ने थाना अनूपपुर जिला अनूपपुर (म०प्र०) पहुँचकर थानाप्रभारी को ज्ञापन सौपा पत्र के माध्यम से बताया कि सोशल मीडिया के व्हाट्सअप ग्रुप में अनूपपुर समाज सेवी ग्रुप नाम का एक ग्रुप बनाया गया है जिसका में भी सदस्य हूँ मेरे साथ-साथ इस ग्रुप में कुल मिलाकर 77 लगभग के सदस्य हैं।कल दिनांक 09 जून को समय रात्रि 10.30 बजे इस ग्रुप के एक सदस्य अनिल कुमार गुप्ता जिनका मोबाईल नंबर 9425180707 के द्वारा ग्रुप में कामुक्ता प्रदर्शित करने वाली एक अश्लील फोटो को ग्रुप में पोस्ट किया गया देखने में यह पोस्ट काफी अश्लील है उस व्यक्ति का उक्त मोबाईल नंबर के उपयोगकर्ता के द्वारा अश्लील व कामुक सामग्री का व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से प्रदर्शन किया गया है, जो कि उसे व ग्रुप के सदस्यों को बहुत ही घिनौना लग रहा है। इसके पहले भी उक्त व्यक्ति के द्वारा पूर्व में भी थाना बिजुरी अंतर्गत बनाये गये व्हाट्सअप ग्रुप में एक अश्लील फोटो पोस्ट किया गया था जिस पर थाना बिजुरी में अपराध क्रमांक 285 / 2020 सूचना प्रोद्योगिकी (संसोधन) अधिनियम 2000 की धारा 67 (A) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था और पुनः इसी प्रकार के अपराध की पुनरावृत्ती उक्त व्यक्ति के द्वारा किया जाना उसके आदतन होने का प्रमाण है।अत: महोदय से निवेदन है कि उक्त मोबाईल नंबर 9425180707 के उपयोगकर्ता का पंजीकर्ता उपभोक्ता के विरुद्ध सोशल मीडिया के इलेक्ट्रिानिक माध्यम से कामुक्ता प्रदर्शित करने वाली अश्लील पोस्ट करने के लिये आई०पी०सी० एक्ट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करने की कृपा करें।

पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत की बट बृक्ष की पूजा

अनूपपुर 

अनूपपुर मुख्यालय सहित पूरे जिले में बट सावित्री का ब्रत रखकर महिलाओं पूजा करके हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महिलाओं ने


वटवृक्ष की 12 परिक्रमा कर लपेटा गया धागा नीचे बैठकर सुनी  सत्यवान व सावित्री की कथा गुरुवार को सुहागन महिलाओं स्नान करने के बाद श्रृंगार कर महिला वटवृक्ष के पास इकट्ठा हुए जिसके बाद कुमकुम धूप से पूजा की महिलाओं ने बरगद के पेड़ पर जल चढ़ाकर 12 बार  परिक्रम कर मौली वाला धागा लपेट भोग में भीगी दाल चावल फल पकवान चढ़ाई फिर वट वृक्ष  के नीचे बैठकर सावित्री सत्यवान की कथा सुनी वही सभी रस्मे पूरी करने के बाद महिलाओं अपने पति और घर के बड़ों से आशीर्वाद लिया आज ही के दिन माता सावित्री ने यमराज से अपने पति के प्राण वापस ले लिया था वटवृक्ष के नीचे माता सावित्री ने यमराज से पुनः जीवित करवाया था तभी से सुहागिन महिलाओं  अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री की पूजा अर्चना  करती है इस दिन सुहागिन महिलाएं  पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget